होम›सुप्रीम कोर्ट›सौरव दास ने जज के बयान पर तीखा तंज, 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर‑मंत्र पर प्रदर्शन
सुप्रीम कोर्ट

सौरव दास ने जज के बयान पर तीखा तंज, 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर‑मंत्र पर प्रदर्शन

सौरव दास ने सुप्रीम कोर्ट के जज उज्जवल भुइयां के बयान को रीपोस्ट कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर व्यंग्य किया और कहा कि 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी जंतर‑मंत्र पर प्रदर्शन करेगी। इस दौरान कांग्रेस, शिवसेना और भारतीय युवा कांग्रेस सहित कई विपक्षी दल भी मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ रैलियों की तैयारी में हैं।

5 अक्टूबर 2026 को 02:05 am बजे
सौरव दास ने जज के बयान पर तीखा तंज, 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर‑मंत्र पर प्रदर्शन

सौजन्य से:- ABP News

'10 अक्टूबर को कॉकरोच...', सुप्रीम कोर्ट के जज के बयान पर क्या बोले सौरव दास

कॉकरोच जनता पार्टी दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तैयारी में है. इससे पहले सौरव दास ने सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां के बयान पर प्रतिक्रिया दी है.

कॉकरोच जनता पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है. वह मुंबई के बाद दिल्ली में प्रदर्शन के लिए तैयार है. इस बीच सीजेपी के नेता सौरव दास का बड़ा बयान आया है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां की प्रतिक्रिया पर रिएक्शन दिया है. सौरव दास ने रविवार (4 अक्टूबर) कहा है कि कॉकरोच 10 अक्टूबर को आ रहे हैं. सीजेपी दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट करने वाली है.

सौरव दास ने एक्स पर लिखा, 'सुप्रीम कोर्ट के जज की तरफ से बड़ा बयान. ज्ञानू ब्रो (ज्ञानेश कुमार) का बने रहना मुमकिन नहीं है. 10 अक्टूबर से कॉकरोच आ रहे हैं.' दरअसल सौरव दास ने सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां के बयान को रीपोस्ट करते हुए ज्ञानेश कुमार पर तंज कसा.

'बार एंड बेंच' के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस भुइयां ने कहा था, 'अगर किसी प्रक्रिया के कारण करोड़ों भारतीय नागरिक अपने वोट देने के अधिकार से वंचित हो जाते हैं तो ऐसी प्रक्रिया मूल रूप से मनमानी है. इसे किसी भी तरह के तर्क से सही नहीं ठहराया जा सकता. कोई भी अथॉरिटी ऐसा नहीं कर सकती, कोई भी अदालत इसे मंजूरी नहीं दे सकती है.'

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन

गौरतलब है कि सीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस और विपक्ष की दूसरी पार्टियां भी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं. सीजेपी ने मुंबई में प्रदर्शन किया था. वहीं शिवसेना ने भी रविवार को मार्च निकाला था. दूसरी ओर भारतीय युवा कांग्रेस ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के लिए जंतर-मंतर को फिर से प्रदर्शन स्थल के रूप में बहाल करने की मांग करते हुए रविवार को दिल्ली में मशाल जुलूस निकाला. अब सीजेपी 10 अक्टूबर को फिर से प्रोटेस्ट की तैयारी में है.

यह भी पढ़ें : जस्टिस भुइयां के बयान से विपक्ष को मिला नया हथियार, कहा- 'CEC हुए एक्सपोज' | बड़ी बातें

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने 135 साल पुराने केंद्रीय सचिवालय पुस्तकालय के स्थानांतरण पर स्वतः संज्ञान लिया, आज तय सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने 135 साल पुराने केंद्रीय सचिवालय पुस्तकालय के स्थानांतरण पर स्वतः संज्ञान लिया, आज तय सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने 135‑साल पुरानी केंद्रीय सचिवालय लाइब्रेरी के नाश को रोकने के लिए स्वतः संज्ञान लिया
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने 135‑साल पुरानी केंद्रीय सचिवालय लाइब्रेरी के नाश को रोकने के लिए स्वतः संज्ञान लिया

सुप्रीम कोर्ट जस्टिस ने SIR प्रक्रिया को 'मनमानी' कहा
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट जस्टिस ने SIR प्रक्रिया को 'मनमानी' कहा

सुप्रीम कोर्ट ने 135‑साल पुरानी सेंट्रल सेकरेटेरिएट लाइब्रेरी के पुनर्स्थापन पर स्वस्फूर्त कार्रवाई शुरू की
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने 135‑साल पुरानी सेंट्रल सेकरेटेरिएट लाइब्रेरी के पुनर्स्थापन पर स्वस्फूर्त कार्रवाई शुरू की

सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत के जज पर की कड़ी कार्रवाई, जमानत पर दी महत्त्वपूर्ण सलाह
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत के जज पर की कड़ी कार्रवाई, जमानत पर दी महत्त्वपूर्ण सलाह

सुप्रीम कोर्ट ने 135‑साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरियट लाइब्रेरी के हटाने की योजना पर लिया संज्ञान
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने 135‑साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरियट लाइब्रेरी के हटाने की योजना पर लिया संज्ञान

सुप्रीम कोर्ट ने 135‑साल पुरानी दिल्ली की सेंट्रल सेक्रेटेरियट लाइब्रेरी के स्थानांतरण पर रोक लगाई
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने 135‑साल पुरानी दिल्ली की सेंट्रल सेक्रेटेरियट लाइब्रेरी के स्थानांतरण पर रोक लगाई

अगले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट में तीन जजों की नियुक्ति की उम्मीद
सुप्रीम कोर्ट

अगले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट में तीन जजों की नियुक्ति की उम्मीद

ताज़ा ख़बरें