होमवकीलअररिया में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी मीटिंग: 12 सितंबर को ज्यादा केस निपटाने पर फोकस, सचिव ने की अध्यक्षता - Araria News
वकील

अररिया में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी मीटिंग: 12 सितंबर को ज्यादा केस निपटाने पर फोकस, सचिव ने की अध्यक्षता - Araria News

- Hindi News - Local - Bihar - Araria - Araria National Lok Adalat Preparation: DLSA Secretary Holds Meeting अररिया में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी मीटिंग:12 सितंबर को ज्यादा केस निपटाने पर फोकस, सचिव ने की अध्यक्षता -…

19 अगस्त 2026 को 02:56 pm बजे
अररिया में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी मीटिंग:  12 सितंबर को ज्यादा केस निपटाने पर फोकस, सचिव ने की अध्यक्षता - Araria News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Bihar

- Araria

- Araria National Lok Adalat Preparation: DLSA Secretary Holds Meeting

अररिया में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी मीटिंग:12 सितंबर को ज्यादा केस निपटाने पर फोकस, सचिव ने की अध्यक्षता

- कॉपी लिंक

अररिया व्यवहार न्यायालय परिसर में 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।

यह बैठक जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता DLSA के सचिव रोहित श्रीवास्तव ने की।

बैठक में अररिया बार एसोसिएशन और अररिया एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सचिव, अररिया के पब्लिक प्रॉसिक्यूटर (पी.पी.), अन्य अधिकारी और अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

इस दौरान लंबित मुकदमों का शीघ्र और सौहार्दपूर्ण निपटारा करने के उद्देश्य से अधिक से अधिक मामलों को लोक अदालत में लाने पर जोर दिया गया।

सचिव रोहित श्रीवास्तव ने अधिवक्ताओं से अपील की कि वे अपने मुवक्किलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में भाग लेने के लिए प्रेरित करें।

वकीलों की एक्टिव भूमिका पर भी फोकस

उन्होंने समझौते के आधार पर अधिक से अधिक मामलों का निपटारा करने में सहयोग देने का आग्रह किया।

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत चर्चा हुई।

इसमें लंबित सिविल, आपराधिक समझौता योग्य मामलों, चेक बाउंस, मोटर दुर्घटना दावा, पारिवारिक विवाद, बैंक ऋण वसूली और अन्य समझौता योग्य मामलों की सूची तैयार करने पर बल दिया गया।

पक्षकारों को समय पर नोटिस भेजने, प्री-लोक अदालत बैठकों के आयोजन और अधिवक्ताओं की सक्रिय भूमिका पर भी जोर दिया गया।

न्यायालयों पर बोझ होगा कम

अररिया बार एसोसिएशन और एडवोकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने लोक अदालत को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

पब्लिक प्रॉसिक्यूटर ने भी सरकारी पक्ष से जुड़े मामलों में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की बात कही।

यह भी तय किया गया कि लोक अदालत से पहले जिला स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए गए मामलों से न्यायालयों पर बोझ कम होगा और पक्षकारों के समय व धन दोनों की बचत होगी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने सभी संबंधित पक्षों से 12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में योगदान देने का अनुरोध किया है।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
लोक अदालत को लेकर हुई बैठक - Sheikhpura News
वकील

लोक अदालत को लेकर हुई बैठक - Sheikhpura News

राष्ट्रीय लोक अदालत में केसों के निष्पादन पर जोर - Darbhanga News
वकील

राष्ट्रीय लोक अदालत में केसों के निष्पादन पर जोर - Darbhanga News

लोक अदालत को लेकर की बैठक - Munger News
वकील

लोक अदालत को लेकर की बैठक - Munger News

पानीपत के रीपक कंसल बने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष, कोविड मुआवजा समेत कई याचिकाओं से रहे चर्चित

 - ripak kansal of panipat became the treasurer of the supreme court bar association and has been prominent in several petitions including those for covid compensation
वकील

पानीपत के रीपक कंसल बने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष, कोविड मुआवजा समेत कई याचिकाओं से रहे चर्चित - ripak kansal of panipat became the treasurer of the supreme court bar association and has been prominent in several petitions including those for covid compensation

सुप्रीम कोर्ट ने यमुना नदी के मैदान को हुए नुकसान के लिए 'आर्ट ऑफ लिविंग' को जिम्मेदार ठहराने वाले एनजीटी के आदेश को खारिज कर दिया; 5 करोड़ रुपए रिफंड का निर्देश दिया
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने यमुना नदी के मैदान को हुए नुकसान के लिए 'आर्ट ऑफ लिविंग' को जिम्मेदार ठहराने वाले एनजीटी के आदेश को खारिज कर दिया; 5 करोड़ रुपए रिफंड का निर्देश दिया

न्यायमूर्ति संजय करोल ने पद छोड़ते हुए कहा, न्यायाधीश भगवान नहीं हैं, वे हर फैसले को सही नहीं देंगे - द ट्रिब्यून
वकील

न्यायमूर्ति संजय करोल ने पद छोड़ते हुए कहा, न्यायाधीश भगवान नहीं हैं, वे हर फैसले को सही नहीं देंगे - द ट्रिब्यून

लोक अदालत और मध्यस्थता: त्वरित समाधान का मार्ग
वकील

लोक अदालत और मध्यस्थता: त्वरित समाधान का मार्ग

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर बैठक
वकील

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर बैठक

ताज़ा ख़बरें