सोनीपत में 12 सितंबर को लंबित मामलों का निपटारा होगा
सोनीपत में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लंबित मामलों का आपसी समझौते से निपटारा होगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रचेता सिंह ने कहा कि समय और धन की बचत होगी, और पक्षकारों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध बने रहेंगे।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Haryana
- Sonipat
- Gohana
- Sonipat National Lok Adalat Sept 12 | Case Settlement, Judge Says Time & Money Saved
सोनीपत में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत:लंबित मामलों का आपसी समझौते से होगा निपटारा, जज बोले-समय और धन की बचत
- कॉपी लिंक
सोनीपत में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न न्यायालयों में लंबित पात्र मामलों का आप
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रचेता सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए न्यायिक परिसर सोनीपत, गोहाना, गन्नौर और खरखौंदा में लगातार प्री-लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है।
इन प्री-लोक अदालतों में ऐसे मामलों की पहचान की जा रही है जिनका समाधान आपसी समझौते से संभव है। साथ ही, पक्षकारों को लोक अदालत के लाभों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।
'समझौते के आधार पर मामलों का निपटारा होगा'
प्रचेता सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत न्याय प्राप्त करने का एक प्रभावी, सरल और सुलभ माध्यम है। यहां समझौते के आधार पर मामलों का निपटारा होने से समय और धन दोनों की बचत होती है। इसके अतिरिक्त, पक्षकारों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध भी बने रहते हैं।
डीएलएसए सचिव प्रचेता सिंह ने आमजन से अपील की है कि जिन व्यक्तियों के मामले विभिन्न न्यायालयों में लंबित हैं, वे संबंधित न्यायालय अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क करें।
वे अपने मामलों को प्री-लोक अदालत अथवा 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में सूचीबद्ध करवा सकते हैं, ताकि उनके मामलों का शीघ्र, सरल, कम खर्च और आपसी सहमति के आधार पर स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने 27 व्यक्तियों को विदेशी घोषित करने के गुवाहाटी HC के आदेश को रद्द कर दिया

संपत्ति की बढ़ती कीमतों के बूते दिल्ली उच्च न्यायालय में बढ़ रहे हैं विवाद, क्या सीमा बदलने की है जरूरत?

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु में गायों और बछड़ों के वध पर लगी रोक खत्म

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: गौहाटी HC के विदेशी घोषित करने वाले आदेश को खारिज किया

नागरिकता के निर्णय के लिए निष्पक्ष प्रक्रिया अनिवार्य: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: ज्ञानवापी, मथुरा और संभल विवादों को स्पेशल लोक अदालत में भेजा

नागरिकता निर्धारण के लिए निष्पक्ष और न्यायसंगत प्रक्रिया आवश्यक: सुप्रीम कोर्ट

भव्य तालाबों पर कब्जा करने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट तैयार! जानें दरभंगा की सच्चाई
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट में 'डायनेमिक प्राइसिंग' पर जल्द होगी सुनवाई, टिकट किराए में बढ़ोतरी पर नियंत्रण की मांग
- मंदिर-मस्जिद विवादों में मध्यस्थता प्रक्रिया से इनकार, तीन हाई-प्रोफाइल विवाद न्यायिक प्रक्रिया में आगे बढ़ेंगे
- बाइक पर तीन सवारी बैठना लापरवाही नहीं, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुआवजा आधा करने का आदेश बदला
- सुप्रीम कोर्ट ने दरभंगा के 1000 साल पुराने तालाबों को बचाने के लिए दखल दिया
- चारों दिशाओं से दबाव का दम बुलंदा, सुप्रीम कोर्ट ने विवादी माने जाने वाले ज्ञानवापी और मथुरा केसों को सुलह के लिए भेजा
- एसआईसीसीएल के प्रबंधकों को सैट से राहत पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई
- श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद: लोक अदालत में नहीं पहुंचा मुस्लिम पक्ष, सुलह की कोशिश नाकाम
- व्हर्लपूल और हैवेल्स के बीच दिल्ली हाई कोर्ट में एंटी-फ्रॉस्ट रेफ्रिजरेटर का अधिकारी

