बिहारशरीफ लोक अदालत: 12 सितंबर को 5,600 मामलों का निपटारा, 11,112 नोटिस जारी
बिहारशरीफ में 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 5,600 चिन्हित वादों को सुलह‑समझौते के जरिए निपटाने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 11,112 नोटिस जारी हो चुके हैं, 651 मामलों की प्री‑सेटिंग पूरी हो चुकी है और 117 मामलों के लिए अवार्ड तैयार किए जा चुके हैं। न्यायिक अधिकारियों ने दैनिक मॉनिटरिंग और प्रगति रिपोर्ट के आधार पर तैयारियों को तेज़ करने के निर्देश जारी किए हैं।

सौजन्य से:- Prabhat Khabar
बिहारशरीफ : कोर्ट में लंबित मामलों के निपटारे का मौका, 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत; 5,600 मामले चिन्हित
प्रतीकात्मक तस्वीर
बिहारशरीफ में 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं. 5,600 मामलों के निपटारे के लक्ष्य के साथ 11,112 नोटिस जारी किए जा चुके हैं. न्यायिक अधिकारियों की बैठक में प्रगति की समीक्षा की गई.
Biharsharif Lok Adalat : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, नालंदा, बिहारशरीफ की अध्यक्षता में न्यायिक अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई.
आपके शहर में
बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई.
न्यायिक अधिकारियों ने लिया भाग
बैठक में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कुलदीप, एसीजेएम द्वितीय श्री रोहन रंजन, एसडीजेएम प्रमोद कुमार शर्मा, जेएमएफसी सुश्री प्रियांशु शर्मा, डॉ. रविरंजन, सुश्री अमृतान्या, श्री शानू कुमार समेत अन्य न्यायिक दंडाधिकारियों ने भाग लिया.
5,600 वाद चिन्हित, 11,112 नोटिस जारी
बैठक में बताया गया कि 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए बिहारशरीफ में कुल 5,600 वाद चिन्हित किए गए हैं.
इन मामलों को लेकर अब तक कुल 11,112 नोटिस जारी किए जा चुके हैं. वहीं 651 वादों में प्री-सेटिंग की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है और 117 वादों में अवार्ड तैयार किए जा चुके हैं.
तैयारियों की हो रही दैनिक मॉनिटरिंग
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राजेश कुमार गौरव ने राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक न्यायालय से प्रतिदिन चिन्हित किए जा रहे वादों, तैयार किए गए नोटिस तथा प्री-सेटिंग की स्थिति की मॉनिटरिंग की जा रही है.
प्राप्त आंकड़ों से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नालंदा को अवगत कराया जा रहा है.
मामलों के निष्पादन का निर्देश
बैठक के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सभी न्यायिक पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने और अधिक से अधिक वादों के निष्पादन के लिए पूरी तत्परता से कार्य करें.
उन्होंने न्यायिक पदाधिकारियों को प्रत्येक दिन की प्रगति रिपोर्ट जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राजेश कुमार गौरव को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि तैयारियों की लगातार समीक्षा की जा सके.
राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का आपसी सहमति और सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराने के उद्देश्य से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
मानगो चौक में राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूकता रथ अभियान

हरियाणा में 12 सितंबर को ट्रैफिक ई‑चालान निपटाने लोक अदालत, कार‑बाइक मालिकों के लिए अवसर

महराजगंज में अवकाशकालीन सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए डीएम‑एसपी ने अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश

लोक अदालत में अधिक मामलों का निपटारा बढ़ाने पर जोर

सत्य निकेतन हादसे के बाद अतिरिक्त मंजिलों को सील करने में सरकारी नियमों की अड़चन

हमारी नदियों की ज़िन्दगी के लिए एक नया दृष्टिकोण

नदियों की संकट स्थिति: जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या दबाव से बढ़ रही चुनौतियाँ

वाराणसी में पेंशनधारकों के लिए 15 दिसंबर को पेंशन अदालत का संचालन
ताज़ा ख़बरें
- जलवायु परिवर्तन और जनसंख्या दबाव से नदियों की बिगड़ती स्थिति—इन्हें इंसान मानना बदल सकता है?
- नदियों को मानवीय दृष्टिकोण से देखें: जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या का बढ़ता दबाव
- नदियाँ भी मनुष्य हैं: उनके संकट पर नया दृष्टिकोण
- कुशीनगर में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बैंक‑ऋण व पारिवारिक विवाद सुलह‑समझौते से सुलझेंगे
- रक्तरंजित धारा: जलवायु‑परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या दबाव से नदियों की संकटग्रस्त स्थिति
- विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता रैली निकाली
- नदियों को मानवीकृत करें? क्या इससे जल संकट में बदलाव आ सकता है?
- नदियों की दुविधा: जलवायु, प्रदूषण और जनसंख्या के साथ संघर्ष

