बेगूसराय में तेज हुई स्पेशल लोक अदालत की तैयारी, एनआई एक्ट के मामलों के निपटारे पर फोकस
जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बेगूसराय ने स्पेशल लोक अदालत की तैयारी में तेजी लाई है, जो 18 जुलाई को आयोजित होने वाली है। स्पेशल लोक अदालत में परक्राम्य लिखित अधिनियम (एनआई एक्ट) से जुड़े मामलों का निपटारा किया जाएगा।

सौजन्य से:- Hindustan
Begusarai News: लोक अदालत की तैयारी, एनआई एक्ट के अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन पर जोर
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बेगुसरायBegusarai News: फोटो नं.19,स्पेशल लोक अदालत की तैयारियां को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद अवर न्यायाधीश करुणानिधि प्रसाद आर्य व अन्य।
Begusarai News: लाखो, निज प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बेगूसराय द्वारा 18 जुलाई को आयोजित होने वाली स्पेशल लोक अदालत की तैयारी तेज कर दी गई है। इसी क्रम में गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह अवर न्यायाधीश करुणानिधि प्रसाद आर्य की अध्यक्षता में जिला एवं अनुमंडल न्यायालय, बेगूसराय के सभी न्यायिक अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
विशेष लोक अदालत की योजना
बैठक में स्पेशल लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। सचिव करुणानिधि प्रसाद आर्य ने बताया कि इस विशेष लोक अदालत में मुख्य रूप से परक्राम्य लिखित अधिनियम (नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट/एनआई एक्ट) से संबंधित लंबित मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर अधिक से अधिक निष्पादन किया जाएगा। उन्होंने सभी न्यायिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने न्यायालयों में लंबित एनआई एक्ट के मामलों की सूची तैयार करें तथा संबंधित पक्षकारों को स्पेशल लोक अदालत की जानकारी देकर उन्हें सुलह के माध्यम से विवाद निपटाने के लिए प्रेरित करें।मामलों का त्वरित समाधान
उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से मामलों का त्वरित एवं सौहार्द्रपूर्ण समाधान संभव होता है, जिससे पक्षकारों को कम समय और कम खर्च में न्याय मिलता है तथा न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ भी कम होता है। बैठक में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कविता कुमारी, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी विवेक कुमार वर्मा, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पंचम श्रेणी रंजन कुमार, प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के सभी न्यायिक दंडाधिकारी तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के लोक अदालत सहायक सौरव कुमार उपस्थित रहे। सभी न्यायिक अधिकारियों ने स्पेशल लोक अदालत को सफल बनाने के लिए समन्वित प्रयास करने का आश्वासन दिया। रिपोर्टर:वतन कुमारअक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
✦विशेष लोक अदालत की तिथि क्या है?−
विशेष लोक अदालत 18 जुलाई को आयोजित होगी।
✦इस स्पेशल लोक अदालत में किन मामलों का निपटारा किया जाएगा?+
✦इस बैठक में किसकी अध्यक्षता में चर्चा हुई?+
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
मानगो चौक में राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूकता रथ अभियान

हरियाणा में 12 सितंबर को ट्रैफिक ई‑चालान निपटाने लोक अदालत, कार‑बाइक मालिकों के लिए अवसर

महराजगंज में अवकाशकालीन सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए डीएम‑एसपी ने अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश

लोक अदालत में अधिक मामलों का निपटारा बढ़ाने पर जोर

सत्य निकेतन हादसे के बाद अतिरिक्त मंजिलों को सील करने में सरकारी नियमों की अड़चन

हमारी नदियों की ज़िन्दगी के लिए एक नया दृष्टिकोण

नदियों की संकट स्थिति: जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या दबाव से बढ़ रही चुनौतियाँ

वाराणसी में पेंशनधारकों के लिए 15 दिसंबर को पेंशन अदालत का संचालन
ताज़ा ख़बरें
- जलवायु परिवर्तन और जनसंख्या दबाव से नदियों की बिगड़ती स्थिति—इन्हें इंसान मानना बदल सकता है?
- नदियों को मानवीय दृष्टिकोण से देखें: जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या का बढ़ता दबाव
- नदियाँ भी मनुष्य हैं: उनके संकट पर नया दृष्टिकोण
- कुशीनगर में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बैंक‑ऋण व पारिवारिक विवाद सुलह‑समझौते से सुलझेंगे
- रक्तरंजित धारा: जलवायु‑परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या दबाव से नदियों की संकटग्रस्त स्थिति
- विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता रैली निकाली
- नदियों को मानवीकृत करें? क्या इससे जल संकट में बदलाव आ सकता है?
- नदियों की दुविधा: जलवायु, प्रदूषण और जनसंख्या के साथ संघर्ष

