सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प प्रशासन का वोटर वेरिफिकेशन सिस्टम फिर से मंजूर, गैर‑नागरिकों को वोट से रोकने का लक्ष्य
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 6‑3 बहुमत से ट्रम्प सरकार के वोटर वेरिफिकेशन प्रणाली को पुनः लागू किया, जिससे राज्य मध्यावधि चुनावों से पहले नागरिकता जांच के लिए केंद्रीय डेटाबेस का उपयोग कर सकेंगे। प्रशासन का तर्क है कि यह गैर‑नागरिकों के मतदान को रोकता है, जबकि आलोचक इसे योग्य मतदाताओं के अधिकार को सीमित करने की चेतावनी देते हैं।

सौजन्य से:- Jagran
ट्रंप प्रशासन को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वोटर वेरिफिकेशन सिस्टम हुआ बहाल; गैर-नागरिकों के वोट डालने पर लगेगी रोक
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप प्रशासन के वोटर वेरिफिकेशन सिस्टम को फिर से इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी है। ...और पढ़ें
HighLights
- सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के वोटर वेरिफिकेशन सिस्टम को बहाल किया।
- यह प्रणाली मतदाता रिकॉर्ड में नागरिकता की जांच में सहायक होगी।
- आलोचकों ने योग्य मतदाताओं के वंचित होने की आशंका जताई है।
डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप प्रशासन के वोटर वेरिफिकेशन सिस्टम को फिर से इस्तेमाल करने की शुक्रवार को अनुमति दे दी। यह सिस्टम राज्यों को मतदाता रिकार्ड में दर्ज लोगों की नागरिकता की जांच करने में मदद करता है।
इस आदेश के बाद राज्यों को आगामी मध्यावधि चुनावों से पहले मतदाता सूचियों की जांच के लिए केंद्रीय डेटाबेस का उपयोग करने की अनुमति मिल गई है। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि इसका मकसद गैर-नागरिकों को वोट देने से रोकना है, लेकिन आलोचकों का तर्क है कि इससे योग्य मतदाता वोट देने के अधिकार से वंचित हो सकते हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से न्याय विभाग की उस अपील को मंज़ूरी दे दी जिसमें एक फेडरल जज के आदेश पर रोक लगाने की मांग की गई थी। फेडरल जज ने अधिकारियों को पंजीकृत वोटरों की नागरिकता की बड़े पैमाने पर जांच करने से रोक दिया था।
यह मामला 'सिस्टमैटिक एलियन वेरिफिकेशन फार एंटाइटेलमेंट्स' (सेव) डाटा से जुड़ा है। ट्रंप प्रशासन ने इस सिस्टम का विस्तार कर इसमें सोशल सिक्योरिटी नंबर और अन्य सरकारी रिकार्ड के जरिए बड़ी संख्या में मतदाताओं की जानकारी जांचने की व्यवस्था की थी। इस सिस्टम का मकसद यह पता लगाना है कि मतदाता सूची में शामिल व्यक्ति अमेरिकी नागरिक है या नहीं।
आलोचकों का कहना है कि ऐसे कदमों के पीछे चुनाव की सुरक्षा की चिंता कम है, बल्कि मकसद वोटरों की संख्या कम करके राजनीतिक फायदा उठाना है। इससे योग्य और अक्सर डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ़ झुकाव रखने वाले वोटरों के वोट देने के अधिकार के छिनने का ख़तरा है।
वाशिंगटन डीसी में अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट जज स्पार्कल सूकनानन ने इस सिस्टम पर रोक लगाते हुए कहा था कि यह सिस्टम बिना किसी योजना के बनाया गया था और इसमें नागरिकता से जुड़ा ऐसा डाटा था जिस पर भरोसा नहीं किया जा सकता।
चार सितंबर को डिस्ट्रिक्ट आफ कोलंबिया सर्किट के यूएस कोर्ट आफ अपील्स ने 2-1 के फ़ैसले में सूकनानान के फ़ैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई। सुप्रीम कोर्ट में दायर दस्तावेज में, न्याय विभाग के वकीलों ने जज के आदेश को "अन्यायपूर्ण" बताया और तर्क दिया कि इससे मध्यावधि चुनावों की निष्पक्षता पर खतरा पैदा होगा।
(न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
ब्यावर में राष्ट्रीय लोक अदालत: MACT मामलों की तेज़ सुलह पर जोर

वर्चुअल कोर्टरूम में 20 मिनट की ब्लैकआउट: अधिवक्ता ने मुख्य न्यायाधीश से रिकॉर्ड संरक्षण की मांग की

अदालत में गवाह ने आजम खान पर पुलिस के झूठे आरोपों को नकारा

सुप्रीम कोर्ट ने सीईसी के चुनावी रोल निर्णय पर सवाल उठाया

सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में मुख्य चुनाव आयुक्त ग्यानेश कुमार के खिलाफ आपराधिक मुकदमा और एसआईआर मतदाता हटाने की जांच की मांग

कठूमर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी पर बैठक

सुप्रीम कोर्ट ने बीसीआई की आयु सीमा नीति को चुनौती दी

दिल्ली हाई कोर्ट ने DU से पीजी में रहने 50,000 छात्रों की सुरक्षा की स्पष्ट योजना मांगी
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने सांसद‑विधायकों के आपराधिक मामलों के त्वरित निपटारे को मंजूरी दी
- सुप्रीम कोर्ट ने सम्भाल मस्जिद समिति के विरोध में सर्वे ऑर्डर पर निर्णय स्थगित किया
- ब्यावर में 10 अक्टूबर को मोटर वाहन दुर्घटना मामलों के निपटारे के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत
- संबल जामा मस्जिद विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश को स्थगित रखा, कमिश्नर सर्वेक्षण की पुष्टि
- सुप्रीम कोर्ट ने मीरान हैदर की हाज़िरी शर्त में लचीलापन दिया, अन्य प्रतिबंध बरकरार
- छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने शरई अदालत के तलाक आदेश पर लगाया अंतरिम रोक
- सुप्रीम कोर्ट ने सांभल मस्जिद सर्वेक्षण विरोधी याचिकाओं पर निर्णय स्थगित किया
- देवघर में कुख्यात गैंगस्टर शिबू मिश्रा का अचानक दिल का दौरा, पुलिस को मिली राहत

