आगरा में अदालत ने पुलिस की अनियमित कार्रवाई पर कड़ी कार्रवाई की, अग्रिम जांच में सुधार की मांग; जेठ धीरेंद्र को भी आरोपी घोषित किया
अदालत ने कई बार अग्रिम विवेचना का आदेश दिया, परन्तु पुलिस वही आरोपपत्र पेश करती रही। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए हटाए गये जेठ धीरेंद्र के खिलाफ समन जारी करने और पुलिस आयुक्त को कार्रवाई निर्देशित की।

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6ab6978fc216d805430149b5","slug":"court-takes-tough-stance-on-police-arbitrariness-brother-in-law-also-named-as-an-accused-in-case-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: पुलिस की मनमानी पर अदालत सख्त, अग्रिम विवेचना में की खानापूर्ति; कोर्ट ने जेठ को भी बनाया आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: पुलिस की मनमानी पर अदालत सख्त, अग्रिम विवेचना में की खानापूर्ति; कोर्ट ने जेठ को भी बनाया आरोपी
Fri, 25 Sep 2026 09:17 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 25 Sep 2026 09:17 PM IST
सार
अदालत ने अग्रिम विवेचना के आदेश दिए। इसके बावजूद विवेचक ने पूर्व विवेचक के आरोपपत्र को ही सही मानते हुए वही रिपोर्ट अदालत में प्रस्तुत कर दी। पीड़िता ने फिर प्रार्थनापत्र दिया। अदालत ने दोबारा अग्रिम विवेचना के आदेश दिए। इसके बाद भी पुलिस ने आरोपपत्र में कोई बदलाव नहीं किया और वही रिपोर्ट अदालत में पेश की।
विज्ञापन
विस्तार
अदालत की ओर से अग्रिम विवेचना के आदेश के बावजूद पुलिस बार-बार उसी आरोपपत्र को दाखिल करती रही। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-8 कन्हैया ने मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। आरोप पत्र से हटाए गए जेठ धीरेंद्र के खिलाफ भी समन जारी करने के आदेश दिए। साथ ही पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए पुलिस आयुक्त को निर्देश दिए गए हैं।
थाना एत्माद्दौला में पीड़िता ने वर्ष 2023 में अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, हत्या के प्रयास और अश्लील हरकत के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। तत्कालीन विवेचक ने विवेचना के दौरान अश्लील हरकत और हत्या के प्रयास की धाराएं हटा दीं। साथ ही जेठ धीरेंद्र सहित कुछ अन्य लोगों के नाम भी निकाल दिए। पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और डीपी एक्ट के तहत आरोपपत्र दाखिल कर दिया।
पीड़िता ने अधिवक्ता के माध्यम से विवेचना पर आपत्ति जताई। अदालत ने 17 अगस्त 2024 को अग्रिम विवेचना के आदेश दिए। इसके बावजूद विवेचक ने पूर्व विवेचक के आरोपपत्र को ही सही मानते हुए वही रिपोर्ट अदालत में प्रस्तुत कर दी। पीड़िता ने फिर प्रार्थनापत्र दिया। अदालत ने 5 मार्च, 2025 को दोबारा अग्रिम विवेचना के आदेश दिए। इसके बाद भी पुलिस ने आरोपपत्र में कोई बदलाव नहीं किया और वही रिपोर्ट अदालत में पेश की।
विज्ञापन
पुलिस कार्रवाई पर अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए पूर्व आरोपपत्र में आरोपी हरेंद्र पाल सिंह, महिपाल सिंह और गुड्डी देवी के साथ जेठ धीरेंद्र के खिलाफ खुद संज्ञान लिया। 14 अक्तूबर को पेश होने के लिए समन जारी करने के आदेश दिए। हत्या के प्रयास के आरोप के संबंध में पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने पर अदालत ने उस धारा में संज्ञान नहीं लिया।

Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने अनैतिकता को दोषसिद्धि का आधार नहीं माना, दुष्कर्म में 10 साल की सजा रद्द

अभया ब्रिगेड की एंटी रोमियो स्क्वाड ने स्कूलों में महिला सुरक्षा व साइबर सुरक्षा पर किया जागरूकता कार्यक्रम

जहरखंड हाई कोर्ट ने अनुबंध कर्मचारियों को पुनः नियुक्ति का आदेश, अदालत में पहुँचने पर नहीं हो सकता प्रतिशोध

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ग्यानेश कुमार पर विशेष जांच के लिए याचिका

मेड्रेड हाई कोर्ट ने वीरामणि केस में वीडियो प्रसार पर रोक लगाई

सुप्रीम कोर्ट ने आईएएस पूजा सिंघल के मनी लॉन्ड्रिंग केस पर दायर दख़ल को खारिज कर मुकदमा जारी रखने का फैसला किया

ब्रीजभूषण शरण सिंह के खिलाफ फिर चार महिला पहलवानों ने दायर की अपील, निचली अदालत के सबूत‑नज़रअंदाज़ी को चुनौती

दिल्ली हाई कोर्ट ने मेटा को आदेश: महिला की AI‑डिफेक इमेज हटाओ, सीजेपी कार्यकर्ताओं को नोटिस
ताज़ा ख़बरें
- बृजभूषण सिंह के बरी होने पर चार कुश्ती धड़कों ने दिल्ली कोर्ट में दायर की चुनौती
- सुप्रीम कोर्ट ने गोवा को नोटिस दिया, तरुण तेजपाल ने यौन अपराध की सजा को चुनौती
- दिल्ली हाई कोर्ट ने गहनफेक चित्रों के मामले की आज तात्कालिक सुनवाई को स्वीकृति दी
- अपर जिला एवं सत्र न्यायालय ने चाकू से घायल करने के मामले में निचली अदालत का निर्णय कायम किया
- सुप्रीम कोर्ट ने तलाक‑कस्टडी संघर्ष में POCSO के दुरुपयोग को रोकने के लिए तुरंत गिरफ्तारी पर रोक लगाई
- नंदिग्राम उम्मीदवार मिलन प्रधान को मिली अस्थायी सुरक्षा रद्द, सभी पर समान कानून लागू
- दिल्ली हाई कोर्ट ने डीपफेक फोटो हटाने का आदेश, CJP नेताओं को दिया नोटिस
- सुप्रीम कोर्ट ने सांभल मस्जिद सर्वेक्षण विरोधी याचिकाओं पर निर्णय स्थगित किया