सुप्रीम कोर्ट पहुंचा JPSC-JSSC CGL परीक्षा विवाद, CID से जांच हटाकर CBI को सौंपने की मांग
Sign In Advertisement X JPSC और JSSC-CGL में धांधली मामले में SIT की कार्रवाई तेज हो गई है, तो वहीं दूसरी तरफ ये मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. JPSC परी…

सौजन्य से:- AajTak
Sign In
Advertisement
X
JPSC और JSSC-CGL में धांधली मामले में SIT की कार्रवाई तेज हो गई है, तो वहीं दूसरी तरफ ये मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. JPSC परीक्षा में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है.
सुप्रीम कोर्ट में दायर PIL में सरकारी अधिकारियों और परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच के लिए मामले को राज्य CID से हटाकर सीबीआई को सौंपने की मांग की है.
याचिका में कहा गया है कि सिर्फ परीक्षा कैंसिल कर देने से सिस्टम में फैले भ्रष्टाचार और दोषियों की पहचान खत्म नहीं हो जाती, इसलिए व्यापक जांच कर जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए.
सबूतों को सुरक्षित करने की मांग
PIL में ये भी कहा गया है कि मूल और अभ्यर्थियों के पास मौजूद OMR कार्बन प्रतियां, सीसीटीवी फुटेज और सर्वर ऑडिट लॉग जैसे सभी फिजिकल और डिजिटल सबूतों को तुरंत सुरक्षित किया जाए ताकि किसी भी तरह की छेड़छाड़ रोकी जा सके.
इंडिया टुडे से बात करते हुए याचिकाकर्ता के वकील सत्यम सिंह राजपूत ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वो इस मामले पर तुरंत सुनवाई के लिए शुक्रवार को देश के CJI के सामने अपनी मांग रखेंगे.
Advertisement
JSSC-CGL विवाद में SIT की कार्रवाई तेज
दूसरी तरफ, JSSC-CGL परीक्षा में गड़बड़ियों की जांच के लिए बनाई गई SIT ने अपनी कार्रवाई काफी तेज कर दी है. इस मामले में SIT ने अब तक 37 संदिग्धों से पूछताछ की है. जांच एजेंसियां कई अहम सुराग जुटा रही हैं और संदिग्धों के तार बड़े नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है.
यह भी पढ़ें: 22 परीक्षा रद्द, 6 स्थगित, 17 पर CID की जांच, राज्य सरकार का JSSC- JPSC पर बड़ा एक्शन
हाईकोर्ट ने झारखंड सरकार के फैसले पर लगाया स्टे
बता दें कि रांची में छात्र प्रदर्शनकारियों की मांग पर झारखंड सरकार ने JPSC की 11वीं से 13वीं सिविल सेवा परीक्षा और फूड सेफ्टी ऑफिसर (FSO) की बहाली रद्द कर दी थी. अब हाईकोर्ट ने झारखंड सरकार के इस फैसले पर स्टे लगा दिया है.
---- समाप्त ----
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
लोक अदालत को लेकर हुई बैठक - Sheikhpura News

राष्ट्रीय लोक अदालत में केसों के निष्पादन पर जोर - Darbhanga News

लोक अदालत को लेकर की बैठक - Munger News

पानीपत के रीपक कंसल बने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष, कोविड मुआवजा समेत कई याचिकाओं से रहे चर्चित - ripak kansal of panipat became the treasurer of the supreme court bar association and has been prominent in several petitions including those for covid compensation

सुप्रीम कोर्ट ने यमुना नदी के मैदान को हुए नुकसान के लिए 'आर्ट ऑफ लिविंग' को जिम्मेदार ठहराने वाले एनजीटी के आदेश को खारिज कर दिया; 5 करोड़ रुपए रिफंड का निर्देश दिया

न्यायमूर्ति संजय करोल ने पद छोड़ते हुए कहा, न्यायाधीश भगवान नहीं हैं, वे हर फैसले को सही नहीं देंगे - द ट्रिब्यून

लोक अदालत और मध्यस्थता: त्वरित समाधान का मार्ग

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर बैठक
ताज़ा ख़बरें
- केंद्र ने अधिवक्ताओं के पैनल में शामिल होने के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए
- केंद्र सरकार अधिवक्ताओं को पैनल काउंसिल के रूप में सूचीबद्ध करने के लिए दिशानिर्देश जारी करती है
- Bagpat News: छह लोगों ने किया अदालत में आत्मसमर्पण, जमानत मिली
- जस्टिस करोल बोले- जज भगवान नहीं, हर फैसला सही नहीं: फेयरवेल स्पीच देते हुए कहा- न्याय के लिए विनम्रता जरूरी
- कासिमाबाद में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जागरूकता अभियान: तहसील और कोतवाली में लोगों को दी गई जानकारी - Sonbarsa(Kasimabad) News
- Delhi News: मधुबन चौक पर मेट्रो स्टेशन को अदालत से जोड़ेगा स्काईवॉक
- फरीदाबाद: अदालत की तीसरी मंजिल से कूदी 14 वर्षीय किशोरी, मेडिकल रिपोर्ट में गर्भवती मिलने पर घबराई - pregnant minor jumps from faridabad court seriously injured
- मनन कुमार मिश्रा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

