सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कुल्लू के डीसी-एसपी बदलते हैं, रेव पार्टी मामले में कार्रवाई
हिमाचल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कुल्लू के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को बदल दिया है। सरकार ने नए लोगों को नियुक्त किया है लेकिन उन्होंने तबादले की कार्रवाई पहले ही कर दी है।

सौजन्य से:- Jagran
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हिमाचल सरकार ने कुल्लू के DC और SP बदले, रेव पार्टी मामले में कार्रवाई
हिमाचल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कुल्लू के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को बदल दिया है। यह कार्रवाई पार्वती घाटी में कथित रेव पार्टियों और न ...और पढ़ें
HighLights
- सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कुल्लू के डीसी-एसपी बदले गए।
- रेव पार्टी मामले में हिमाचल सरकार ने की यह कार्रवाई।
- नए डीसी सुरजीत सिंह, एसपी अभिषेक को नियुक्त किया गया।
जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुल्लू को बदल दिया है। सरकार ने आइएएस अनुराग शर्मा की जगह एचपीएएस अधिकारी सुरजीत सिंह को कुल्लू के उपायुक्त का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है, जबकि आइपीएस अभिषेक को पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है। वहीं कुल्लू के एसपी रहे मदन लाल को पुलिस मुख्यालय शिमला में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं। उनकी नई तैनाती अलग से की जाएगी। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।
सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा था हाईकोर्ट का आदेश
यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने कुल्लू के तत्कालीन उपायुक्त और एसपी के तबादले संबंधी हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश को बरकरार रखा था। हालांकि शीर्ष अदालत ने एफआइआर दर्ज करने, एसआइटी गठित करने और विभागीय कार्रवाई के हाई कोर्ट के निर्देश पर अंतरिम रोक लगा दी थी। अदालत ने स्पष्ट किया था कि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए दोनों अधिकारियों का तबादला जरूरी है।
यह है मामला
विवाद कुल्लू जिले की पार्वती घाटी, विशेषकर कसोल क्षेत्र में जून में आयोजित कथित रेव पार्टियों से जुड़ा है। जनहित याचिका में आरोप लगाया था कि पर्यटन की आड़ में बड़े स्तर पर रेव पार्टियों का आयोजन कर खुलेआम नशीले पदार्थों का सेवन और कारोबार किया। प्रशासन और पुलिस पर समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए थे। हाई कोर्ट की खंडपीठ ने सरकार को तत्कालीन उपायुक्त अनुराग शर्मा, एसपी मदन लाल और संबंधित एसडीएम का एक सप्ताह के भीतर तबादला करने का निर्देश दिया था। साथ ही एफआइआर दर्ज करने और डीआइजी रैंक के अधिकारी की अध्यक्षता में एसआइटी गठित करने के आदेश भी दिए थे। इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा।
सुप्रीम कोर्ट ने एफआइआर, एसआइटी और विभागीय कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगा दी, लेकिन यह भी कहा कि जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए उपायुक्त और एसपी का तबादला आवश्यक है।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वैध एमवीए परमिट होने पर भारत से बाहर भी मिलेगा बीमा कवर

कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए: सुप्रीम कोर्ट में नए जजों की नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक पत्रकारिता में एक नई व्यवस्था की स्वीकृति दी

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने अभिषेक बनर्जी की विदेश यात्रा पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, छात्रों पर बल प्रयोग के लिए 'शक्तिशाली राज्य' का नंगा देखावा नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने किया स्पष्टीकरण: मीडिया वीडियो-ऑडियो क्लिप बिना साझा कर सकता है लाइव रिपोर्टिंग

हिमाचल हाई कोर्ट: सरकारी विभागों में आउटसोर्सिंग पर नाराजगी

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: बीमा नहीं तो ईंधन नहीं, केंद्र को दिए निर्देश
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट 22 सितंबर को सुनेगा संसद-विधानसभा उपचुनाव का मामला
- आसाराम को 20 दिन की पैरोल मिली, जानें पूरा मामला
- SC बाल पुनर्विचार के लिए तैयार, सुनवाई में बड़ी पीठ की आवश्यकता की संभावना
- भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट में आज की सुनवाई से तय होगी आगे की राह
- हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: चरित्र प्रमाण पत्र के लिए नहीं रुकेंगे आपराधिक मुकदमे
- पेट्रोल पंपों पर ईंधन देने से इनकार: सुप्रीम कोर्ट ने दिए केंद्र को निर्देश
- सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया छात्र प्रदर्शनकारियों को सुरक्षा की शर्त योग्यता है
- निर्दोष 22 साल जेल में रहा, सुप्रीम कोर्ट की कड़ी टिप्पणी पर न्याय व्यवस्था की सामूहिक विफलता

