मौजपुर प्ले वे स्कूल पर सीलिंग का आदेश: CM रेखा गुप्ता का सख्त निर्णय
मौजपुर के प्ले वे स्कूल में साढ़े तीन साल के बच्चे पर कथित अत्याचार के बाद, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। ज़िला मजिस्ट्रेट ने आदेश पर स्कूल परिसर को सील कर दिया, जबकि पुलिस जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई चल रही है।

सौजन्य से:- ETV Bharat
मौजपुर प्ले-वे स्कूल मामला: CM रेखा गुप्ता का बड़ा फ़ैसला, स्कूल को सील करने के आदेश जारी
सीएम रेखा गुप्ता के आदेश पर स्कूल सील, जाफराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई.
Published : August 31, 2026 at 5:43 PM IST
नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मौजपुर स्थित एक प्ले वे स्कूल में साढ़े तीन साल के मासूम छात्र के साथ हुई बर्बरता और कथित यौन उत्पीड़न के मामले में दिल्ली सरकार ने सख्त रुख अपनाया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत मामले पर संज्ञान लिया है. उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक महकमे को दोषियों के खिलाफ तत्काल कठोर कानूनी कार्रवाई करने के सख्त निर्देश जारी किए हैं, ताकि मासूम को जल्द न्याय मिल सके.
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के इस सख्त रुख के बाद दिल्ली का प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह हरकत में आ गया है. मुख्यमंत्री कार्यालय से मिले कड़े निर्देशों के बाद संबंधित जिला मजिस्ट्रेट (DM) ने मौजपुर स्थित उक्त आरोपी प्ले वे स्कूल के पूरे परिसर को तुरंत प्रभाव से सील करने की वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है. दिल्ली सरकार ने इस त्वरित और दंडात्मक कार्रवाई के माध्यम से सभी शैक्षणिक संस्थानों को एक स्पष्ट संदेश दिया है कि मासूम बच्चों की सुरक्षा व उनके अधिकारों से खिलवाड़ करने वाले किसी भी संस्थान या दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.
Delhi Government has taken serious cognisance of the deeply disturbing incident reported from a play school in Maujpur.
— CMO Delhi (@CMODelhi) August 31, 2026
On the directions of Chief Minister Smt. Rekha Gupta, the District Magistrate has initiated proceedings to seal the premises of the school. Police…
सीएम रेखा गुप्ता ने घटना पर दिल्ली सरकार का आधिकारिक रुख स्पष्ट करते हुए 'X' पर एक पोस्ट के जरिए अपनी बात साझा की. मुख्यमंत्री ने कहा,''दिल्ली सरकार ने मौजपुर के एक प्ले स्कूल में हुई बेहद परेशान करने वाली घटना का गंभीरता से संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर, ज़िला मजिस्ट्रेट ने स्कूल परिसर को सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस जांच चल रही है. दिल्ली सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि ज़िम्मेदारी तय की जाए और दोषी पाए जाने वालों के ख़िलाफ़ कानून के तहत सख़्त से सख़्त कार्रवाई हो.''
क्या है पूरा मामला
बता दें कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद थाना क्षेत्र में स्थित एक प्ले वे स्कूल में कुछ दिन पहले साढ़े तीन साल के मासूम छात्र के साथ कथित तौर पर बेरहमी से मारपीट और यौन उत्पीड़न किया गया था. बच्चे की हालत बिगड़ने और डॉक्टरों द्वारा मारपीट की पुष्टि के बाद, रविवार को जाफराबाद थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर स्कूल की निदेशिका, प्रधानाचार्या, शिक्षिका और आया के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया था. वहीं, अब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के हस्तक्षेप और सख्त निर्देशों के बाद इस पूरे मामले में कानूनी शिकंजा पूरी तरह कस गया है, जिससे यह साफ है कि आने वाले दिनों में दोषियों पर कानून का सबसे कड़ा प्रहार होना तय है.
ये भी पढ़ें:
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
मानगो चौक में राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूकता रथ अभियान

हरियाणा में 12 सितंबर को ट्रैफिक ई‑चालान निपटाने लोक अदालत, कार‑बाइक मालिकों के लिए अवसर

महराजगंज में अवकाशकालीन सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए डीएम‑एसपी ने अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश

लोक अदालत में अधिक मामलों का निपटारा बढ़ाने पर जोर

सत्य निकेतन हादसे के बाद अतिरिक्त मंजिलों को सील करने में सरकारी नियमों की अड़चन

हमारी नदियों की ज़िन्दगी के लिए एक नया दृष्टिकोण

नदियों की संकट स्थिति: जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या दबाव से बढ़ रही चुनौतियाँ

वाराणसी में पेंशनधारकों के लिए 15 दिसंबर को पेंशन अदालत का संचालन
ताज़ा ख़बरें
- जलवायु परिवर्तन और जनसंख्या दबाव से नदियों की बिगड़ती स्थिति—इन्हें इंसान मानना बदल सकता है?
- नदियों को मानवीय दृष्टिकोण से देखें: जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या का बढ़ता दबाव
- नदियाँ भी मनुष्य हैं: उनके संकट पर नया दृष्टिकोण
- कुशीनगर में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बैंक‑ऋण व पारिवारिक विवाद सुलह‑समझौते से सुलझेंगे
- रक्तरंजित धारा: जलवायु‑परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या दबाव से नदियों की संकटग्रस्त स्थिति
- विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता रैली निकाली
- नदियों को मानवीकृत करें? क्या इससे जल संकट में बदलाव आ सकता है?
- नदियों की दुविधा: जलवायु, प्रदूषण और जनसंख्या के साथ संघर्ष

