होम›वकील›सुप्रीम कोर्ट में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाओं की सुनवाई, देश भर में विरोध प्रदर्शन
वकील

सुप्रीम कोर्ट में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाओं की सुनवाई, देश भर में विरोध प्रदर्शन

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को सस्पेंड करने और चुनाव आयोग के निर्णय लेने की प्रक्रिया को चुनौती देने वाली दो याचिकाओं की सुनवाई की है। इस बीच दिल्ली के जंतर‑मंतर पर NSUI, मुंबई में कॉकरोच जनता पार्टी और शिवसेना‑UBT सहित कई दलों ने उनके इस्तीफे या सस्पेंशन की मांग करते हुए प्रदर्शन किया है। याचिकाओं में आयोग के बहु‑सदस्यीय स्वरूप की सुरक्षा और निर्णयों में सहयोगी आयुक्तों की मंजूरी की आवश्यकता पर सवाल उठाए गए हैं।

5 अक्टूबर 2026 को 04:04 am बजे
सुप्रीम कोर्ट में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाओं की सुनवाई, देश भर में विरोध प्रदर्शन

सौजन्य से:- Aaj Tak

Sign In

Advertisement

X

सुप्रीम कोर्ट सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को सस्पेंड करने और चुनाव आयोग के फैसले लेने के तरीके को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करने वाला है. सोमवार को सुप्रीम कोर्ट इन दोनों मामलों में सुनवाई करने वाला है. इस बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट हो रहे हैं. दिल्ली के जंतर-मंतर पर NSUI पिछले तीनों दिनों से प्रदर्शन कर रही है. सोमवार को भी जंतर-मंतर पर NSUI प्रदर्शन करने वाली है.

चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और वी. मोहना की बेंच राकेश कुमार सिंह और वकील शैलेंद्र मणि त्रिपाठी की याचिकाओं पर सोमवार को सुनवाई करेंगे. इन याचिकाओं में अपने सहयोगी चुनाव आयुक्तों की मंजूरी के बिना लिए गए फैसलों, गाइडलाइंस और सॉफ्टवेयर में किए गए बदलावों को चुनौती दी गई है.

पटना के राकेश कुमार सिंह ने यह PIL दायर की है और इसमें सुप्रीम कोर्ट से यह तय करने की मांग की गई है कि क्या ज्ञानेश कुमार अकेले उन शक्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं जो कानूनन पूरे चुनाव आयोग की है.

इसमें "चुनाव आयोग के बहु-सदस्यीय स्वरूप" को बनाए रखने के लिए याचिका की अंतिम सुनवाई तक ज्ञानेश कुमार को सस्पेंड करने की मांग की गई है. याचिका में केंद्रीय कानून मंत्रालय, चुनाव आयोग, ज्ञानेश कुमार, विवेक जोशी, सुखबीर संधू और चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारी मनीष गर्ग को पक्षकार बनाया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर सड़क पर संग्राम! बैरिकेड टूटे, दिल्ली पुलिस के 15 जवान घायल

वहीं, एक दूसरी याचिका भी दायर की गई है. इस याचिका में CEC ज्ञानेश कुमार और दूसरे अधिकारियों के खिलाफ ड्यूटी में कोताही बरतने के लिए आपराधिक कार्रवाई शुरू करने की मांग की गई है. त्रिपाठी ने 'मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त अधिनियम, 2023' के प्रावधानों का हवाला दिया है. उन्होंने प्रावधान की धारा 18 का हवाला देते हुए कहा है कि अगर राय में मतभेद हो तो बहुमत की राय मानी जाएगी. साथ ही, फॉर्म 6 के इस्तेमाल को लेकर भी सवाल उठाया है.

जंतर-मंतर पर NSUI का प्रोटेस्ट

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट इन दोनों मामलों में सुनवाई करने वाला है. इस बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट हो रहे हैं. दिल्ली के जंतर-मंतर पर NSUI पिछले तीनों दिनों से प्रदर्शन कर रही है. आज भी जंतर-मंतर पर NSUI प्रदर्शन करने वाली है.

वहीं, मुंबई में कॉकरोच जनता पार्टी(CJP) पहले ही प्रदर्शन कर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर चुकी है. CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा था कि अगर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे तो 10 अक्टूबर से देश भर से कॉकरोच दिल्ली पहुंचेंगे.

Advertisement

शिवसेना(UBT)-मनसे किया था प्रदर्शन

रविवार को मुंबई में शिवसेना(UBT) और मनसे ने प्रदर्शन किया था. उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने दो मांगें रखी. राज ठाकरे ने कहा कि अब तक जो SIR हुआ है, उसे कैंसिल किया जाए और अब बैलेट पेपर से वोटिंग होनी चाहिए. ठाकरे ने सवाल किया कि लोकसभा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच करीब छह महीने में मतदाताओं की संख्या में इतनी बड़ी बढ़ोतरी कैसे हुई?

यह भी पढ़ें: आगरा में CEC ज्ञानेश कुमार के आवास पर कांग्रेसियों ने पोती थी कालिख, अब मिली रिहाई

राज ठाकरे ने कहा कि सत्ता में कौन बैठेगा इसका फैसला जनता को करने देना चाहिए, चुनाव आयोग को नहीं. वहीं, INDIA ब्लॉक की पार्टियां बुधवार को SIR के खिलाफ दिल्ली में चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर विरोध करने वाली है.

---- समाप्त ----

TOPICS:

Latest News in Hindi »

Advertisement

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट आज CEC ज्ञानेश कुमार के अधिकारों पर सुनवाई करेगा
वकील

सुप्रीम कोर्ट आज CEC ज्ञानेश कुमार के अधिकारों पर सुनवाई करेगा

लक्सर में सामान्य वर्ग की सभा: यूजीसी रोलबैक व आरक्षण सुधार की माँग
वकील

लक्सर में सामान्य वर्ग की सभा: यूजीसी रोलबैक व आरक्षण सुधार की माँग

सुप्रीम कोर्ट में ग्यानेश कुमार के एकपक्षीय निर्णयों पर सस्पेंशन के लिए याचिकाएँ
वकील

सुप्रीम कोर्ट में ग्यानेश कुमार के एकपक्षीय निर्णयों पर सस्पेंशन के लिए याचिकाएँ

सुप्रीम कोर्ट में CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन व फैसलों को निरस्त करने की याचिकाओं पर सुनवाई
वकील

सुप्रीम कोर्ट में CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन व फैसलों को निरस्त करने की याचिकाओं पर सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट जज ने दीक्षांत विवाद के बाद NALSAR के छात्रों की सराहना की
वकील

सुप्रीम कोर्ट जज ने दीक्षांत विवाद के बाद NALSAR के छात्रों की सराहना की

सुप्रीम कोर्ट ने ग्यानेश कुमार के निलंबन की याचिका पर सुनवाई तय की
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने ग्यानेश कुमार के निलंबन की याचिका पर सुनवाई तय की

सुप्रीम कोर्ट ने सीईसी गीयानेश कुमार पर 14 एसआईआर निर्णयों की वैधता पर याचिकाएँ सुनीं
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने सीईसी गीयानेश कुमार पर 14 एसआईआर निर्णयों की वैधता पर याचिकाएँ सुनीं

समानांतर चुनाव विधेयक पर विचार हेतु मीडिया और अर्थशास्त्रियों से राय एकत्र करने के लिये समिति ने बैठक तय की
वकील

समानांतर चुनाव विधेयक पर विचार हेतु मीडिया और अर्थशास्त्रियों से राय एकत्र करने के लिये समिति ने बैठक तय की

ताज़ा ख़बरें