राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलह से निस्तारित होंगे वाद
राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलह से निस्तारित होंगे वाद 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने सभी बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक की, जिसमें प्री-लिटिगेशन और लंबित मामलों…

सौजन्य से:- Hindustan
राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलह से निस्तारित होंगे वाद
12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने सभी बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक की, जिसमें प्री-लिटिगेशन और लंबित मामलों के निस्तारण पर चर्चा की। बैंक प्रबंधकों को समझौता योग्य प्रकरणों पर फोकस करने और पक्षकारों को नोटिस भेजने के लिए कहा गया।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने मंगलवार को राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल एवं प्रभावी बनाए जाने के उद्देश्य से सभी बैंक प्रबंधकों, प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। जिसमें बैंक ऋण से संबंधित प्री-लिटिगेशन एवं लंबित प्रकरणों के अधिकाधिक निस्तारण के लिए चर्चा की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने कहा कि बैंक प्रबंधक अपने-अपने बैंक से संबंधित समझौता योग्य प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित करते हुए पक्षकारों को समय से नोटिस प्रेषित कराएं एवं उनसे प्रभावी संपर्क स्थापित कर आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से अधिकतम प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करें।
साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में बैंक स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए एवं ऋण संबंधी मामलों में पक्षकारों को लोक अदालत के माध्यम से विवादों के त्वरित, सुलभ एवं सौहार्दपूर्ण समाधान के लाभों से अवगत कराया जाए। लोक अदालत को सफल बनाने एवं अधिकाधिक बैंक ऋण संबंधी प्रकरणों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराए जाने के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
मानगो चौक में राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूकता रथ अभियान

हरियाणा में 12 सितंबर को ट्रैफिक ई‑चालान निपटाने लोक अदालत, कार‑बाइक मालिकों के लिए अवसर

महराजगंज में अवकाशकालीन सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए डीएम‑एसपी ने अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश

लोक अदालत में अधिक मामलों का निपटारा बढ़ाने पर जोर

सत्य निकेतन हादसे के बाद अतिरिक्त मंजिलों को सील करने में सरकारी नियमों की अड़चन

हमारी नदियों की ज़िन्दगी के लिए एक नया दृष्टिकोण

नदियों की संकट स्थिति: जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या दबाव से बढ़ रही चुनौतियाँ

वाराणसी में पेंशनधारकों के लिए 15 दिसंबर को पेंशन अदालत का संचालन
ताज़ा ख़बरें
- जलवायु परिवर्तन और जनसंख्या दबाव से नदियों की बिगड़ती स्थिति—इन्हें इंसान मानना बदल सकता है?
- नदियों को मानवीय दृष्टिकोण से देखें: जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या का बढ़ता दबाव
- नदियाँ भी मनुष्य हैं: उनके संकट पर नया दृष्टिकोण
- कुशीनगर में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बैंक‑ऋण व पारिवारिक विवाद सुलह‑समझौते से सुलझेंगे
- रक्तरंजित धारा: जलवायु‑परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या दबाव से नदियों की संकटग्रस्त स्थिति
- विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता रैली निकाली
- नदियों को मानवीकृत करें? क्या इससे जल संकट में बदलाव आ सकता है?
- नदियों की दुविधा: जलवायु, प्रदूषण और जनसंख्या के साथ संघर्ष

