बिलासपुर, घुमारवीं और झंडूता में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण 12 सितंबर को बिलासपुर, घुमारवीं और झंडूता के जिला एवं सत्र न्यायालय परिसरों में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित करेगा। इसमें लंबित तथा प्री‑लिटिगेशन मामलों को आपसी समझौते से निपटाया जाएगा, जिसमें बैंक‑श्रम विवाद, बिजली‑पानी के बिल, वैवाहिक झगड़े और मोटर वाहन चालान शामिल हैं।

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6a97020efe7b273ce8080315","slug":"a-national-lok-adalat-will-be-held-in-bilaspur-ghumarwin-and-jhandutta-on-september-12-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-166758-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बिलासपुर, घुमारवीं और झंडूता में 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बिलासपुर, घुमारवीं और झंडूता में 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबित और प्री-लिटिगेशन मामलों का आपसी समझौते से होगा निपटारा
बैंक, बिजली-पानी, वैवाहिक विवाद और चालान के मामले होंगे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से 12 सितंबर को बिलासपुर जिले के विभिन्न न्यायालय परिसरों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर बिलासपुर, घुमारवीं और झंडूता में एक साथ लगेगी। इसमें लंबित मामलों के साथ प्री-लिटिगेशन यानी न्यायालय में जाने से पहले के विवादों का भी आपसी समझौते के आधार पर निपटारा किया जाएगा।
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव प्रतीक गुप्ता ने बताया कि लोक अदालत में बैंक विवाद, श्रम विवाद, बिजली और पानी के बिल, वैवाहिक विवाद और मोटर वाहन चालान से संबंधित मामलों को लिया जाएगा। मोटर व्हीकल चालान के मामलों का ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से डिजिटल तरीके से या न्यायालय में उपस्थित होकर लोक अदालत से पहले भी निपटारा किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों के मामले न्यायालय में लंबित हैं, वे उन्हें लोक अदालत में लगवा सकते हैं। वहीं, ऐसे लोग जिनका विवाद अभी न्यायालय में विचाराधीन नहीं है, वे भी आवेदन देकर आपसी समझौते के आधार पर मामले का निपटारा करवा सकते हैं।
जरूरतमंद लोग मुफ्त कानूनी सहायता और सलाह के लिए टोल फ्री नंबर 15100 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण बिलासपुर का हेल्पलाइन नंबर 01978-221452, उपमंडलीय विधिक सेवा समिति बिलासपुर का 01978-224887 और घुमारवीं का 01978-254080 है। इसके अलावा अपनी समस्या Secy-dlsa-bil-hp@ gov.in पर ईमेल के माध्यम से भेजी जा सकती है। इच्छुक व्यक्ति राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक, बिजली-पानी, वैवाहिक विवाद और चालान के मामले होंगे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से 12 सितंबर को बिलासपुर जिले के विभिन्न न्यायालय परिसरों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर बिलासपुर, घुमारवीं और झंडूता में एक साथ लगेगी। इसमें लंबित मामलों के साथ प्री-लिटिगेशन यानी न्यायालय में जाने से पहले के विवादों का भी आपसी समझौते के आधार पर निपटारा किया जाएगा।
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव प्रतीक गुप्ता ने बताया कि लोक अदालत में बैंक विवाद, श्रम विवाद, बिजली और पानी के बिल, वैवाहिक विवाद और मोटर वाहन चालान से संबंधित मामलों को लिया जाएगा। मोटर व्हीकल चालान के मामलों का ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से डिजिटल तरीके से या न्यायालय में उपस्थित होकर लोक अदालत से पहले भी निपटारा किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों के मामले न्यायालय में लंबित हैं, वे उन्हें लोक अदालत में लगवा सकते हैं। वहीं, ऐसे लोग जिनका विवाद अभी न्यायालय में विचाराधीन नहीं है, वे भी आवेदन देकर आपसी समझौते के आधार पर मामले का निपटारा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
जरूरतमंद लोग मुफ्त कानूनी सहायता और सलाह के लिए टोल फ्री नंबर 15100 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण बिलासपुर का हेल्पलाइन नंबर 01978-221452, उपमंडलीय विधिक सेवा समिति बिलासपुर का 01978-224887 और घुमारवीं का 01978-254080 है। इसके अलावा अपनी समस्या Secy-dlsa-bil-hp
विज्ञापन
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
मानगो चौक में राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूकता रथ अभियान

हरियाणा में 12 सितंबर को ट्रैफिक ई‑चालान निपटाने लोक अदालत, कार‑बाइक मालिकों के लिए अवसर

महराजगंज में अवकाशकालीन सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए डीएम‑एसपी ने अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश

लोक अदालत में अधिक मामलों का निपटारा बढ़ाने पर जोर

सत्य निकेतन हादसे के बाद अतिरिक्त मंजिलों को सील करने में सरकारी नियमों की अड़चन

हमारी नदियों की ज़िन्दगी के लिए एक नया दृष्टिकोण

नदियों की संकट स्थिति: जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या दबाव से बढ़ रही चुनौतियाँ

वाराणसी में पेंशनधारकों के लिए 15 दिसंबर को पेंशन अदालत का संचालन
ताज़ा ख़बरें
- जलवायु परिवर्तन और जनसंख्या दबाव से नदियों की बिगड़ती स्थिति—इन्हें इंसान मानना बदल सकता है?
- नदियों को मानवीय दृष्टिकोण से देखें: जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या का बढ़ता दबाव
- नदियाँ भी मनुष्य हैं: उनके संकट पर नया दृष्टिकोण
- कुशीनगर में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बैंक‑ऋण व पारिवारिक विवाद सुलह‑समझौते से सुलझेंगे
- रक्तरंजित धारा: जलवायु‑परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या दबाव से नदियों की संकटग्रस्त स्थिति
- विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता रैली निकाली
- नदियों को मानवीकृत करें? क्या इससे जल संकट में बदलाव आ सकता है?
- नदियों की दुविधा: जलवायु, प्रदूषण और जनसंख्या के साथ संघर्ष