होमकानूनरेवाड़ी जिला अदालत में स्टेनोग्राफर पद के लिए 2026 भर्ती – 17 सितंबर तक ऑफलाइन फॉर्म जमा करें
कानून

रेवाड़ी जिला अदालत में स्टेनोग्राफर पद के लिए 2026 भर्ती – 17 सितंबर तक ऑफलाइन फॉर्म जमा करें

जिलाधिकारी द्वारा ग्रेड III स्टेनोग्राफर पद के लिए 2026 में भर्ती की घोषणा की गई है। इच्छुक उम्मीदवार 17 सितंबर 2026 से पहले ऑफलाइन आवेदन फ़ॉर्म भरकर निर्दिष्ट पते पर जमा कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में शॉर्टहैंड तथा कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट शामिल होंगे।

30 अगस्त 2026 को 06:32 am बजे
रेवाड़ी जिला अदालत में स्टेनोग्राफर पद के लिए 2026 भर्ती – 17 सितंबर तक ऑफलाइन फॉर्म जमा करें

सौजन्य से:- Jagran

District Court Recruitment 2026: जिला अदालत रेवाड़ी में स्टेनोग्राफर पदों पर नौकरी पाने का मौका, इस डेट तक भर सकते हैं फॉर्म

डिस्ट्रिक्ट कोर्ट रेवाड़ी में स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती हो रही है जिसमें शामिल होने के लिए 17 सितंबर तक ऑफलाइन माध्यम से फॉर्म जमा किया जा सकता है।

HighLights

- जिला अदालत रेवाड़ी में स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती का एलान।

- 17 सितंबर तक एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने का मौका।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश में लगे युवाओं के लिए खुशखबरी है। जिला अदालत रेवाड़ी की ओर से स्टेनोग्राफर ग्रेड III पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू किये गए हैं। पात्र एवं इच्छुक उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के लिए ऑफलाइन आवेदन पत्र भरकर निर्धारित पते पर जमा कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट 17 सितंबर 2026 निर्धारित है।

पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती में भाग लेने के लिए मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। इसके साथ ही 80 शब्द प्रति मिनट अंग्रेजी शॉर्टहैंड और 20 शब्द प्रति मिनट ट्रांस्क्रिप्शन की स्पीड हो। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 से कम और अधिकतम आयु 42 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित वर्ग को ऊपरी उम्र में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के अनुसार होगी।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले rewari.dcourts.gov.in/notice-category/recruitments/ पर जाकर ऑफलाइन आवेदन डाउनलोड कर लें। इसके बाद इसे पूर्ण रूप से भरकर और आवश्यक दस्तावेज अटैच करके The District and Sessions Judge, District Court Complex, Rewari के पते पर जमा कर दें। आप नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से भी नोटिफिकेशन और एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।

District Court Rewari Stenographer 2026- Notification & Application Form

ध्यान रखें कि इस भर्ती में शामिल होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म निशुल्क रूप से जमा किया जा सकता है। किसी भी वर्ग के अभ्यर्थी को फॉर्म भरने के साथ शुल्क जमा नहीं करना है।

कैसे होगा चयन

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को चयनित होने के लिए स्टेनोग्राफी/ शॉर्टहैंड टेस्ट और कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट (CPT) में शामिल होना होगा। शॉर्टहैंड टेस्ट का आयोजन 28 सितंबर को करवाया जायेगा वहीं सीपीटी का आयोजन 5 अक्टूबर 2026 को करवाया जायेगा। सभी उम्मीदवारों को रेगुलर बेसिस पर वेबसाइट rewari.dcourts.gov.in/notice-category/recruitments/ पर विजिट करने की सलाह दी जाती है। कॉल लेटर सहित अन्य डिटेल यहीं पर प्रदान की जाएगी।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
मानगो चौक में राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूकता रथ अभियान
कानून

मानगो चौक में राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूकता रथ अभियान

हरियाणा में 12 सितंबर को ट्रैफिक ई‑चालान निपटाने लोक अदालत, कार‑बाइक मालिकों के लिए अवसर
कानून

हरियाणा में 12 सितंबर को ट्रैफिक ई‑चालान निपटाने लोक अदालत, कार‑बाइक मालिकों के लिए अवसर

महराजगंज में अवकाशकालीन सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए डीएम‑एसपी ने अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश
कानून

महराजगंज में अवकाशकालीन सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए डीएम‑एसपी ने अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश

लोक अदालत में अधिक मामलों का निपटारा बढ़ाने पर जोर
कानून

लोक अदालत में अधिक मामलों का निपटारा बढ़ाने पर जोर

सत्य निकेतन हादसे के बाद अतिरिक्त मंजिलों को सील करने में सरकारी नियमों की अड़चन
कानून

सत्य निकेतन हादसे के बाद अतिरिक्त मंजिलों को सील करने में सरकारी नियमों की अड़चन

हमारी नदियों की ज़िन्दगी के लिए एक नया दृष्टिकोण
कानून

हमारी नदियों की ज़िन्दगी के लिए एक नया दृष्टिकोण

नदियों की संकट स्थिति: जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या दबाव से बढ़ रही चुनौतियाँ
कानून

नदियों की संकट स्थिति: जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या दबाव से बढ़ रही चुनौतियाँ

वाराणसी में पेंशनधारकों के लिए 15 दिसंबर को पेंशन अदालत का संचालन
कानून

वाराणसी में पेंशनधारकों के लिए 15 दिसंबर को पेंशन अदालत का संचालन

ताज़ा ख़बरें