सुप्रीम कोर्ट में उत्तर प्रदेश के 69 हज़ार शिक्षक भर्ती पर सुनवाई, नियुक्तियों का भविष्य तय होगा
22 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई में 2020 में चयनित 67,867 शिक्षकों की नियुक्ति और आरक्षण‑माइग्रेशन विवाद पर फैसला होगा। सरकार मौजूदा शिक्षकों की नियुक्तियों को सुरक्षित रखती हुई नई पात्र अभ्यर्थियों को समायोजित करने का प्रस्ताव रख रही है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार समानता की मांग कर रहे हैं। इस निर्णय से लगभग 10 हजार शिक्षकों के करियर पर असर पड़ सकता है।

सौजन्य से:- Prabhat Khabar
UP में 69 हजार शिक्षक भर्ती का क्या होगा? कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, हजारों शिक्षकों की नौकरी पर नजर
सुप्रीम कोर्ट
उत्तर प्रदेश की 69 हजार शिक्षक भर्ती का मामला सुप्रीम कोर्ट में निर्णायक मोड़ पर आ गया है. 22 सितंबर को होने वाली सुनवाई में 67,867 शिक्षकों की नियुक्ति पर फैसला हो सकता है, साथ ही आरक्षण नियमों पर भी अहम चर्चा होगी.
UP Teacher Recruitment : उत्तर प्रदेश में 69 हजार शिक्षक भर्ती का विवाद अब सुप्रीम कोर्ट में निर्णायक दौर में पहुंच गया है. मामले में 22 सितंबर को अहम सुनवाई होगी. इस दौरान मेधावी एससी-ओबीसी अभ्यर्थियों को अनारक्षित सीटों पर माइग्रेशन का लाभ देने और करीब छह वर्षों से नौकरी कर रहे 67,867 शिक्षकों की नियुक्ति बचाने के बीच समाधान निकालने पर विचार हो सकता है.
67,867 शिक्षकों की नियुक्ति का मामला
एक जून 2020 को 69 हजार पदों के लिए 67,867 अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी की गई थी. एसटी वर्ग के 1,133 पद योग्य अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण खाली रह गए थे. विवाद के बीच आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने सामान्य और ओबीसी कटऑफ के बीच महज 0.38 अंक के अंतर को आधार बनाते हुए आरक्षण व्यवस्था पर सवाल उठाए. उनका आरोप है कि मेधावी एससी-ओबीसी अभ्यर्थियों को अनारक्षित सीटों पर माइग्रेशन का लाभ नहीं दिया गया. इससे करीब 19 हजार सीटों पर आरक्षण नियमों के उल्लंघन का दावा किया गया.
क्या है माइग्रेशन का विवाद?
आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का कहना है कि यदि एससी या ओबीसी वर्ग का कोई अभ्यर्थी सामान्य मेरिट में आता है, तो उसे अनारक्षित सीट दी जानी चाहिए. इससे उसकी आरक्षित सीट दूसरे पात्र अभ्यर्थी के लिए उपलब्ध हो सकती है. राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने 29 मई 2021 की रिपोर्ट में भी इस मामले में आरक्षण से जुड़ी विसंगतियों का उल्लेख किया था. रिपोर्ट के मुताबिक, ओबीसी को निर्धारित 27 प्रतिशत के बजाय 3.86 प्रतिशत और एससी वर्ग को 21 प्रतिशत के बजाय 16.2 प्रतिशत आरक्षण मिलने की बात कही गई थी.
6800 अभ्यर्थियों की अतिरिक्त सूची भी बनी थी विवाद का कारण
प्रदेश सरकार ने 5 जनवरी 2022 को 6,800 अभ्यर्थियों की अतिरिक्त चयन सूची जारी की थी. हालांकि, बाद में हाई कोर्ट ने इस सूची को रद्द कर दिया. अब सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान कार्यरत शिक्षकों की नियुक्ति का मुद्दा भी अहम रहेगा. 16 सितंबर को हुई सुनवाई में कार्यरत शिक्षकों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता शोभा गुप्ता ने पक्ष रखा. उन्होंने कहा कि चयनित शिक्षक करीब छह वर्षों से सेवा दे रहे हैं.
सरकार ने नियुक्तियां सुरक्षित रखने का दिया प्रस्ताव
प्रदेश सरकार ने अपने हलफनामे में कहा है कि करीब छह वर्षों से कार्यरत शिक्षकों को हटाने के बजाय उनकी नियुक्तियां सुरक्षित रखी जानी चाहिए. सरकार ने प्रस्ताव रखा है कि कार्यरत शिक्षकों को हटाए बिना आरक्षण से प्रभावित नए पात्र अभ्यर्थियों को रिक्त पदों पर समायोजित किया जा सकता है. वहीं, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी भी विवाद का समाधान चाहते हैं. उनका कहना है कि मौजूदा शिक्षकों को हटाए बिना नए पात्र अभ्यर्थियों को समायोजित करके मामले का समाधान किया जा सकता है.
टीईटी में मिली छूट को लेकर भी उठे सवाल
सुनवाई के दौरान यह सवाल भी सामने आया कि टीईटी में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को मिली छूट को अंतिम भर्ती में आरक्षण का दोहरा लाभ कैसे माना जा सकता है. दूसरी ओर, जिन आरक्षित अभ्यर्थियों ने आयु, शुल्क या अन्य रियायत का लाभ लिया है, उनके बाद में अनारक्षित सीट पर माइग्रेशन को लेकर भी सवाल उठाया गया है.
22 सितंबर की सुनवाई पर टिकी नजर
हाई कोर्ट के आदेश के लागू होने की स्थिति में करीब 10 हजार शिक्षकों के प्रभावित होने की आशंका जताई गई है. ऐसे में 22 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई को इस पूरे विवाद के लिए अहम माना जा रहा है. अब नजर इस बात पर है कि सुप्रीम कोर्ट कार्यरत शिक्षकों की नियुक्ति और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के दावों के बीच किस तरह का समाधान निकालता है. अंतिम फैसला सुप्रीम कोर्ट ही करेगा.
Also Read : राम मंदिर दान चोरी केस में अहम मोड़, 22 सितंबर तक चार्जशीट नहीं हुई दाखिल तो आरोपियों को मिल सकती है जमानत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
अमेरिकी डॉक्टर को वैवाहिक क्रूरता के आरोप में भारत की अदालत में पेश होना पड़ेगा, जबकि दहेज‑धोखाधड़ी के मुकदमे को खारिज किया गया

सुप्रीम कोर्ट: दूसरे केस में हिरासत से नहीं रोका जा सकता अंटिसिपेटरी बंधक का अधिकार

बाथरूम से लेकर अध्यक्ष पद तक: AAWI ने किया लैंगिक कोटा का क्रांतिकारी कदम

पश्चिम बंगाल में 37 लाख मतदाता हटे, अपील पर फैसला 12 साल से अधिक का अनुमान, ईसीआई ने ट्रिब्यूनल बढ़ाने की मांग

मुजफ्फरपुर ने ई‑चालान निपटारे में बिहार में दूसरा, उत्तर बिहार में पहला स्थान प्राप्त किया

सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली एसआईआर की सुनवाई, नितिन नवीन का पश्चिमी उत्तर प्रदेश दौरा

सुप्रीम कोर्ट से बरी निठारी हत्याकांड के आरोपी सुरिंदर कोली की आकस्मिक मौत, पुलिस ने खुलासा किया

दिल्ली हाईकोर्ट में सात नए न्यायाधीशों की नियुक्ति
ताज़ा ख़बरें
- रेवाड़ी में जुए के धंधे के आरोपी को चेतावनी के साथ रिहा किया गया
- सुप्रीम कोर्ट ने प्राइवेट जासूसों के सबूतों की वैधता पर सवाल उठाते हुए नियमन का आदेश दिया
- दिल्ली हाई कोर्ट के साप्ताहिक फैसलों की झलक: 14‑20 सितंबर 2026
- जैयराम रमेश ने बताया केंद्र की अरावली पुनर्परिभाषा से होने वाला गंभीर खतरा
- सुप्रीम कोर्ट ने पर्यावरण कानून में इकोसेंट्रिक बदलाव की दिशा दिखाई
- जैरोम रमेश ने अरावली के पुनर्परिभाषा को पर्यावरणीय खतरे के रूप में चेताया
- सुप्रीम कोर्ट ने कहा: हत्या के प्रयास में गंभीर चोट नहीं, इरादा ही निर्णायक
- भूमि सुधार अधिनियम के मसौदे को शीघ्र अंतिम रूप देने की मांग

