होमकानून12 सितंबर से सभी जिलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का संचालन
कानून

12 सितंबर से सभी जिलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का संचालन

मुख्य सचिव एसपी गोयल ने मंडलायुक्तों और जिला अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्री‑लिटिगेशन मामलों की पहचान कर उनका शीघ्र निपटारा सुनिश्चित किया जाए, नोडल अधिकारियों की नियुक्ति और मॉनिटरिंग को सुदृढ़ किया जाए, और अदालत से एक दिन पहले तहसील स्तर पर जन‑जागरूकता अभियान चलाया जाए। साथ ही सहकारी बैंकिंग, तकनीकी सेवा परीक्षा‑2026 को पारदर्शी रूप से आयोजित करने और डिजिटल लाइब्रेरी व इंटरनेट कनेक्शन की समयबद्ध व्यवस्था करने के आदेश भी जारी किए।

2 सितंबर 2026 को 03:32 pm बजे
12 सितंबर से सभी जिलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का संचालन

सौजन्य से:- Hindustan

12 सितंबर को सभी जिलों में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

- मुख्य सचिव एसपी गोयल ने सभी मंडलायुक्तों और जिला अधिकारियों के साथ की साप्ताहिक

मुख्य सचिव एसपी गोयल ने 12 सितंबर को सभी जिलों में लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में तैयारियां पूरी रखने के निर्देश जिला अधिकारियों और मंडलायुक्तों को दिए हैं। उन्होंने बुधवार को सभी मंडलायुक्तों और जिला अधिकारियों से इस संबंध में समीक्षा बैठक की। मुख्य सचिव ने कहा कि सभी संबंधित विभाग अधिकतम संख्या में प्री-लिटिगेशन मामलों की पहचान कर उनके त्वरित निपटारे के लिए कार्रवाई करें।

जिलों के लिए निर्देश

मुख्य सचिव ने हापुड़, मऊ, हाथरस, गोरखपुर, बलिया, बस्ती, फतेहपुर, बाराबंकी एवं औरैया सहित 9 जिलों से पंचायत उत्सव भवन की डीपीआर तत्काल विभाग को प्रेषित करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव एसपी गोलय ने सभी मंडलायुक्तों और जिला अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि सभी संबंधित विभाग नोडल अधिकारी नामित करें। नोडल अधिकारियों के माध्यम से मामलों की पहचान, नोटिस, समन की तामीला और मामलों के निपटारे की प्रभावी मॉनीटरिंग की जाए। उन्होंने डीएम को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय लोक अदालत से एक दिन पहले तहसील प्रशासन के सहयोग से विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा आम नागरिक इसमें हिस्सा ले सकें।

सहकारी बैंकिंग एवं परीक्षा

मुख्य सचिव ने इसके अतिरिक्त सहकारी बैंकिंग और तकनीकी सेवा परीक्षा (विशेष चयन)-2026 को पूरी तरह सुव्यवस्थित, नकलविहीन व पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने पंचायतीराज विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए डिजिटल लाइब्रेरी में आगामी एक माह में डिजिटल उपकरणों की स्थापना के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सीडीओ को निर्देश दिए हैं कि आवश्यकतानुसार इलेक्ट्रिकल कनेक्शन व इंटरनेट कनेक्शन की व्यवस्था समय से सुनिश्चित कर ली जाए।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
मानगो चौक में राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूकता रथ अभियान
कानून

मानगो चौक में राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूकता रथ अभियान

हरियाणा में 12 सितंबर को ट्रैफिक ई‑चालान निपटाने लोक अदालत, कार‑बाइक मालिकों के लिए अवसर
कानून

हरियाणा में 12 सितंबर को ट्रैफिक ई‑चालान निपटाने लोक अदालत, कार‑बाइक मालिकों के लिए अवसर

महराजगंज में अवकाशकालीन सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए डीएम‑एसपी ने अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश
कानून

महराजगंज में अवकाशकालीन सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए डीएम‑एसपी ने अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश

लोक अदालत में अधिक मामलों का निपटारा बढ़ाने पर जोर
कानून

लोक अदालत में अधिक मामलों का निपटारा बढ़ाने पर जोर

सत्य निकेतन हादसे के बाद अतिरिक्त मंजिलों को सील करने में सरकारी नियमों की अड़चन
कानून

सत्य निकेतन हादसे के बाद अतिरिक्त मंजिलों को सील करने में सरकारी नियमों की अड़चन

हमारी नदियों की ज़िन्दगी के लिए एक नया दृष्टिकोण
कानून

हमारी नदियों की ज़िन्दगी के लिए एक नया दृष्टिकोण

नदियों की संकट स्थिति: जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या दबाव से बढ़ रही चुनौतियाँ
कानून

नदियों की संकट स्थिति: जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या दबाव से बढ़ रही चुनौतियाँ

वाराणसी में पेंशनधारकों के लिए 15 दिसंबर को पेंशन अदालत का संचालन
कानून

वाराणसी में पेंशनधारकों के लिए 15 दिसंबर को पेंशन अदालत का संचालन

ताज़ा ख़बरें