सुप्रीम कोर्ट ने स्टैंडर्ड चार्टर्ड को बड़ी राहत दी, 23 साल पुराने मामले को रद्द किया
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक को बड़ी राहत देते हुए 23 साल पुराने आपराधिक मामले को रद्द कर दिया। देश की टॉप अदालत ने कहा कि मामला पेंडिंग होने के कारण 3 दशक पुराने ट्रांजैक्शन से जुड़े होने के बावजूद सुनवाई नहीं हो सकी।

सौजन्य से:- India TV Hindi
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक को बड़ी राहत देते हुए 23 साल पुराने आपराधिक मामले और समन आदेश को रद्द कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने ब्रिटिश मल्टीनेशनल बैंक के खिलाफ मामले को रद्द करते हुए कहा कि शिकायत का समर्थन करने वाला कोई भी दस्तावेजी सबूत नहीं था। जस्टिस जे. बी. पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच ने अपने अंतर्निहित अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि मामला 23 सालों से पेंडिंग है और 3 दशक पुराने ट्रांजैक्शन से जुड़ा होने के बावजूद सुनवाई समन जारी होने के चरण से आगे नहीं बढ़ सकी।
बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश को निरस्त करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इसे खत्म करना ही उचित
देश की टॉप अदालत ने बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश को निरस्त करते हुए कहा कि इस मामले को अब खत्म करना ही उचित है। जस्टिस जे. बी. पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच ने कहा कि शिकायत विदेशी मुद्रा विनियमन अधिनियम (FERA), 1973 के तहत कथित 'स्पष्टीकरण नोटिस' पर आधारित थी, लेकिन शिकायतकर्ता आज तक इसका कोई ठोस रिकॉर्ड या सटीक तारीख पेश नहीं कर सका।
मामले को जारी रखना बैंक और उसके अधिकारियों को अनिश्चितकाल तक अटकी हुई स्थिति में रखने जैसा
जस्टिस जे. बी. पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच ने कहा कि ऐसे हालात में मामले को जारी रखना बैंक और उसके अधिकारियों को अनिश्चितकाल तक अटकी हुई स्थिति में रखना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने ये भी स्पष्ट किया कि दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 397 के तहत वैकल्पिक उपाय उपलब्ध होने से धारा 482 के तहत याचिका की सुनवाई पर रोक नहीं लगती। दोनों प्रावधान अलग-अलग दायरे में काम करते हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने जांच एजेंसियों के रवैये पर भी उठाए सवाल
इसके साथ ही कोर्ट ने कहा कि FERA कानून की धारा 61(2) के तहत 'स्पष्टीकरण नोटिस' देना अनिवार्य है। इसके बिना न तो वैध शिकायत दर्ज की जा सकती है और न ही मजिस्ट्रेट संज्ञान ले सकता है। देश के सर्वोच्च न्यायालय ने इस मामले में जांच एजेंसियों के रवैये पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि रिकॉर्ड से लंबे समय तक बिना किसी ठोस कार्रवाई के लापरवाही साफ दिखाई देती है।
ये भी पढ़ें
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
भूमि अधिग्रहण मुआवजा विवाद का 30 साल पुराना रिश्ता समेटी विशेष लोक अदालत ने दिलाई सहमति

ललित मोदी का लंदन से भारत का आगमन, ट्रिब्यूनल जीतने के बाद आएंगे

विधायक दंपति के वैवाहिक विवाद का एमपी/एमएलए अदालत में होना आवश्यक नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रیم कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई का फैसला किया, दिल्ली हाई कोर्ट ने भी तत्काल सुनवाई से इनकार किया

सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों की याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार किया

गुजरात हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: आप विधायक की पत्नी समेत पांच दोषियों को मिली जमानत

हाईकोर्ट: अर्जी को खारिज कर सबूतों की अनदेखी करना गलत, निचली अदालत में भेजा जाएगा मामला

ललित मोदी को ट्रिब्यूनल से राहत, भारत वापसी की तैयारी
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के मामले से खुद को अलग रखा
- चैतन्य बघेल को मिली बड़ी राहत, जमानत रद्द करने से किया इनकार
- सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों के मामले की तत्काल सुनवाई से इनकार किया
- सोनीपत में 30 साल पुराना भूमि विवाद समाप्त: विशेष लोक अदालत के माध्यम से मुआवजा मिलेगा
- मोदी जल्द ही भारत लौटेंगे, ट्रिब्यूनल से मिली राहत
- ललित मोदी 14 साल बाद भारत लौटेंगे: ट्रिब्यूनल के फैसले के बाद आया बड़ा बयान
- सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों से 61 साल तक सेवा में न्यायिक अधिकारियों को बने रहने की अनुमति देने पर फैसला करने को कहा
- आईपीएल के संस्थापक ललित मोदी 16 साल बाद भारत वापसी की तैयारी में

