स्वतंत्रता दिवस पर 3 बंदियों को भी मिली रिहाई की सौगात
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जेल अदालत में आयोजित कार्यक्रम में एक मामले की सुनवाई के बाद तीन बंदियों को न्यायिक अधिकारियों के आदेश पर कारा से मुक्त किया गया।

सौजन्य से:- Hindustan
जेल अदालत में तीन बंदियों को मिली रिहाई
स्वतंत्रता दिवस पर डीएलएसए खूंटी द्वारा उपकारा खूंटी में जेल अदालत और स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। तीन बंदियों को रिहा किया गया और उन्हें कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। डीएलएसए सचिव ने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को न्याय प्राप्त करने में सहायता करने का आश्वासन दिया।
खूंटी, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डीएलएसए खूंटी के तत्वावधान में शनिवार को उपकारा खूंटी में जेल अदालत एवं स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। पीडीजे-सह- डालसा अध्यक्ष रसिकेश कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित जेल अदालत में तीन मामलों की सुनवाई करते हुए तीन बंदियों को कारा से मुक्त करने का आदेश दिया गया। इस दौरान न्यायिक पदाधिकारियों ने बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता तथा न्याय प्राप्त करने के उपलब्ध साधनों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों को न्याय से वंचित नहीं होने दिया जाएगा। डीएलएसए सचिव कमलेश बेहरा ने बंदियों से किसी भी प्रकार की कानूनी परेशानी होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार से संपर्क करने की अपील की।मौके
पर पदाधिकारियों ने बंदियों की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान के लिए उपलब्ध कानूनी उपायों की जानकारी दी। साथ ही सभी बंदियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अर्जुन साव, डीएलएसए सचिव कमलेश बेहरा, प्रधान दंडाधिकारी विद्यावती कुमारी, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी अमित आकाश सिन्हा, एलएडीसी के मुख्य अधिवक्ता राजीव कमल, उप मुख्य अधिवक्ता नम्रता कुमारी सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
लोक अदालत को लेकर हुई बैठक - Sheikhpura News

राष्ट्रीय लोक अदालत में केसों के निष्पादन पर जोर - Darbhanga News

लोक अदालत को लेकर की बैठक - Munger News

पानीपत के रीपक कंसल बने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष, कोविड मुआवजा समेत कई याचिकाओं से रहे चर्चित - ripak kansal of panipat became the treasurer of the supreme court bar association and has been prominent in several petitions including those for covid compensation

सुप्रीम कोर्ट ने यमुना नदी के मैदान को हुए नुकसान के लिए 'आर्ट ऑफ लिविंग' को जिम्मेदार ठहराने वाले एनजीटी के आदेश को खारिज कर दिया; 5 करोड़ रुपए रिफंड का निर्देश दिया

न्यायमूर्ति संजय करोल ने पद छोड़ते हुए कहा, न्यायाधीश भगवान नहीं हैं, वे हर फैसले को सही नहीं देंगे - द ट्रिब्यून

लोक अदालत और मध्यस्थता: त्वरित समाधान का मार्ग

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर बैठक
ताज़ा ख़बरें
- केंद्र ने अधिवक्ताओं के पैनल में शामिल होने के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए
- केंद्र सरकार अधिवक्ताओं को पैनल काउंसिल के रूप में सूचीबद्ध करने के लिए दिशानिर्देश जारी करती है
- Bagpat News: छह लोगों ने किया अदालत में आत्मसमर्पण, जमानत मिली
- जस्टिस करोल बोले- जज भगवान नहीं, हर फैसला सही नहीं: फेयरवेल स्पीच देते हुए कहा- न्याय के लिए विनम्रता जरूरी
- कासिमाबाद में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जागरूकता अभियान: तहसील और कोतवाली में लोगों को दी गई जानकारी - Sonbarsa(Kasimabad) News
- Delhi News: मधुबन चौक पर मेट्रो स्टेशन को अदालत से जोड़ेगा स्काईवॉक
- फरीदाबाद: अदालत की तीसरी मंजिल से कूदी 14 वर्षीय किशोरी, मेडिकल रिपोर्ट में गर्भवती मिलने पर घबराई - pregnant minor jumps from faridabad court seriously injured
- मनन कुमार मिश्रा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

