होमहाई कोर्टसुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की मंजूरी से आठ हाईकोर्टों में नई चीफ जस्टिस का प्रभार
हाई कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की मंजूरी से आठ हाईकोर्टों में नई चीफ जस्टिस का प्रभार

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के बाद दिल्ली, बॉम्बे, छत्तीसगढ़, इलाहाबाद, पंजाब‑हरियाणा, ओडिशा, गुजरात और राजस्थान के हाईकोर्टों के लिए आठ नए चीफ जस्टिस नियुक्त किए। इनमें वल्लुरी कामेश्वर राव को पटना हाईकोर्ट, रवींद्र वी. घुगे को कलकत्ता हाईकोर्ट, संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट तथा अन्य कई न्यायाधीशों को अलग‑अलग उच्च न्यायालयों का कार्यभार सौंपा गया है।

5 सितंबर 2026 को 09:31 pm बजे
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की मंजूरी से आठ हाईकोर्टों में नई चीफ जस्टिस का प्रभार

सौजन्य से:- Amar Ujala

आठ नए चीफ जस्टिस नियुक्त: जम्मू-कश्मीर से महाराष्ट्र तक बदलाव, किस हाईकोर्ट में कौन से न्यायाधीश संभालेंगे पद

देश की न्यायपालिका में बड़ा बदलाव करते हुए आठ हाईकोर्ट की कमान नए चीफ जस्टिस को सौंपी गई है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के बाद हुई इन नियुक्तियों में कई वरिष्ठ जजों को अलग-अलग हाई कोर्ट की जिम्मेदारी दी गई है।

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के बाद केंद्र सरकार ने शनिवार को आठ हाई कोर्ट के लिए नए चीफ जस्टिस की नियुक्तियों को मंजूरी दी है। इन नियुक्तियों में दिल्ली, बॉम्बे, छत्तीसगढ़, इलाहाबाद, पंजाब और हरियाणा, ओडिशा, गुजरात और राजस्थान हाई कोर्ट के मौजूदा जजों को अलग-अलग हाई कोर्ट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एक्स पर एक पोस्ट में कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि दिल्ली हाई कोर्ट के मौजूदा जज जस्टिस वल्लुरी कामेश्वर राव को पटना हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है। बॉम्बे हाई कोर्ट के जस्टिस रवींद्र वी. घुगे कलकत्ता हाई कोर्ट के प्रमुख होंगे।

राजस्थान हाई कोर्ट में नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है, जबकि इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी को बॉम्बे हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के जज संदीप मेहता द्वारा राजस्थान के एक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा पर गंभीर और अभूतपूर्व आरोप लगाए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया था।

ये भी पढ़ें: कौन हैं डॉ. दिनेश शर्मा?: लखनऊ के पूर्व मेयर से लेकर उपराज्यपाल बनने तक का सफर, पेशे से रहे हैं प्रोफेसर

इन राज्यों में इन्हें मिली जिम्मेदारी

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा को उसी कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है। ओडिशा हाई कोर्ट के जस्टिस कृष्ण राम महापात्रा को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है। गुजरात हाई कोर्ट के जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के प्रमुख होंगे। राजस्थान हाई कोर्ट के जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
केन्द्र ने 8 हाई कोर्ट में मुख्य न्यायाधीशों का पुन:स्थापना, महाराष्ट्र से जम्मू‑कश्मीर तक बदलाव
हाई कोर्ट

केन्द्र ने 8 हाई कोर्ट में मुख्य न्यायाधीशों का पुन:स्थापना, महाराष्ट्र से जम्मू‑कश्मीर तक बदलाव

राष्ट्रपति ने 8 हाई कोर्टों में नई मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की पुष्टि, राजस्थान को भी मिला नया सीजे
हाई कोर्ट

राष्ट्रपति ने 8 हाई कोर्टों में नई मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की पुष्टि, राजस्थान को भी मिला नया सीजे

मुख्य सचिव ने हाईकोर्ट के जर्जर भवन का निरीक्षण किया, नए कोर्टरूम के प्रस्ताव को तैयार किया जाएगा
हाई कोर्ट

मुख्य सचिव ने हाईकोर्ट के जर्जर भवन का निरीक्षण किया, नए कोर्टरूम के प्रस्ताव को तैयार किया जाएगा

राजस्थानी हाईकोर्ट के कार्यवाहक सीजे ने मेहता के आरोपों को निराधार कहा
हाई कोर्ट

राजस्थानी हाईकोर्ट के कार्यवाहक सीजे ने मेहता के आरोपों को निराधार कहा

अश्विनी कुमार मिश्रा को पंजाब‑हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, साथ ही सात अन्य उच्च न्यायालयों में नई नियुक्तियां
हाई कोर्ट

अश्विनी कुमार मिश्रा को पंजाब‑हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, साथ ही सात अन्य उच्च न्यायालयों में नई नियुक्तियां

सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को जजों की सेवानिवृत्ति आयु 62 साल करने का आदेश दिया
हाई कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को जजों की सेवानिवृत्ति आयु 62 साल करने का आदेश दिया

मद्रास उच्च न्यायालय ने वैवाहिक विवाद पर तलाक का आदेश दिया
हाई कोर्ट

मद्रास उच्च न्यायालय ने वैवाहिक विवाद पर तलाक का आदेश दिया

बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिशा केस को सीबीआई को सौंपा, पुणे के गणेशोत्सव हमले की निंदा की
हाई कोर्ट

बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिशा केस को सीबीआई को सौंपा, पुणे के गणेशोत्सव हमले की निंदा की

ताज़ा ख़बरें