दुमका के न्यायाधीश ने बैंक अधिकारियों से राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत ऋण वसूली पर चर्चा
बैठक में जिला जज सुधांशु कुमार ने बैंकों से राष्ट्रीय लोक अदालत के जरिए लंबित ऋण वसूली, एनपीए व अन्य मामलों के त्वरित समाधान हेतु कदम उठाने का निर्देश दिया। बैंक अधिकारियों को अद्यतन सूची तैयार करके पक्षकारों को नोटिस जारी करने और सौहार्दपूर्ण निपटारे हेतु पहल करने पर बल दिया।

सौजन्य से:- Hindustan
लोक अदालत को लेकर जिला जज ने बैंक अधिकारियों के साथ की बैठक
दुमका के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुधांशु कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत ऋण वसूली एवं अन्य मामलों के तेजी से निपटारे पर चर्चा हुई। न्यायाधीश ने बैंकों को मामलों के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया।
दुमका, प्रतिनिधि। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर के सफल आयोजन एवं अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन को लेकर लगातार आयोजित होने वाली बैठकों के क्रम में गुरुवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दुमका सुधांशु कुमार शशि की अध्यक्षता में जिले के विभिन्न बैंकों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बैंक से संबंधित लंबित मामलों, विशेषकर ऋण वसूली, एनपीए, बैंक ऋण, सर्टिफिकेट केस एवं अन्य प्री-लिटिगेशन मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में निष्पादित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्देश्य एवं इसकी उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए अधिक से अधिक पात्र मामलों को चिन्हित कर पक्षकारों को नोटिस उपलब्ध कराएं तथा मामलों के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए आवश्यक पहल करें।
उन्होंने कहा कि लोक अदालत त्वरित, सुलभ एवं कम खर्चीले तरीके से विवादों के समाधान का प्रभावी माध्यम है। बैठक में बैंक अधिकारियों को लंबित मामलों की अद्यतन सूची तैयार करने, संबंधित पक्षकारों से संपर्क स्थापित करने तथा आपसी सहमति के आधार पर मामलों के निपटारे के लिए आवश्यक कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार दुमका विवेक कुमार ने बैंक अधिकारियों से राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार में सहयोग करने तथा अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। बैठक में जिले के विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। सभी बैंक अधिकारियों ने राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकार को हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
मानगो चौक में राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूकता रथ अभियान

हरियाणा में 12 सितंबर को ट्रैफिक ई‑चालान निपटाने लोक अदालत, कार‑बाइक मालिकों के लिए अवसर

महराजगंज में अवकाशकालीन सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए डीएम‑एसपी ने अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश

लोक अदालत में अधिक मामलों का निपटारा बढ़ाने पर जोर

सत्य निकेतन हादसे के बाद अतिरिक्त मंजिलों को सील करने में सरकारी नियमों की अड़चन

हमारी नदियों की ज़िन्दगी के लिए एक नया दृष्टिकोण

नदियों की संकट स्थिति: जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या दबाव से बढ़ रही चुनौतियाँ

वाराणसी में पेंशनधारकों के लिए 15 दिसंबर को पेंशन अदालत का संचालन
ताज़ा ख़बरें
- जलवायु परिवर्तन और जनसंख्या दबाव से नदियों की बिगड़ती स्थिति—इन्हें इंसान मानना बदल सकता है?
- नदियों को मानवीय दृष्टिकोण से देखें: जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या का बढ़ता दबाव
- नदियाँ भी मनुष्य हैं: उनके संकट पर नया दृष्टिकोण
- कुशीनगर में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बैंक‑ऋण व पारिवारिक विवाद सुलह‑समझौते से सुलझेंगे
- रक्तरंजित धारा: जलवायु‑परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या दबाव से नदियों की संकटग्रस्त स्थिति
- विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता रैली निकाली
- नदियों को मानवीकृत करें? क्या इससे जल संकट में बदलाव आ सकता है?
- नदियों की दुविधा: जलवायु, प्रदूषण और जनसंख्या के साथ संघर्ष

