राजद ने जमुई में धरना दिया, मुख्यमंत्री सम्राट के इस्तीफे की मांग
राष्ट्रीय जनता दल ने जमुई के डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया, सरकार को कानून व्यवस्था बिगड़ने के लिये दोषी ठहराया और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के इस्तीफे की माँग की। धरने के दौरान राजद के कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर सरकार पर कड़ी आलोचना की, यह कहते हुए कि अपराध पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है।

सौजन्य से:- Hindustan
कानून व्यवस्था के मुद्दे पर राजद का धरना-प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग
जमुई में राष्ट्रीय जनता दल ने कानून व्यवस्था के बिगड़ने और राज्य सरकार की विफलता के खिलाफ धरना दिया। राजद के नेता मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा मुद्दों पर सरकार को कठघरे में खड़ा किया और प्रदर्शन के दौरान पुतला दहन किया।
जमुई । नगर प्रतिनिधि गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा के समक्ष बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था और राज्य सरकार की कथित विफलता और जमुई प्रकरण के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल की ओर से एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना कार्यक्त्रम की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष डॉ. त्रिवेणी यादव ने की। इस दौरान राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के इस्तीफे की मांग की। धरना में राजद के पूर्व प्रत्याशी मो. शमशाद आलम समेत राजद और महागठबंधन के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर सरकार पर निशाना साधा।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बिहार में अपराध की घटनाओं को लेकर आम लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है और सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल रही है। धरना के दौरान वक्ताओं ने कहा कि राज्य में लगातार गंभीर घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन सरकार की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। राजद नेताओं ने डबल इंजन की सरकार पर भी हमला बोलते हुए कानून व्यवस्था के मोर्चे पर विफल रहने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। राजद नेताओं ने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार को जवाब देना चाहिए और कानून व्यवस्था को लेकर ठोस कदम उठाने चाहिए। धरना में शामिल कार्यकर्ताओं ने "अब बहुत हुआ अत्याचार, इस्तीफा दो बिहार सरकार" और "विफल सरकार इस्तीफा दो" जैसे नारे लगाए. राजद नेताओं ने कहा कि राज्य में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
दिल्ली हाई कोर्ट ने यूट्यूबर अजीत भारती को जाति‑आधारित टिप्पणी के मामले में प्रत्याशित जमानत नहीं दी

जिनेवा में UN मानवाधिकार परिषद में भारत ने पाकिस्तान के कश्मीर कब्जे को हटाने की मांग की

सुप्रीम कोर्ट ने साई कृष्ण की हिरासत में मौत पर CBI जांच की दिशा में कड़ी मांग

सुप्रीम कोर्ट ने तय किया: ट्रायल कोर्ट नहीं दे सकते 'जीवन भर जेल' की सजा

चतरा में राजद कार्यकर्ताओं ने एमएमडीआर के खिलाफ धरना-प्रदर्शन

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र के ओबीसी क्रिमी लेयर नीति सुधार हेतु दो वर्ष की अवधि माँग पर आदेश रोके

ट्रम्प प्रशासन सुप्रीम कोर्ट से थर्ड‑कंट्री निकासी नीति को फिर से लागू करने की मांग

सुप्रीम कोर्ट ने कहा: सेशन कोर्ट नहीं दे सकता ‘जीवन भर जेल’ की सजा
ताज़ा ख़बरें
- अज़मगढ़ के अग्रिम जमानत आदेश पर हाईकोर्ट ने 30‑दिन सीमा का कारण माँगा
- सुप्रीम कोर्ट ने कहा: उम्रकैद बदलना केवल उच्च अदालतों का अधिकार, निचली अदालतें नहीं बदल सकती
- मुंगेर की पोक्सो अदालत ने जीजा को 20 साल की सजा, नाबालिग साली को बहला‑फुसलाने के केस में
- सुप्रीम कोर्ट ने पोक्सो अधिनियम के दुरुपयोग को रोकने के लिये बाल अभिरक्षा मामलों में नई सुरक्षा व्यवस्था तय की
- सुप्रीम कोर्ट ने उम्रकैद को बदलने का अधिकार निचली अदालतों से रोका, दो हत्यारों को 25 साल की सजा
- कोर्ट में झगड़े के बाद पति को मिली जमानत, पत्नी ने वैवाहिक सुलह की इच्छा जताई
- पूर्वी चंपारण पुलिस ने मोरल पुलिसिंग पर किया कड़ा इशारा, उल्लंघनकर्ताओं को मिलेगी कठोर सजा
- गोरखपुर जेल में लोक अदालत ने 12 मामलों की कार्यवाही, 7 निस्तारित, 5 बकाया

