होमअपराधमुजफ्फरपुर ने ई‑चालान निपटारे में बिहार में दूसरा, उत्तर बिहार में पहला स्थान प्राप्त किया
अपराध

मुजफ्फरपुर ने ई‑चालान निपटारे में बिहार में दूसरा, उत्तर बिहार में पहला स्थान प्राप्त किया

राष्ट्रीय लोक अदालत में मुजफ्फरपुर ने 14,089 ट्रैफिक ई‑चालान निपटा कर लगभग 1.09 करोड़ रुपये राजस्व जमा किया, जिससे वह पूरे बिहार में दूसरा और उत्तर बिहार में पहला बना। statewide 73,919 लंबित चालान निपटाए गए, कुल राजस्व 8.84 करोड़ रुपये रहा।

21 सितंबर 2026 को 04:05 am बजे
मुजफ्फरपुर ने ई‑चालान निपटारे में बिहार में दूसरा, उत्तर बिहार में पहला स्थान प्राप्त किया

सौजन्य से:- Prabhat Khabar

राष्ट्रीय लोक अदालत में ई-चालान निबटारे में मुजफ्फरपुर सूबे में दूसरे और उत्तर बिहार में पहले स्थान पर

सांकेतिक तस्वीर

राष्ट्रीय लोक अदालत में ई-चालान निबटारे के मामले में मुजफ्फरपुर जिले ने पूरे बिहार में दूसरा और उत्तर बिहार में पहला स्थान हासिल किया है. इस लोक अदालत के दौरान लाखों रुपये का राजस्व जमा हुआ है.

राष्ट्रीय लोक अदालत: राष्ट्रीय लोक अदालत में ट्रैफिक ई-चालान के निष्पादन में मुजफ्फरपुर जिले ने शानदार प्रदर्शन किया है. पूरे बिहार के 38 जिलों में ई-चालान निबटारे के मामले में राजधानी पटना पहले स्थान पर रही, जबकि मुजफ्फरपुर ने दूसरा स्थान हासिल किया. भागलपुर जिला तीसरे पायदान पर रहा. यदि केवल उत्तर बिहार की बात करें तो मुजफ्फरपुर अव्वल स्थान पर काबिज रहा है. लोक अदालत के दौरान आम लोगों ने वर्षों से लंबित ट्रैफिक चालान का निपटारा कराकर बड़ी राहत ली.

पूरे बिहार में 73 हजार से अधिक चालान का हुआ निबटारा

राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान पूरे बिहार में कुल 73,919 लंबित ट्रैफिक ई-चालान का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया. इस ऐतिहासिक निबटारे से परिवहन विभाग और सरकार के खाते में कुल 8 करोड़ 84 लाख 72 हजार 960 रुपये का राजस्व जमा हुआ. कुल निष्पादित चालानों में ट्रैफिक पुलिस द्वारा काटे गए 67,495 चालान शामिल थे, जबकि परिवहन विभाग द्वारा सीधे काटे गए 6,424 चालान का निबटारा किया गया.

सत्यापन से बढ़ी संख्या, राजस्व में भी भारी उछाल

विभागीय अधिकारियों के अनुसार पिछली लोक अदालत में भी मुजफ्फरपुर जिला राज्य भर में दूसरे स्थान पर रहा था. हालांकि इस बार लोक अदालत से पहले ही चालान सत्यापन का कार्य योजनाबद्ध तरीके से किया गया था. पूर्व सत्यापन के कारण इस बार निष्पादित चालानों की कुल संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे विभाग को रिकॉर्ड राजस्व की प्राप्ति हुई.

बिहार के प्रमुख जिलों में चालान निबटारे और राजस्व का आंकड़ा

लोक अदालत में विभिन्न जिलों द्वारा किए गए चालान निष्पादन और जमा राजस्व का विवरण इस प्रकार रहा:

- पटना: 21,304 चालान का निष्पादन, 1.68 करोड़ रुपये राजस्व जमा.

- मुजफ्फरपुर: 14,089 चालान का निष्पादन, 1.09 करोड़ रुपये राजस्व जमा.

- भागलपुर: 12,336 चालान का निष्पादन, 84.93 लाख रुपये राजस्व जमा.

- दरभंगा व मोतिहारी: दरभंगा में 2,850 चालान (52.18 लाख रुपये) तथा मोतिहारी में 2,747 चालान (36 लाख रुपये) का निबटारा हुआ.

- कटिहार व अन्य जिले: कटिहार में 1,460 चालान (23.38 लाख), गोपालगंज में 680 चालान (12.88 लाख) और सारण में 667 चालान (21.66 लाख रुपये) निपटाए गए.

- सीतामढ़ी, समस्तीपुर व गया: सीतामढ़ी में 482 चालान (22.81 लाख), समस्तीपुर में 453 चालान (18.35 लाख), गया में 452 चालान (12.79 लाख), मधुबनी में 449 चालान (12.48 लाख), वैशाली में 362 चालान (6.96 लाख) एवं शिवहर में 99 चालान (3.08 लाख रुपये) का निपटारा हुआ.

पोर्टल पर अपडेट नहीं होने पर डीटीओ ऑफिस में करें संपर्क

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन वाहन स्वामियों ने राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने चालान की राशि जमा कर दी है, उनका डेटा विभागीय पोर्टल पर अपडेट कर दिया गया है. यदि तकनीकी खामी के कारण किसी उपभोक्ता का चालान निष्पादन पोर्टल पर प्रदर्शित नहीं हो रहा है, तो उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है. वे लोक अदालत से प्राप्त समझौता पत्र लेकर संबंधित जिले के डीटीओ कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं, जहां से रिकॉर्ड तुरंत अपडेट कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: बकरी ने चरी फसल तो सीने में घोंप दिया चाकू, मामूली विवाद में युवक की निर्मम हत्या

आपके शहर में

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
अमेरिकी डॉक्टर को वैवाहिक क्रूरता के आरोप में भारत की अदालत में पेश होना पड़ेगा, जबकि दहेज‑धोखाधड़ी के मुकदमे को खारिज किया गया
अपराध

अमेरिकी डॉक्टर को वैवाहिक क्रूरता के आरोप में भारत की अदालत में पेश होना पड़ेगा, जबकि दहेज‑धोखाधड़ी के मुकदमे को खारिज किया गया

सुप्रीम कोर्ट: दूसरे केस में हिरासत से नहीं रोका जा सकता अंटिसिपेटरी बंधक का अधिकार
अपराध

सुप्रीम कोर्ट: दूसरे केस में हिरासत से नहीं रोका जा सकता अंटिसिपेटरी बंधक का अधिकार

बाथरूम से लेकर अध्यक्ष पद तक: AAWI ने किया लैंगिक कोटा का क्रांतिकारी कदम
अपराध

बाथरूम से लेकर अध्यक्ष पद तक: AAWI ने किया लैंगिक कोटा का क्रांतिकारी कदम

सुप्रीम कोर्ट में उत्तर प्रदेश के 69 हज़ार शिक्षक भर्ती पर सुनवाई, नियुक्तियों का भविष्य तय होगा
अपराध

सुप्रीम कोर्ट में उत्तर प्रदेश के 69 हज़ार शिक्षक भर्ती पर सुनवाई, नियुक्तियों का भविष्य तय होगा

पश्चिम बंगाल में 37 लाख मतदाता हटे, अपील पर फैसला 12 साल से अधिक का अनुमान, ईसीआई ने ट्रिब्यूनल बढ़ाने की मांग
अपराध

पश्चिम बंगाल में 37 लाख मतदाता हटे, अपील पर फैसला 12 साल से अधिक का अनुमान, ईसीआई ने ट्रिब्यूनल बढ़ाने की मांग

सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली एसआईआर की सुनवाई, नितिन नवीन का पश्चिमी उत्तर प्रदेश दौरा
अपराध

सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली एसआईआर की सुनवाई, नितिन नवीन का पश्चिमी उत्तर प्रदेश दौरा

सुप्रीम कोर्ट से बरी निठारी हत्याकांड के आरोपी सुरिंदर कोली की आकस्मिक मौत, पुलिस ने खुलासा किया
अपराध

सुप्रीम कोर्ट से बरी निठारी हत्याकांड के आरोपी सुरिंदर कोली की आकस्मिक मौत, पुलिस ने खुलासा किया

दिल्ली हाईकोर्ट में सात नए न्यायाधीशों की नियुक्ति
अपराध

दिल्ली हाईकोर्ट में सात नए न्यायाधीशों की नियुक्ति

ताज़ा ख़बरें