सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर CBI ने डिजिटल अरेस्ट घोटाले में दो मुख्य आरोपियों को पकड़ा
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद CBI ने ऑपरेशन चक्र‑VI के तहत 10 राज्यों में 22 जगहों की छापेमारी की और गुजरात के एक पीड़ित से 11.4 करोड़ रुपये ठगे साइबर फ्रॉड नेटवर्क के मुख्य ऑपरेटर हिमांशु प्रसाद और यूनिस बिस्वास को गिरफ्तार किया। दोनों ने चोरी की राशि में से 2.5 करोड़ रुपये हेक्साक्वेस्ट ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के खाते के माध्यम से लेयरिंग कर कई खातों में वितरित किया, तथा म्यूल अकाउंट्स को संभालने के लिए खतरनाक APK फाइलें इस्तेमाल कीं।

सौजन्य से:- Jagran
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद CBI का एक्शन, 11 करोड़ रुपये की डिजिटल अरेस्ट लूट मामले में दो गिरफ्तार
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सीबीआई ने डिजिटल अरेस्ट स्कैम में बड़ी कार्रवाई की है। इस ऑपरेशन में 11.4 करोड़ ...और पढ़ें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद सीबीआई ने बड़ा एक्शन लिया है। डिजिटल अरेस्ट स्कैम के बड़े मामलों की जांच करते हुए एक बड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस नेटवर्क ने गुजरात के एक पीड़ित से 11.4 करोड़ रुपये ठगे थे, जिसे तीन महीने तक डिजिटल अरेस्ट में रखा गया था।
अपराधियों ने पुलिस और ट्राई के अधिकारी बनकर पीड़ित को पैसे ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया था। ये गिरफ्तारियां 'ऑपरेशन चक्र-VI' के तहत 10 राज्यों में 22 जगहों पर की गई छापेमारी के बाद हुईं। यह ऑपरेशन संगठित साइबर क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ एजेंसी की चल रही मुहिम का हिस्सा है।
हिमांशु प्रसाद और यूनिस बिस्वास गिरफ्तार
तलाशी के दौरान जांचकर्ताओं ने हिमांशु प्रसाद और यूनिस बिस्वास की पहचान मुख्य ऑपरेटर्स के तौर पर की, जिनका काम अपराध से मिली रकम को लेना, उसे अलग-अलग खातों में घुमाना (लेयरिंग) और आगे बांटना था।
आरोप है कि इन दोनों ने चोरी की रकम में से 2.5 करोड़ रुपये हेक्साक्वेस्ट ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के बैंक खाते के जरिए घुमाए और बाद में पैसे कई साथियों के खातों में ट्रांसफर कर दिए ताकि पैसों का पता न चल सके।
फॉरेंसिक जांच में क्या मिला?
दोनों से जब्त किए गए डिजिटल डिवाइस की फॉरेंसिक जांच से पता चला कि वे म्यूल अकाउंट्स (दूसरे के नाम पर खोले गए खाते) को मैनेज करने और अलग-अलग साइबर फ्रॉड से मिले पैसे को निकालने के लिए खतरनाक APK फाइलों का इस्तेमाल करने में शामिल थे।
सीबीआई ने ऐसे चैट, बैंकिंग दस्तावेज और अकाउंट रिकॉर्ड भी बरामद किए हैं जिनसे सिंडिकेट के बड़े तकनीकी नेटवर्क का पता चल सके और बाकी सदस्यों को पकड़ा जा सके।
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल : डिजिटल गिरफ्तारी मामले की अब CBI करेगी जांच, कलकत्ता हाई कोर्ट ने दिया निर्देश
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मेडा ने जारी की मेरठ की अवैध कॉलोनियों की पूरी सूची

सुप्रीम कोर्ट ने मीरुत में 16,726 अनधिकृत संरचनाओं के ध्वंस का आदेश दिया, धुलिया न्यायाधीश को अवैध कॉलोनियों की जाँच के लिए नियुक्त किया

कांगड़ा कोर्ट ने 90 लाख नकदी व गहनों की सुपुर्दगी से इंकार, संपत्ति अधिकार अनिश्चित

बिल गेट्स ने चेतावनी दी: गलत हाथों में एआई से 100 करोड़ जीवन का खतरा, सरकार से कड़े नियमों की माँग

कोलकाता हाई कोर्ट ने डिजिटल मंच पर जातीय गाली को दण्डनीय बताया

दिल्ली HC: मुस्लिम वैवाहिक शादियों से POCSO का अपवाद नहीं

सुप्रीम कोर्ट में लॉ छात्र अक्षत त्रिपाठी की नई याचिका, यूपी सरकार पर भ्रामक जानकारी का आरोप

चुनाव आयोग का फ़ॉर्म‑६ बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट का समर्थन कथन विवादास्पद
ताज़ा ख़बरें
- उत्तरी प्रदेश सरकार ने कोर्ट को गुमराह किया, नोटिस देने वाले कार्यकारी मैजिस्ट्रेट को निलंबित नहीं किया: लॉ छात्र ने सुप्रीम कोर्ट में कहा
- सुप्रीम कोर्ट ने EC नियुक्ति विधि पर विभाजित रुख अपनाया: क्या बदलेगा चुनावी स्वतंत्रता?
- संवैधानिक न्यायालय ही लगा सकते हैं संशोधित आजीवन कारावास, ट्रायल कोर्ट नहीं: सुप्रीम कोर्ट
- सुप्रीम कोर्ट ने कहा, जमानत में न्यायाधीश नहीं थोप सकते निजी नैतिकता
- सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक ऊर्जा मंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार शिकायत को खारिज करने वाले हाई कोर्ट आदेश को बरकरार रखा, भाजपा MLA की अपील खारिज
- उच्च न्यायालय ने SGPC कर्मचारियों की बर्खास्तगी को उलट दिया, पाया 'भुकी' की पुनःप्राप्ति का सबूत अप्रमाणित
- बिल गेट्स की चेतावनी: अनियंत्रित AI से हो सकता है 100 करोड़ मौतों का जोखिम
- गृह मंत्रालय ने 2026 में हा तिन्ह प्रांत के कानून कार्यान्वयन के लिए विशेष निरीक्षण दल की स्थापना का फैसला किया

