लोक अदालत ने 5.77 लाख राजीनामा योग्य मामले निपटाए
49 खंडपीठों में 5,72,560 प्रकरण रखे गये और 5,77,584 मामले प्री-लिटिगेशन चरण में निपटाए गये। सुनवाई वर्चुअल और फिजिकल दोनों मोड में हुई, जिसमें मोटर दुर्घटना, बैंक वसूली, भूमि अधिग्रहण तथा राजस्व न्यायालय के प्रकरण शामिल थे। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीता यादव ने लोक अदालत का शुभारंभ किया।

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Chhattisgarh
- Korba
- 5.77 Lakh Compromiseable Cases Settled In Lok Adalat
लोक अदालत में 5.77 लाख राजीनामा योग्य मामले निपटे
- कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | कोरबा
जिला व तहसील स्तर तक सभी न्यायालयों में लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें वर्चुअल व फिजिकल दोनों मोड पर पक्षकारों की सुनवाई हुई। लंबित दांडिक, सिविल, मोटर दुर्घटना, राजस्व न्यायालय के प्रकरण रखे गए। प्री-लिटिगेशन के प्रकरण भी रखे। 49 खंडपीठों में कुल 5 लाख 72 हजार 560 प्रकरण निराकरण के लिए रखे गए।
इनमें 5 लाख 77 हजार 584 मामलों का निराकरण किया गया। निपटाए गए मामलों में 5 लाख 77 हजार 584 मामले प्री-लिटिगेशन चरण के बताए गए। अलग से 5931 मामले विभिन्न न्यायालयों में लंबित थे। इनमें 5,0024 का निराकरण हुआ। राजस्व के 25,497 प्रकरण भी निराकृत किए गए। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीता यादव ने लोक अदालत का शुभारंभ किया।
लोक अदालत में आपराधिक राजीनामा योग्य, मोटर वाहन दुर्घटना दावा के मामले, धारा 138 एनआई एक्ट के चेक से जुड़े मामले, वैवाहिक विवाद, श्रम विवाद के मामले रखे। बैंक ऋण वसूली वाद, रुपया वसूली वाद, बिजली बिल, टेलीफोन बिल, भूमि अधिग्रहण, राजस्व न्यायालय समेत राजीनामा योग्य अन्य मामले की सुनवाई हुई। जिला न्यायालय परिसर कोरबा में महिला बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य विभागों के कैंप लगाए गए।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का हेल्प डेस्क बना। अन्य विभागों के स्टॉल भी लगाए गए। इस मौके पर प्रथम अपर जिला न्यायाधीश गरिमा शर्मा, द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कोरबा ममता भोजवानी, तृतीय अपर जिला न्यायाधीश सुनील कुमार नन्दे, श्रम न्यायाधीश कोरबा अविनाश तिवारी, जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एफटीसी) सीमा प्रताप चन्द्रा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोरबा मयूरा गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
कोरबा लोक अदालत में आयुर्वेद एवं नाड़ी परीक्षण शिविर का आयोजन

जमशेदपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत ने 3.1 लाख वादों का निपटारा, राजस्व 36.93 करोड़

किसान पंचायत ने वनाधिकार कानून के सख्त कार्यान्वयन व मूल जनजातियों के अधिकारों की सुरक्षा की मांग की

भाकियू महाशक्ति ने मालागढ़ पंचायत में यूजीसी विरोध का मोर्चा खोला

बिहार लोक अदालत का जबरदस्त प्रदर्शन: 4.01 लाख से अधिक मामलों का निपटारा

भाकियू महाशक्ति ने यूजीसी कानून के खिलाफ मालागढ़ में जनसम्पर्क सभा आयोजित की

राष्ट्रीय लोक अदालत में 10 लाख से अधिक मामलों का निपटारा, 16 करोड़ रुपये की समझौता राशि तय

हाथरस में राष्ट्रीय लोक अदालत: सुलह‑समझौते से कई कानूनी विवादों का शीघ्र निपटान
ताज़ा ख़बरें
- खटीमा में राष्ट्रीय लोक अदालत ने निपटाए 245 वादे, 450 लाभार्थियों को मिली राहत
- दतिया की लोक अदालत ने किया अद्भुत समाधान: सड़क दुर्घटना का मामला एक रुपये में निपटा
- औरैया में राष्ट्रीय लोक अदालत ने 23,806 वादों का निपटारा, करोड़ों की राहत
- राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन पर विज्ञापनों का प्रभुत्व
- बांदा की राष्ट्रीय लोक अदालत ने 1.23 लाख से अधिक वादों का निपटारा, 17 क्रोड़ से अधिक जुर्माना वसूला
- पटना की राष्ट्रीय लोक अदालत में भीड़भाड़, 1,000 से अधिक लोगों ने बिना सुनवाई लौटे; नई तिथियों की सूचना मोबाइल पर मिलेगी
- देवरिया में राष्ट्रीय लोक अदालत ने 2.79 लाख मामलों का निस्तारण, 313.7 करोड़ रुपये का निपटारा
- सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया: जमानत पर विजयी जुलूस निकालने वाले हत्या आरोपी को अदालत में पेश करो

