खगड़िया में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन की तैयारियों में तेज़ी
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार खगड़िया में 12 सितंबर को सिविल कोर्ट खगड़िया और अनुमंडलीय सिविल कोर्ट गोगरी में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम की तैयारी को देखरेख करने हेतु जिला न्यायाधीश के निर्देश पर सभी विभागों, बैंकों के संयोजकों और न्यायिक अधिकारियों की कई बैठकें की जा रही हैं, जहाँ ऋणियों की पहचान, नोटिस जारी करना और जन जागरूकता पर विशेष निर्देश दिए गए हैं।

सौजन्य से:- Hindustan
राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, तैयारी तेज
राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, तैयारी तेज राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, तैयारी तेज राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, तैयारी तेज
खगड़िया। विधि संवाददाता राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार खगड़िया द्वारा आगामी 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सिविल कोर्ट खगड़िया एवं अनुमंडलीय सिविल कोर्ट गोगरी में किया जाएगा। उक्त बातें की जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार खगड़िया के सचिव चंदन कुमार द्वारा बताया गया कि आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों का जायजा लेने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार खगड़िया राजेश कुमार बच्चन के निर्देश पर सभी विभागों के पदाधिकारीगण, बैंक के संयोजकगण एवं न्यायिक पदाधिकारीगण की लगातार बैठकें आयोजित की जा रही है।
इसी क्रम में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार खगड़िया के सचिव चंदन कुमार की अध्यक्षता में सभी राष्ट्रीयकृत बैंक के जिला संयोजक एवं एलडीएम की एक बैठक आहूत की गई, जिसमें जिला संजोयक से उनके शाखा में अब तक कितने ऋणी को चिन्हित किया गया है। कितने ऋणी को नोटिस निर्गत किया गया है कि जानकारी ली गई और सभी जिला संयोजक को निर्देशित किया गया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में वैसे पक्षकारों को चिन्हित करें। जिन्हें अब तक चिन्हित नहीं किया गया है, साथ ही वैसे चिन्हित पक्षकारों को यथाशीघ्र राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होने के लिए नोटिस निर्गत किया जाना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त सभी को अपने स्तर से राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार करने का भी निर्देश दिया गया और पिछले लोक अदालत की तुलना में इस बार अधिक संख्या में बैंक से संबंधित मामलों के निष्पादन कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
मानगो चौक में राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूकता रथ अभियान

हरियाणा में 12 सितंबर को ट्रैफिक ई‑चालान निपटाने लोक अदालत, कार‑बाइक मालिकों के लिए अवसर

महराजगंज में अवकाशकालीन सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए डीएम‑एसपी ने अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश

लोक अदालत में अधिक मामलों का निपटारा बढ़ाने पर जोर

सत्य निकेतन हादसे के बाद अतिरिक्त मंजिलों को सील करने में सरकारी नियमों की अड़चन

हमारी नदियों की ज़िन्दगी के लिए एक नया दृष्टिकोण

नदियों की संकट स्थिति: जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या दबाव से बढ़ रही चुनौतियाँ

वाराणसी में पेंशनधारकों के लिए 15 दिसंबर को पेंशन अदालत का संचालन
ताज़ा ख़बरें
- जलवायु परिवर्तन और जनसंख्या दबाव से नदियों की बिगड़ती स्थिति—इन्हें इंसान मानना बदल सकता है?
- नदियों को मानवीय दृष्टिकोण से देखें: जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या का बढ़ता दबाव
- नदियाँ भी मनुष्य हैं: उनके संकट पर नया दृष्टिकोण
- कुशीनगर में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बैंक‑ऋण व पारिवारिक विवाद सुलह‑समझौते से सुलझेंगे
- रक्तरंजित धारा: जलवायु‑परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या दबाव से नदियों की संकटग्रस्त स्थिति
- विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता रैली निकाली
- नदियों को मानवीकृत करें? क्या इससे जल संकट में बदलाव आ सकता है?
- नदियों की दुविधा: जलवायु, प्रदूषण और जनसंख्या के साथ संघर्ष

