12 सितंबर की लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा केस निपटाने की तैयारी - Begusarai News
- Hindi News - Local - Bihar - Begusarai - Preparations Underway To Settle Maximum Number Of Cases In The Lok Adalat On September 12 12 सितंबर की लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा केस निपटाने की तैयारी - कॉपी लिंक 12 सितंबर…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Bihar
- Begusarai
- Preparations Underway To Settle Maximum Number Of Cases In The Lok Adalat On September 12
12 सितंबर की लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा केस निपटाने की तैयारी
- कॉपी लिंक
12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निपटारा कराने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने तैयारी तेज कर दी है। इसे लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऋषिकांत के निजी प्रकोष्ठ कक्ष में बैठक हुई।
इसमें श्रम, विद्युत, वन, माइनिंग समेत विभिन्न विभागों से जुड़े लंबित मामलों के अधिकतम निष्पादन को लेकर चर्चा की गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऋषिकांत ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित न्यायालयों में लंबित वादों की सूची अविलंब उपलब्ध कराएं। साथ ही ऐसे मामलों की पहचान कर आपसी समझौते के आधार पर अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने का प्रयास करें। बैठक में खास तौर पर श्रम, विद्युत, वन और खनन विभाग से जुड़े मामलों पर चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि लंबित मामलों की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ उनके निपटारे की संभावनाओं पर भी काम करें, ताकि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का समाधान कराया जा सके। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह अवर न्यायाधीश करुणानिधि प्रसाद आर्य, विद्युत विभाग के सहायक विद्युत अभियंता बरौनी विष्णु कांत पंडित आदि थे।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
मानगो चौक में राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूकता रथ अभियान

हरियाणा में 12 सितंबर को ट्रैफिक ई‑चालान निपटाने लोक अदालत, कार‑बाइक मालिकों के लिए अवसर

महराजगंज में अवकाशकालीन सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए डीएम‑एसपी ने अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश

लोक अदालत में अधिक मामलों का निपटारा बढ़ाने पर जोर

सत्य निकेतन हादसे के बाद अतिरिक्त मंजिलों को सील करने में सरकारी नियमों की अड़चन

हमारी नदियों की ज़िन्दगी के लिए एक नया दृष्टिकोण

नदियों की संकट स्थिति: जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या दबाव से बढ़ रही चुनौतियाँ

वाराणसी में पेंशनधारकों के लिए 15 दिसंबर को पेंशन अदालत का संचालन
ताज़ा ख़बरें
- जलवायु परिवर्तन और जनसंख्या दबाव से नदियों की बिगड़ती स्थिति—इन्हें इंसान मानना बदल सकता है?
- नदियों को मानवीय दृष्टिकोण से देखें: जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या का बढ़ता दबाव
- नदियाँ भी मनुष्य हैं: उनके संकट पर नया दृष्टिकोण
- कुशीनगर में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बैंक‑ऋण व पारिवारिक विवाद सुलह‑समझौते से सुलझेंगे
- रक्तरंजित धारा: जलवायु‑परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या दबाव से नदियों की संकटग्रस्त स्थिति
- विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता रैली निकाली
- नदियों को मानवीकृत करें? क्या इससे जल संकट में बदलाव आ सकता है?
- नदियों की दुविधा: जलवायु, प्रदूषण और जनसंख्या के साथ संघर्ष

