गुमला में हाईकोर्ट जस्टिस का निरीक्षण, लोक अदालत ने 58 मामलों का निपटारा
झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने गुमला के व्यवहार न्यायालय का दौरा कर उसकी व्यवस्था देखी और मासिक लोक अदालत में भाग लिया, जहाँ 58 मामलों का त्वरित निपटारा हुआ। इन मामलों से 8,29,100 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ और मोटर दुर्घटना दावे के लाभार्थियों को चेक वितरित किये गये। निरीक्षण के बाद वे अंजन धाम और टांगीनाथ धाम में पूजा-अर्चना के लिए गये।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Jharkhand
- Gumla
- High Court Justice Inspects Gumla Court, Settles 58 Cases In Lok Adalat
हाईकोर्ट जस्टिस ने गुमला कोर्ट का निरीक्षण किया, लोक अदालत में 58 मामलों का निपटारा
- कॉपी लिंक
झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस प्रदीप कुमार श्रीवास्तव शनिवार को गुमला दौरे पर पहुंचे। उन्होंने व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण कर न्यायिक कार्यप्रणाली और कोर्ट में उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने विभिन्न न्यायिक गतिविधियों, मामलों के निष्पादन और न्यायालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जस्टिस श्रीवास्तव व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित मासिक लोक अदालत में भी शामिल हुए। उन्होंने लोक अदालत की कार्यवाही की जानकारी ली और मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर अधिकारियों से चर्चा की। लोक अदालत के लिए कुल छह बेंच गठित किए गए थे। इनमें सुनवाई करते हुए कुल 58 मामलों का निष्पादन किया गया। वहीं, विभिन्न मामलों के निष्पादन से कुल 8 लाख 29 हजार 100 रुपए राजस्व की प्राप्ति हुई। लोक अदालत के दौरान जस्टिस श्रीवास्तव ने मोटर दुर्घटना दावा मामलों के लाभुकों के बीच चेक का वितरण भी किया।
उन्होंने न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से लोगों को समय पर न्याय दिलाने और लोक अदालत के जरिए अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन पर जोर दिया। व्यवहार न्यायालय के निरीक्षण के बाद जस्टिस प्रदीप कुमार श्रीवास्तव अंजन धाम पहुंचे। यहां उन्होंने विधिवत पूजा- अर्चना कर मत्था टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद वे डुमरी स्थित ऐतिहासिक टांगीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने बाबा टांगीनाथ की पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया और क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। मौके पर पीडीजे अजीत कुमार सिंह, उपायुक्त दिलेश्वर महतो, डालसा सचिव राम कुमार लाल गुप्ता, प्रभारी न्यायिक प्रतिक राज, प्रभारी पुलिस अधीक्षक अर्चना खलखो, एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव समेत न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
केन्द्र ने 8 हाई कोर्ट में मुख्य न्यायाधीशों का पुन:स्थापना, महाराष्ट्र से जम्मू‑कश्मीर तक बदलाव

राष्ट्रपति ने 8 हाई कोर्टों में नई मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की पुष्टि, राजस्थान को भी मिला नया सीजे

मुख्य सचिव ने हाईकोर्ट के जर्जर भवन का निरीक्षण किया, नए कोर्टरूम के प्रस्ताव को तैयार किया जाएगा

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की मंजूरी से आठ हाईकोर्टों में नई चीफ जस्टिस का प्रभार

राजस्थानी हाईकोर्ट के कार्यवाहक सीजे ने मेहता के आरोपों को निराधार कहा

अश्विनी कुमार मिश्रा को पंजाब‑हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, साथ ही सात अन्य उच्च न्यायालयों में नई नियुक्तियां

सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को जजों की सेवानिवृत्ति आयु 62 साल करने का आदेश दिया

मद्रास उच्च न्यायालय ने वैवाहिक विवाद पर तलाक का आदेश दिया
ताज़ा ख़बरें
- बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिशा केस को सीबीआई को सौंपा, पुणे के गणेशोत्सव हमले की निंदा की
- नगरीय निकाय चुनाव के कारण राष्ट्रीय लोक अदालत 10 अक्टूबर को होगी
- बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिशा सालियान की रहस्यमयी मौत की फिर जांच के लिये सीबीआई को निर्देशित किया
- बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिशा सालियान की मौत में पुलिस चूक पर सवाल उठाते हुए सीबीआई जांच का आदेश
- राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद पर संजय के. अग्रवाल की सिफारिश, न्यायिक शिकायतों के बाद
- सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस अल्पेश कोगजे को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में चुना
- हिमाचल हाईकोर्ट में तीन नए जज — चिराग भानु सिंह, भूपेश शर्मा, योगेश जसवाल
- महाराष्ट्र के छात्रों के उच्च न्यायालय के निर्णय के उत्सव पर अभिजीत दीपके ने बार‑बार परीक्षाओं में विफलता के कारणों पर सवाल उठाए

