मुख्य सचिव ने हाईकोर्ट के जर्जर भवन का निरीक्षण किया, नए कोर्टरूम के प्रस्ताव को तैयार किया जाएगा
राज्य के मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने हाईकोर्ट भवन की जर्जर स्थिति की जाँच की और निर्माण में हुई खामियों की जवाबदेही तय करने का संकेत दिया। उन्होंने भवन कार्य की निगरानी के लिए समर्पित इंजीनियरिंग विंग बनाकर नियमित सुपरविजन सुनिश्चित करने की योजना बताई, साथ ही जोधपुर में इंटीग्रेटेड कमेटी के तहत 20‑सूत्रीय एक्शन प्लान तैयार कर सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया भी चल रही है।

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Chief Secretary Inspected The High Court Building
मुख्य सचिव ने किया हाईकोर्ट भवन का निरीक्षण:नए कोर्ट रूम के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा
- कॉपी लिंक
हाईकोर्ट के जर्जर होते भवन को लेकर प्रदेश के मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने शनिवार को हाईकोर्ट का दौरा किया। मुख्य सचिव ने हाईकोर्ट भवन की जर्जर स्थिति को लेकर समीक्षा की। उन्होने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हाईकोर्ट भवन को लेकर राजस्थान के मुख्य सचिव और डीजीपी सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों को आगामी 15 सितंबर को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
उसी क्रम में आज हाईकोर्ट का निरीक्षण किया गया। मुख्य सचिव ने कहा कि हाईकोर्ट भवन के निर्माण कार्य में हुई खामियों की जवाबदेही तय की जाएगी। मुख्य सचिव ने बताया कि हाईकोर्ट भवन के कार्य की निगरानी के लिए डेडिकेटेड इंजीनियरिंग विंग बनाया जाएगा। इसमें चार एईएन, एक एक्सईएन और एक एसई स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। यह टीम हाईकोर्ट भवन में चल रहे कार्यों की नियमित निगरानी और सुपरविजन करेगी।
जोजरी-बांडी-लूनी को लेकर समीक्षा: मुख्य सचिव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के तहत राजस्थान के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित इंटीग्रेटेड कमेटी को 20 सूत्रीय एक्शन प्लान तैयार करना है। इस प्लान पर जोधपुर में गठित हाई लेवल कमेटी के साथ विचार-विमर्श कर अगले सप्ताह सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा। इसी सिलसिले में उन्होंने बासनी और सालावास क्षेत्र में जाकर ट्रीटमेंट प्रक्रियाओं तथा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का मौका मुआयना किया। उन्होंने उद्योगपतियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ भी प्रदूषण नियंत्रण को लेकर चर्चा की।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
केन्द्र ने 8 हाई कोर्ट में मुख्य न्यायाधीशों का पुन:स्थापना, महाराष्ट्र से जम्मू‑कश्मीर तक बदलाव

राष्ट्रपति ने 8 हाई कोर्टों में नई मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की पुष्टि, राजस्थान को भी मिला नया सीजे

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की मंजूरी से आठ हाईकोर्टों में नई चीफ जस्टिस का प्रभार

राजस्थानी हाईकोर्ट के कार्यवाहक सीजे ने मेहता के आरोपों को निराधार कहा

अश्विनी कुमार मिश्रा को पंजाब‑हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, साथ ही सात अन्य उच्च न्यायालयों में नई नियुक्तियां

सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को जजों की सेवानिवृत्ति आयु 62 साल करने का आदेश दिया

मद्रास उच्च न्यायालय ने वैवाहिक विवाद पर तलाक का आदेश दिया

बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिशा केस को सीबीआई को सौंपा, पुणे के गणेशोत्सव हमले की निंदा की
ताज़ा ख़बरें
- नगरीय निकाय चुनाव के कारण राष्ट्रीय लोक अदालत 10 अक्टूबर को होगी
- बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिशा सालियान की रहस्यमयी मौत की फिर जांच के लिये सीबीआई को निर्देशित किया
- बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिशा सालियान की मौत में पुलिस चूक पर सवाल उठाते हुए सीबीआई जांच का आदेश
- राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद पर संजय के. अग्रवाल की सिफारिश, न्यायिक शिकायतों के बाद
- सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस अल्पेश कोगजे को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में चुना
- हिमाचल हाईकोर्ट में तीन नए जज — चिराग भानु सिंह, भूपेश शर्मा, योगेश जसवाल
- महाराष्ट्र के छात्रों के उच्च न्यायालय के निर्णय के उत्सव पर अभिजीत दीपके ने बार‑बार परीक्षाओं में विफलता के कारणों पर सवाल उठाए
- सर्वर त्रुटि 500 – पुनः प्रयास करें

