नशा तस्करी के मामले में कोर्ट का अहम फैसला, दोषी को 2 साल की सश्रम कैद
खटीमा क्षेत्र में साल 2018 में दर्ज चरस तस्करी के मामले में विशेष अदालत ने आरोपी को दोषी करार दिया है और दो वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।

सौजन्य से:- ETV Bharat
6 साल पुराने चरस तस्करी मामले में कोर्ट का अहम फैसला, दोषी तस्कर को सुनाई 2 साल सश्रम कारावास की सजा
चरस तस्करी के मामले में अदालत ने अहम फैसला सुनाया है. कोर्ट ने दोषी को दो वर्ष की सश्रम कैद की सजा सुनाई है.
By ETV Bharat Uttarakhand Team
Published : July 23, 2026 at 9:15 AM IST
रुद्रपुर: खटीमा क्षेत्र में साल 2018 में दर्ज चरस तस्करी के मामले में विशेष एनडीपीएस अदालत ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए आरोपी को दोषी करार दिया है. लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बाद विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट) दीपाली शर्मा की अदालत ने आरोपी को दो वर्ष के सश्रम कारावास और 20 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई. न्यायालय ने अपने आदेश में कहा कि यदि आरोपी निर्धारित जुर्माना अदा नहीं करता है तो उसे तीन माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भी भुगतना होगा.
अभियोजन के अनुसार, 29 जून 2018 को खटीमा कोतवाली पुलिस क्षेत्र में नियमित गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी कर रही थी. इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कुटरा स्थित एक दुकान के बाहर बैठा एक व्यक्ति अवैध रूप से चरस की बिक्री कर रहा है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और तत्कालीन क्षेत्राधिकारी कमला बिष्ट की मौजूदगी में मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति की घेराबंदी की. पुलिस ने नियमानुसार तलाशी की कार्रवाई की, जिसमें आरोपी की जेब से 720 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई.
इसके अलावा मौके से एक तराजू और बाट भी बरामद किए गए, जिनका उपयोग मादक पदार्थ को तौलकर बेचने के लिए किया जा रहा था. बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में कोतवाली खटीमा में मुकदमा दर्ज किया.जांच अधिकारी ने मामले की विस्तृत विवेचना करते हुए साक्ष्य एकत्र किए और सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद न्यायालय में आरोप पत्र (चार्जशीट) दाखिल किया. मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट) दीपाली शर्मा की अदालत में हुई, जहां अभियोजन पक्ष ने गवाहों के बयान, बरामदगी से जुड़े दस्तावेज और अन्य साक्ष्य प्रस्तुत किए.
सुनवाई के दौरान अदालत ने अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के बयानों का गहन परीक्षण किया. उपलब्ध साक्ष्यों को पर्याप्त मानते हुए न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार दिया और उसके विरुद्ध सजा का आदेश पारित किया. अदालत ने आरोपी को दो वर्ष के सश्रम कारावास तथा 20 हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया. साथ ही यह भी निर्देश दिया कि जुर्माना जमा नहीं करने की स्थिति में आरोपी को तीन माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा.यह फैसला नशा तस्करी के विरुद्ध चल रही कानूनी कार्रवाई को और मजबूती देने वाला माना जा रहा है.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार में शामिल लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. वहीं, न्यायालय के इस निर्णय को नशा तस्करों के लिए एक कड़ा संदेश माना जा रहा है कि कानून के शिकंजे से बच पाना संभव नहीं है और ऐसे अपराधों में दोष सिद्ध होने पर सख्त सजा तय है.
बाल यौन शोषण मामले में कार्रवाई: उधम सिंह नगर में फेसबुक के माध्यम से कथित रूप से बाल यौन शोषण से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री साझा करने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67बी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. यह कार्रवाई राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) की TIPLINE से प्राप्त सूचना के आधार पर की गई है. पुलिस का कहना है कि डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है.
पढ़ें-
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका, जमानत रद्द और आत्मसमर्पण का आदेश

सोनम रघुवंशी को फिर जेल जाना होगा, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत

सुप्रीम कोर्ट लॉन में वकीलों का प्रदर्शन: संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का आह्वान

संविधान की दसवीं अनुसूची: दल-बदल कानून को क्यों चुनौती दे रहे हैं कपिल सिब्बल?

सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज के मामले में सुनवाई से इनकार किया

बेंजामिन नेतन्याहू की गिरफ्तारी का अधिकृत करने से न्यूयॉर्क के मेयर पीछे हटे

Orai News: एसपी ने कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 14 पुलिसकर्मियों के किए तबादले

ब्रेकिंग: हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस अत्यधिक बल के आरोप
ताज़ा ख़बरें
- ज्ञानवापी में सावन पूजा की इजाजत के लिए सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई
- फर्रुखाबाद में पॉक्सो मुकदमा दर्ज कराने के लिए झूठे सबूत पेश करने वाले दोषी को अदालत ने 2000 रुपये जुर्माना लगाया
- जेलों में भीड़भाड़ कम करने और कानून का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए समाधान प्रस्तावित
- इलाहाबाद HC ने झारखंड पुलिस के एक्शन पर रोक लगाया, विपिन गुप्ता को बैंक खातों का इस्तेमाल करने की दी इजाजत
- भारत में शिक्षा प्रणाली में भ्रष्टाचार के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने बुलाया विरोध प्रदर्शन
- दिल्ली उच्च न्यायालय ने छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अत्यधिक बल का आरोप लगाने वाली जनहित याचिकाओं पर पुलिस से जवाब मांगा
- सुप्रीम कोर्ट ने CBSE के डिजिटल मार्किंग सिस्टम से छात्रों की निराशा पर चिंता जताई
- सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन बंद: सीजेआई सूर्यकांत का SCBA को आश्वासन

