सुप्रीम कोर्ट ने तीन बच्चियों के दुष्कर्मी की फांसी को स्थगित किया, रिपोर्टों की मांग की
कोर्ट ने हाई कोर्ट के मृत्युदंड के आदेश को रोका और सुनवाई को 20 सप्ताह बाद के लिये टाल दिया। ट्रायल कोर्ट, हाई कोर्ट और तमिलनाडु के प्रोबेशन, जेल एवं मनोवैज्ञानिक विशेषज्ञों से केस से जुड़ी विस्तृत रिपोर्टें मांगी गईं।

सौजन्य से:- Jagran
सुप्रीम कोर्ट ने तीन बच्चियों के दुष्कर्मी की फांसी पर क्यों लगाई रोक? ट्रायल और हाई कोर्ट से मांगी रिपोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने छह से आठ वर्ष की तीन बच्चियों का बार-बार दुष्कर्म करने वाले एक व्यक्ति की फांसी की ...और पढ़ें
HighLights
- सुप्रीम कोर्ट ने दुष्कर्मी की फांसी की सजा पर रोक लगाई।
- हाई कोर्ट के फैसले को स्थगित कर सुनवाई 20 सप्ताह बाद।
- ट्रायल कोर्ट, हाई कोर्ट और अन्य से रिपोर्ट तलब की।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छह से आठ वर्ष की तीन बच्चियों का बार-बार दुष्कर्म करने वाले एक व्यक्ति की फांसी की सजा पर रोक लगा दी है। पीठ ने हाई कोर्ट के फैसले को स्थगित करते हुए मामले की सुनवाई 20 सप्ताह बाद निर्धारित की है।
जस्टिस विक्रम नाथ, आगस्टिन जार्ज मसीह और संदीप मेहता की पीठ ने सुनवाई के दौरान यह आदेश पारित किया, जिसमें उसने इस वर्ष जून में मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै पीठ के फैसले को चुनौती दी थी, जिसने उसके दोष और मृत्युदंड की पुष्टि की थी।
हाई कोर्ट ने कहा था कि तीन नन्हीं बच्चियों को एक वर्ष की अवधि में बार-बार दुष्कर्म का शिकार होना पड़ा और उनकी आयु क्रमशः छह, सात और आठ वर्ष थी। अदालत ने कहा था कि दोषी को किसी भी प्रकार की छूट नहीं मिलनी चाहिए।
हाई कोर्ट ने कहा था, 'जिस आरोपित ने तीन बच्चों की आत्मा व गरिमा को नष्ट किया वह समाज में रहने योग्य नहीं और उसके घृणित अपराध के लिए उसे अपनी जान गंवानी होगी।" लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने अपने 21 सितंबर के आदेश में कहा,"मृत्युदंड का कार्यान्वयन वर्तमान अपीलों की सुनवाई और अंतिम निपटान तक स्थगित रहेगा।'
पीठ ने कहा कि मामले का मूल रिकार्ड ट्रायल कोर्ट और हाई कोर्ट से मंगवाया जाए। तमिलनाडु को निर्देश दिया कि वह 16 सप्ताह में अपीलकर्ता से संबंधित प्रोबेशन अधिकारियों की रिपोर्ट शीर्ष न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करे। पीठ ने कहा कि पलयमकोट्टाई केंद्रीय जेल के जेल अधीक्षक को अपीलकर्ता द्वारा जेल में किए गए कार्यों और वहां उसके आचरण के संबंध में रिपोर्ट देनी होगी।
तिरुनेलवेली मेडिकल कालेज के प्रमुख को अपीलकर्ता का मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन करने के लिए उपयुक्त टीम गठित कर रिपोर्ट 16 सप्ताह में देनी होगी। ज्ञात हो कि इस वर्ष मार्च में ट्रायल कोर्ट ने अपीलकर्ता को दोषी ठहरा कर मृत्युदंड सुनाया।
हाई कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के आदेश को बरकरार रख अपील खारिज की। अभियोजन पक्ष के अनुसार दोषी तीन नाबालिगों का पड़ोसी था, जिनके माता-पिता दिहाड़ी मजदूर हैं। दोषी इन तीन बच्चों को घर में ले जाकर दुष्कर्म करता था। ये घटनाएं एक वर्ष चलीं।
न्यूज एजेंसी PTI से मिले इनपुट के अनुसार
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने धर्मस्थला यौन‑हत्याकांड में नई जांच का आदेश दिया, कर्नाटक को स्वतंत्र एसआईटी बनाने का निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने SC/ST अधिनियम के 2018 संशोधनों को चुनौती देने वाली जनहित याचिका को खारिज किया

सुप्रीम कोर्ट में ‘वंदे मातरम’ के सभी अंतरों की अनिवार्यता पर सुनवाई, दंड के प्रश्न पर विचार

SC ने SIR नोटिसों को ‘मशीन जनित’ कहा, EC से दो हफ़्ते में स्पष्टीकरण मांगा

बार काउंसिल ऑफ़ इंडिया के प्रमुख फैसले, नाल्सार कार्रवाई सहित, बिना सदस्यों की चर्चा के लिये गये

सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर दवा की कीमत‑भेद को ‘दिन‑दहाड़े डकैती’ कहा

फोर्टिस-दैची केस में फॉरेंसिक ऑडिट, सूचीबद्ध कंपनियों को प्रमोटर के व्यक्तिगत दायित्व में खींच सकता है

कर प्रोत्साहन से राजस्व घटे और लाभ नहीं मिले तो इन परिस्थितियों से बचें
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय दिया: बिना सूचना के वाहन जब्त नहीं किया जा सकता, RBI को पालन सुनिश्चित करने का निर्देश
- अल्लाहाबाद हाई कोर्ट ने कोविड‑19 के दौरान नज़ामुद्दीन मार्काज़ की यात्रा के आरोपों को निरस्त किया
- सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली SIR में जारी ‘लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी’ नोटिसों पर चुनाव आयोग को स्पष्ट जवाब देने को कहा
- जमुई कांड पर चिराग पासवान का कड़ा संदेश: कानून से खिलवाड़ करने वालों पर कठोर कार्रवाई
- सुप्रीम कोर्ट: धार्मिक कारणों से वंदे मातरम् के सभी पद न गाने पर दण्ड नहीं
- सुप्रीम कोर्ट ने निजी विश्वविद्यालयों से मुनाफ़ा कमाने पर रोक लगाई, वित्तीय खुलासा अनिवार्य किया
- सुप्रीम कोर्ट का 1986 का निर्णय फिर सामने: ‘वंदे मातरम्’ सुनाने में धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा
- गुड़गांव में अदालत में न पेश होने पर व्यक्ति को भगोड़े की सूची में शामिल किया गया

