होमकानूनलखीसराय में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिये तैयारियाँ पूरी, 22 हज़ार ट्रैफ़िक‑परिवहन चालानों का होगा निपटारा
कानून

लखीसराय में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिये तैयारियाँ पूरी, 22 हज़ार ट्रैफ़िक‑परिवहन चालानों का होगा निपटारा

जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने ट्रैफ़िक व परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी की समीक्षा की। लगभग 22 हज़ार चिन्हित ई‑चलान मामलों को उसी दिन निस्तारित करने की योजना है, जिसमें QR‑कोड और हेल्प‑डेस्क जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी। जनता को सूचना देने हेतु सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार भी किया जा रहा है।

3 सितंबर 2026 को 05:32 am बजे
लखीसराय में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिये तैयारियाँ पूरी, 22 हज़ार ट्रैफ़िक‑परिवहन चालानों का होगा निपटारा

सौजन्य से:- Prabhat Khabar

12 सितंबर को होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, क्यूआर कोड और हेल्प डेस्क की भी होगी व्यवस्था

फोटो- परिवहन पदाधिकारियों के साथ बैठक करते डालसा सचिव विद्यानंद सागर | Prabhat Khabar Network

लखीसराय में 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी पूरी। ट्रैफिक और परिवहन विभाग के 22 हजार चालान मामलों का मौके पर होगा निस्तारण।

लखीसराय. आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लखीसराय के प्रकोष्ठ में ई-चालान, ट्रैफिक एवं परिवहन चालान से संबंधित पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता डालसा सचिव विधानंद सागर ने की.

आपके शहर में

न्यायिक और परिवहन विभाग के अधिकारी बैठक में रहे मौजूद

बैठक में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सुमन चंद्रा, जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि, यातायात पुलिस उपाधीक्षक, मोटर वाहन निरीक्षक प्रतीक कुमार और ट्रैफिक डीएसपी अजय कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे. अधिकारियों ने राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर अब तक की तैयारियों की समीक्षा की.

करीब 22 हजार चालान मामलों को किया गया चिन्हित

बैठक में बताया गया कि ट्रैफिक और परिवहन चालान से जुड़े करीब 22,000 मामलों को चिन्हित किया गया है. इन मामलों को 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण के लिए रखा जाएगा. अधिकारियों ने संबंधित मामलों के निष्पादन को लेकर आवश्यक तैयारियों और विभागीय समन्वय पर भी चर्चा की.

संबंधित लोगों को दी जा रही है जानकारी

राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित व्यक्तियों को सूचना दी जा रही है. इसके साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि ई-चालान, ट्रैफिक और परिवहन चालान से जुड़े लोग लोक अदालत की जानकारी प्राप्त कर सकें.

क्यूआर कोड और हेल्प डेस्क से मिलेगी सुविधा

आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान पर्याप्त संख्या में क्यूआर कोड उपलब्ध कराने पर सहमति बनी. इसके अलावा लोगों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क स्थापित करने और आवश्यक संख्या में अधिकारियों की तैनाती की जाएगी.

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत पर रहेगी नजर

अब 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में चिन्हित करीब 22 हजार ट्रैफिक और परिवहन चालान मामलों के निस्तारण पर नजर रहेगी. डालसा और संबंधित विभागों की ओर से लोगों को सुविधाजनक तरीके से प्रक्रिया पूरी कराने की तैयारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
मानगो चौक में राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूकता रथ अभियान
कानून

मानगो चौक में राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूकता रथ अभियान

हरियाणा में 12 सितंबर को ट्रैफिक ई‑चालान निपटाने लोक अदालत, कार‑बाइक मालिकों के लिए अवसर
कानून

हरियाणा में 12 सितंबर को ट्रैफिक ई‑चालान निपटाने लोक अदालत, कार‑बाइक मालिकों के लिए अवसर

महराजगंज में अवकाशकालीन सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए डीएम‑एसपी ने अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश
कानून

महराजगंज में अवकाशकालीन सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए डीएम‑एसपी ने अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश

लोक अदालत में अधिक मामलों का निपटारा बढ़ाने पर जोर
कानून

लोक अदालत में अधिक मामलों का निपटारा बढ़ाने पर जोर

सत्य निकेतन हादसे के बाद अतिरिक्त मंजिलों को सील करने में सरकारी नियमों की अड़चन
कानून

सत्य निकेतन हादसे के बाद अतिरिक्त मंजिलों को सील करने में सरकारी नियमों की अड़चन

हमारी नदियों की ज़िन्दगी के लिए एक नया दृष्टिकोण
कानून

हमारी नदियों की ज़िन्दगी के लिए एक नया दृष्टिकोण

नदियों की संकट स्थिति: जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या दबाव से बढ़ रही चुनौतियाँ
कानून

नदियों की संकट स्थिति: जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या दबाव से बढ़ रही चुनौतियाँ

वाराणसी में पेंशनधारकों के लिए 15 दिसंबर को पेंशन अदालत का संचालन
कानून

वाराणसी में पेंशनधारकों के लिए 15 दिसंबर को पेंशन अदालत का संचालन

ताज़ा ख़बरें