होमकानूनशामली में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत: डीएम ने अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के निर्देश दिए - Shamli News
कानून

शामली में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत: डीएम ने अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के निर्देश दिए - Shamli News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Shamli - Shamli National Lok Adalat: DM Alok Yadav Directs Swift Case Disposal शामली में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत:डीएम ने अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के निर्देश दिए - कॉप…

24 अगस्त 2026 को 10:55 am बजे
शामली में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत:  डीएम ने अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के निर्देश दिए - Shamli News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Shamli

- Shamli National Lok Adalat: DM Alok Yadav Directs Swift Case Disposal

शामली में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत:डीएम ने अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के निर्देश दिए

- कॉपी लिंक

शामली में आगामी 12 सितंबर 2026, शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी आलोक यादव ने इसके सफल आयोजन के लिए सभी पीठासीन अधिकारियों और विभागाध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी संबंधित न्यायालयों और विभागों को अपने-अपने क्षेत्राधिकार से संबंधित अधिक से अधिक उपयुक्त वादों को चिन्हित कर उनका निस्तारण कराने को कहा है।

इनमें पेटी ऑफेंस/शमनीय वाद, दीवानी वाद, धारा 138 एनआई एक्ट, आर्बिट्रेशन मामले, सभी प्रकार के चालानी वाद, राजस्व वाद और बैंक संबंधी वाद प्रमुख हैं।

उन्होंने अधिकारियों को लंबित वरासत और नामांतरण जैसे मामलों में भी त्वरित कार्रवाई करते हुए अधिक से अधिक वाद नियत करने के निर्देश दिए। नियत किए गए वादों के संबंध में संबंधित पक्षकारों को समन और नोटिस भेजकर उनकी तामीला सुनिश्चित कराने को भी कहा गया है।

जिलाधिकारी ने जोर दिया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में नियत सभी उपयुक्त वादों का प्रभावी ढंग से निस्तारण किया जाए। निस्तारण के बाद वादों की प्रकृति के अनुसार विवरण तैयार कर निर्धारित ई-मेल पर भेजना अनिवार्य होगा।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि 12 सितंबर को दोपहर 12 बजे तक निस्तारित वादों का विवरण कार्यालय की ई-मेल पर हर हाल में उपलब्ध करा दिया जाए। जिलाधिकारी आलोक यादव ने सभी संबंधित अधिकारियों से राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए समन्वय के साथ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
मानगो चौक में राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूकता रथ अभियान
कानून

मानगो चौक में राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूकता रथ अभियान

हरियाणा में 12 सितंबर को ट्रैफिक ई‑चालान निपटाने लोक अदालत, कार‑बाइक मालिकों के लिए अवसर
कानून

हरियाणा में 12 सितंबर को ट्रैफिक ई‑चालान निपटाने लोक अदालत, कार‑बाइक मालिकों के लिए अवसर

महराजगंज में अवकाशकालीन सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए डीएम‑एसपी ने अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश
कानून

महराजगंज में अवकाशकालीन सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए डीएम‑एसपी ने अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश

लोक अदालत में अधिक मामलों का निपटारा बढ़ाने पर जोर
कानून

लोक अदालत में अधिक मामलों का निपटारा बढ़ाने पर जोर

सत्य निकेतन हादसे के बाद अतिरिक्त मंजिलों को सील करने में सरकारी नियमों की अड़चन
कानून

सत्य निकेतन हादसे के बाद अतिरिक्त मंजिलों को सील करने में सरकारी नियमों की अड़चन

हमारी नदियों की ज़िन्दगी के लिए एक नया दृष्टिकोण
कानून

हमारी नदियों की ज़िन्दगी के लिए एक नया दृष्टिकोण

नदियों की संकट स्थिति: जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या दबाव से बढ़ रही चुनौतियाँ
कानून

नदियों की संकट स्थिति: जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या दबाव से बढ़ रही चुनौतियाँ

वाराणसी में पेंशनधारकों के लिए 15 दिसंबर को पेंशन अदालत का संचालन
कानून

वाराणसी में पेंशनधारकों के लिए 15 दिसंबर को पेंशन अदालत का संचालन

ताज़ा ख़बरें