सारोलाकलां में प्री-काउंसलिंग शिविर: राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए पक्षकारों को समझाइश, राजीनामे के प्रयास - Dahikhera (Khanpur) News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jhalawar - Dahikhera - National Lok Adalat Pre Counseling Camp | Sarolakalan Khanpur Legal Aid सारोलाकलां में प्री-काउंसलिंग शिविर:राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए पक्षकारों को समझाइश, राजीना…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jhalawar
- Dahikhera
- National Lok Adalat Pre Counseling Camp | Sarolakalan Khanpur Legal Aid
सारोलाकलां में प्री-काउंसलिंग शिविर:राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए पक्षकारों को समझाइश, राजीनामे के प्रयास
- कॉपी लिंक
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आगामी 10 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों के तहत मंगलवार को उपतहसील सारोलाकलां में एक प्री-काउंसलिंग शिविर का आयोजन किया गया।
यह शिविर तालुका विधिक सेवा समिति खानपुर की अध्यक्ष अंजू कुमारी के मार्गदर्शन में हुआ। इसमें राजीनामा योग्य लंबित प्रकरणों के पक्षकारों के बीच समझाइश कर आपसी सहमति से मामलों के निस्तारण का प्रयास किया गया।
शिविर के दौरान पक्षकारों को अपने आपसी विवादों को बातचीत और समझाइश के माध्यम से सुलझाने के लिए प्रेरित किया गया। प्रोबोनो प्री-काउंसलर एवं पीएलवी साहब लाल भील ने पक्षकारों के मध्य प्री-काउंसलिंग और सुलह वार्ता संपादित की, जिसमें राजीनामे की संभावनाओं पर चर्चा हुई।
इस मौके पर नायब तहसीलदार सारोलाकलां श्रीकिशन मीणा, मनोज नागर, रघुवीर मीणा, भूपेन्द्र मालव और बजरंगलाल नागर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। शिविर का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों का आपसी सहमति से निस्तारण कर पक्षकारों को त्वरित और सुलभ न्याय उपलब्ध कराना है।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
मानगो चौक में राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूकता रथ अभियान

हरियाणा में 12 सितंबर को ट्रैफिक ई‑चालान निपटाने लोक अदालत, कार‑बाइक मालिकों के लिए अवसर

महराजगंज में अवकाशकालीन सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए डीएम‑एसपी ने अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश

लोक अदालत में अधिक मामलों का निपटारा बढ़ाने पर जोर

सत्य निकेतन हादसे के बाद अतिरिक्त मंजिलों को सील करने में सरकारी नियमों की अड़चन

हमारी नदियों की ज़िन्दगी के लिए एक नया दृष्टिकोण

नदियों की संकट स्थिति: जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या दबाव से बढ़ रही चुनौतियाँ

वाराणसी में पेंशनधारकों के लिए 15 दिसंबर को पेंशन अदालत का संचालन
ताज़ा ख़बरें
- जलवायु परिवर्तन और जनसंख्या दबाव से नदियों की बिगड़ती स्थिति—इन्हें इंसान मानना बदल सकता है?
- नदियों को मानवीय दृष्टिकोण से देखें: जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या का बढ़ता दबाव
- नदियाँ भी मनुष्य हैं: उनके संकट पर नया दृष्टिकोण
- कुशीनगर में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बैंक‑ऋण व पारिवारिक विवाद सुलह‑समझौते से सुलझेंगे
- रक्तरंजित धारा: जलवायु‑परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या दबाव से नदियों की संकटग्रस्त स्थिति
- विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता रैली निकाली
- नदियों को मानवीकृत करें? क्या इससे जल संकट में बदलाव आ सकता है?
- नदियों की दुविधा: जलवायु, प्रदूषण और जनसंख्या के साथ संघर्ष

