होम›वकील›सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने तीन हाई कोर्ट के चीफ जस्टिसों को जज पद के लिये सरकार को सुझाया
वकील

सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने तीन हाई कोर्ट के चीफ जस्टिसों को जज पद के लिये सरकार को सुझाया

सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने गुजरात हाई कोर्ट की सुनीता अग्रवाल, दिल्ली हाई कोर्ट के डीके उपाध्याय और तेलंगाना हाई कोर्ट के अपरेश कुमार सिंह को जज नियुक्ति हेतु केंद्र सरकार को भेजा है। इन तीनों ने विभिन्न हाई कोर्टों में मुख्य न्यायाधीश के रूप में सेवा की है, जहाँ अग्रवाल 2031 में सेवानिवृत्त होंगी, उपाध्याय ने दिल्ली और बॉम्बे हाई कोर्ट में कार्य किया और सिंह ने कई हाई कोर्टों में कार्य करने के बाद तेलंगाना में चीफ जस्टिस बने।

28 सितंबर 2026 को 04:04 pm बजे
सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने तीन हाई कोर्ट के चीफ जस्टिसों को जज पद के लिये सरकार को सुझाया

सौजन्य से:- ABP News

SC के कॉलेजियम ने बतौर जज नियुक्ति के लिए सरकार को भेजी 3 नामों की सिफारिश

सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने जिन तीन न्यायाधीशों के नामों में सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी है, उनमें गुजरात हाई कोर्ट, दिल्ली हाई कोर्ट और तेलंगाना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस का नाम शामिल है.

सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने सोमवार (28 सितंबर, 2026) को देश के सर्वोच्च न्यायालय में जज के रूप में नियुक्ति के लिए तीन हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी है. कॉलेजियम ने जिन तीन हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों के नामों में सिफारिश भेजी है, उनमें गुजरात हाई कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश सुनीता अग्रवाल, दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय उर्फ डीके उपाध्याय और तेलंगाना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस अपरेश कुमार सिंह का नाम शामिल है.

2031 में रिटायर होंगी जस्टिस सुनीता अग्रवाल

गुजरात हाई कोर्ट की चीफ जस्टिस सुनीता अग्रवाल मूल रूप से इलाहाबाद हाई कोर्ट की जजा हैं. वह जुलाई, 2023 से गुजरात हाई कोर्ट की चीफ जस्टिस हैं. उन्होंने साल 1989 में अवध यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई पूरी की और दिसंबर 1990 से वकालत के पेशे में हैं. उन्हें साल 2011 के नवंबर महीने में जज के रूप में नियुक्त किया गया था. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट में जज के रूप में नियुक्ति के बाद वह अप्रैल 2031 में रिटायर हो जाएंगी.

देश की कई हाई कोर्ट में चीफ जस्टिस रहे चुके जस्टिस अपरेश कुमार सिंह

वहीं, तेलंगाना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस अपरेश कुमार सिंह ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई पूरी की और 1990 में अधिवक्ता के तौर पर इनरोल हुए. उन्होंने 1990 से 2000 तक पटना हाई कोर्ट और इसके बाद झारखंड हाई कोर्ट में वकालत की और साल 2012 में उन्हें झारखंड हाई कोर्ट में जज नियुक्त किया गया. इसके बाद वह 20 दिसंबर, 2022 से 19 फरवरी, 2023 तक झारखंड हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रहे. फिर उन्हें त्रिपुरा हाई कोर्ट में चीफ जस्टिस के रूप में नियुक्त किया गया, जहां उन्होंने 17 अप्रैल, 2023 को पद की शपथ ली थी. बाद में जस्टिस सिंह का ट्रांसफर तेलंगाना हाई कोर्ट में कर दिया गया, जहां उन्होंने 19 जुलाई, 2025 को चीफ जस्टि के तौर पर शपथ ली.

जस्टिस डीके उपाध्याय ने कहां-कहां दी सेवाएं?

दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय उर्फ देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की और मई 1991 में अधिवक्ता के रूप में इनरोल हुए. वह मई 2007 से नवंबर 2011 में जज नियुक्त होने तक उत्तर प्रदेश सरकार के चीफ स्टैंडिंग काउंसेल रहे. इसके बाद जुलाई 2023 में उन्हें बॉम्बे हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया, फिर उनका ट्रांसफर दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के पद पर कर दिया गया.

यह भी पढ़ेंः ‘Z-प्लस सुरक्षा फिर से हो बहाल’, अभिषेक बनर्जी ने किया कलकत्ता HC का रुख

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने 18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर रोक: सरकार को नियम बनाने का निर्देश
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने 18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर रोक: सरकार को नियम बनाने का निर्देश

कोल्हापुर का बॉम्बे हाई कोर्ट: चुनाव आयोग के निर्णयों पर याचिका, 22 अक्टूबर को सुनवाई
वकील

कोल्हापुर का बॉम्बे हाई कोर्ट: चुनाव आयोग के निर्णयों पर याचिका, 22 अक्टूबर को सुनवाई

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया: LARRA को अपने अवार्ड निष्पादित कराने का अधिकार नहीं
वकील

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया: LARRA को अपने अवार्ड निष्पादित कराने का अधिकार नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने टोक्यो के रेंकोजी मंदिर से नेता के राख लौटाने की याचिका पर केंद्र को चार हफ्ते उत्तर देने का समय दिया
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने टोक्यो के रेंकोजी मंदिर से नेता के राख लौटाने की याचिका पर केंद्र को चार हफ्ते उत्तर देने का समय दिया

सुप्रीम कोर्ट में नई नियुक्तियाँ: गुजरात, दिल्ली और तेलंगाना के मुख्य न्यायाधीशों का नाम सामने
वकील

सुप्रीम कोर्ट में नई नियुक्तियाँ: गुजरात, दिल्ली और तेलंगाना के मुख्य न्यायाधीशों का नाम सामने

सुप्रीम कोर्ट ने CBSE को क्लास 6 को भी 3‑भाषा फ़ॉर्मूला में वही छूट दी, जैसा क्लास 7 को
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने CBSE को क्लास 6 को भी 3‑भाषा फ़ॉर्मूला में वही छूट दी, जैसा क्लास 7 को

बॉम्बे HC ने SAP मध्यस्थ न्यायाधिकरण का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ाया, CIRP को पर्याप्त कारण मानते हुए
वकील

बॉम्बे HC ने SAP मध्यस्थ न्यायाधिकरण का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ाया, CIRP को पर्याप्त कारण मानते हुए

10 अक्टूबर को बीयर में राष्ट्रीय लोक अदालत, मोटर दुर्घटना मामलों के तेज़ निपटान पर केंद्रित
वकील

10 अक्टूबर को बीयर में राष्ट्रीय लोक अदालत, मोटर दुर्घटना मामलों के तेज़ निपटान पर केंद्रित

ताज़ा ख़बरें