12 सितंबर को मुजफ्फरपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत में 19,691 ट्रैफिक चालान निपटाए जाएंगे
स्थानीय जिला विधिक सेवा प्राधिकार में शनिवार से प्री‑रजिस्ट्रेशन शुरू होगा, जहाँ परिवहन विभाग व ट्रैफिक पुलिस के दो‑दो काउंटर पर चालान की छायाप्रति और आवश्यक दस्तावेज जमा करके टोकन प्राप्त किया जा सकेगा। यह प्रक्रिया लोक अदालत में शीघ्र सत्यापन और जुर्माने की तेज़ वसूली सुनिश्चित करेगी, जिससे लगभग 28.46 करोड़ रुपये की आय की उम्मीद है।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Bihar
- Muzaffarpur
- 19691 Challans Of The Transport Department Will Be Settled In The National Lok Adalat On September 12.
परिवहन विभाग के 19691 चालान का 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत में होगा निपटारा
- कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर|मुजफ्फरपुर
12 सितंबर को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में ट्रैफिक चालान पर राहत पाने के लिए शनिवार से प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार में परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस के चालान के लिए दो-दो काउंटर की व्यवस्था की गई है। वाहन मालिकों को इन काउंटरों पर चालान की छायाप्रति समेत अन्य जरूरी कागजात जमा करने होंगे। इसके बाद उन्हें टोकन दिया जाएगा। लोक अदालत में किसी तरह की परेशानी और समय की बचत के लिए परिवहन व ट्रैफिक चालान का सत्यापन पहले ही किया जाएगा। इससे लोक अदालत के दिन जुर्माने की राशि जमा करने में अधिक समय नहीं लगेगा।
डीटीओ प्रियंका सिन्हा ने बताया कि लोक अदालत में जुर्माने में राहत के लिए वाहन मालिकों को टोकन के साथ चालान की छायाप्रति, आधार कार्ड, आरसी सहित अन्य जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे। परिवहन विभाग के 19,691 चालानों का लोक अदालत में निपटारा किया जाएगा। इन चालानों से करीब 28.46 करोड़ रुपए की वसूली होने का अनुमान है। विभाग की ओर से प्री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू किए जाने से वाहन मालिकों को चालान के निपटारे में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
{धारा 177 : नियमों का सामान्य उल्लंघन 500 {धारा 177ए : ड्राइविंग रेगुलेशन का उल्लंघन 500 {धारा 179 : पुलिस के आदेश न मानना/बाधा डालना 2500 {धारा 180 : बिना लाइसेंस वाले को गाड़ी देना 2500 {धारा 189 : पब्लिक प्लेस पर रेस लगाना 2500 {धारा 201 : ट्रैफिक जाम/अवरोध डालना 500 {सामान्य उल्लंघन पर 500 से 2500
अन्य महत्वपूर्ण चालान : धारा 183(1) : ओवर स्पीड- 1000 {धारा 186 : नशे में या मानसिक रूप से अयोग्य होकर गाड़ी चलाना- 1000 {धारा 196 : बिना इंश्योरेंस - 1000 {धारा 198 : गाड़ी में अनधिकृत हस्तक्षेप - 1000 {धारा 190(2) बिना प्रदूषण सर्टिफिकेट -दोपहिया 1000, तिपहिया 1500, एलएमवी - 2000, एमएमवी - 3000, एमचएमवी 5000 {धारा 182बी : दोषपूर्ण वाहन चलाना - एलएमवी : 1000, एमएचबी/एचएमची - 2000 {धारा 178 : चालान में लिखी राशि का 50%
{खतरनाक ड्राइविंग पर 1000 से 5000 रुपए तक {धारा 184ए : रेड लाइट जंप पर जुर्माना : दोपहिया- 1000, तिपहिया- 2000, छोटी चारपहिया- 3000, मीडियम वाहन- 4000, भारी वाहन- 5000 {184बी : स्टॉप साइन का उल्लंघन - 1000 से 5000 तक {184सी : ड्राइविंग के दौरान मोबाइल पर बात- सभी वाहनों पर 5000 {184डी : गलत ओवरटेक- सभी वाहनों पर 5000 { 184ई : रॉन्ग साइड ड्राइविंग- दोपहिया- 1000, तिपहिया वाहन- 2000, छोटी चारपहिया वाहन- 3000, मीडियमवाहन- 4000, भारी वाहन- 5000 {184एफ : लापरवाही से खतरनाक ड्राइविंग- सभी वाहनों पर 5000।
धारा 194बी(1) : सीट बेल्ट न लगाना 500 धारा 194बी(2) : 14 बच्चे बिना सेफ्टी बेल्ट बैठाना 500 धारा 194सी : बाइक पर दो से अधिक सवारी 500 धारा 194डी : बिना हेलमेट 500 धारा 194ई : एम्बुलेंस/फायर ब्रिगेड को रास्ता न देना 5000 धारा 194एफ : गलत हॉर्न/प्रेशर हॉर्न 1000 धारा 194ए : ओवरलोड पैसेंजर 1000
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
मानगो चौक में राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूकता रथ अभियान

हरियाणा में 12 सितंबर को ट्रैफिक ई‑चालान निपटाने लोक अदालत, कार‑बाइक मालिकों के लिए अवसर

महराजगंज में अवकाशकालीन सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए डीएम‑एसपी ने अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश

लोक अदालत में अधिक मामलों का निपटारा बढ़ाने पर जोर

सत्य निकेतन हादसे के बाद अतिरिक्त मंजिलों को सील करने में सरकारी नियमों की अड़चन

हमारी नदियों की ज़िन्दगी के लिए एक नया दृष्टिकोण

नदियों की संकट स्थिति: जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या दबाव से बढ़ रही चुनौतियाँ

वाराणसी में पेंशनधारकों के लिए 15 दिसंबर को पेंशन अदालत का संचालन
ताज़ा ख़बरें
- जलवायु परिवर्तन और जनसंख्या दबाव से नदियों की बिगड़ती स्थिति—इन्हें इंसान मानना बदल सकता है?
- नदियों को मानवीय दृष्टिकोण से देखें: जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या का बढ़ता दबाव
- नदियाँ भी मनुष्य हैं: उनके संकट पर नया दृष्टिकोण
- कुशीनगर में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बैंक‑ऋण व पारिवारिक विवाद सुलह‑समझौते से सुलझेंगे
- रक्तरंजित धारा: जलवायु‑परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या दबाव से नदियों की संकटग्रस्त स्थिति
- विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता रैली निकाली
- नदियों को मानवीकृत करें? क्या इससे जल संकट में बदलाव आ सकता है?
- नदियों की दुविधा: जलवायु, प्रदूषण और जनसंख्या के साथ संघर्ष

