आवारा कुत्तों को हटाने पर दिल्ली कोर्ट का सख्त आदेश, निजी कॉन्ट्रैक्टर के खिलाफ होगी पुलिस कार्रवाई
आईजीआई एयरपोर्ट पर आवारा कुत्तों को हटाने के मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने निजी कॉन्ट्रैक्टर के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के आदेश दिए हैं। अदालत ने कहा कि आवारा कुत्तों को हटाने का अधिकार केवल स्थानीय निकायों के पास है।

सौजन्य से:- Navbharat Times
आईजीआई एयरपोर्ट पर आवारा कुत्तों को हटाने के मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने निजी कॉन्ट्रैक्टर के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के आदेश दिए हैं। अदालत ने ड्राइवर की पहचान छिपाने और भ्रामक जानकारी देने पर गंभीर टिप्पणी करते हुए मामले की जांच आगे बढ़ाने को कहा।
नई दिल्ली: इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर आवारा कुत्तों के प्रबंधन को लेकर चल रहा विवाद अब और गंभीर हो गया है। पटियाला हाउस की एक मैजिस्ट्रेट अदालत ने एक प्राइवेट कॉन्ट्रैक्टर के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के आदेश देते हुए कहा कि पहली नजर में ऐसा लगता है कि कुत्ते को एयरपोर्ट परिसर से हटाने वाले ड्राइवर की पहचान जानबूझकर छिपाई गई। अदालत ने इसे सरकारी कर्मचारी को गलत जानकारी देने का मामला भी माना है।
अदालत ने सुनवाई के दौरान कॉन्ट्रैक्टर पर पुलिस कार्रवाई के दिए आदेश
अडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट प्रणव जोशी ने रशिम शर्मा बनाम GMR एयरपोर्ट्स लिमिटेड मामले में 11 जून को सुनवाई के दौरान जे.के. कॉन्ट्रैक्टर की स्टेटस रिपोर्ट और जवाब पर गौर किया।
कोर्ट ने कहा कि रिकॉर्ड से संकेत मिलता है कि कॉन्ट्रैक्टर ने उस व्यक्ति की पहचान उजागर नहीं की, जिसने कथित तौर पर कुत्ते को हटाया था।
आदेश में अहम टिप्पणी करते हुए अदालत ने कहा कि आवारा और नसबंदी किए गए कुत्तों को पकड़ने या हटाने का अधिकार केवल स्थानीय निकायों, जैसे MCD या NDMC, के पास है।
कोई निजी एजेंसी या कॉन्ट्रैक्टर यह काम अपने स्तर पर नहीं कर सकता।
इसी आधार पर अदालत ने IGI एयरपोर्ट थाने के SHO को निर्देश दिया कि सरकारी कर्मचारी को जानकारी देने से इनकार करने और भ्रामक जानकारी देने के आरोप में कॉन्ट्रैक्टर के खिलाफ नया कलंदरा तैयार किया जाए।
मैनेजमेंट एग्रीमेंट और CCTV फुटेज पर उठे सवाल
सुनवाई के दौरान GMR एयरपोर्ट्स और जे.के. कॉन्ट्रैक्टर के बीच हुए कथित मैनेजमेंट एग्रीमेंट पर भी सवाल उठे। अदालत ने शिकायतकर्ताओं को रिकॉर्ड पर मौजूद CCTV फुटेज देखने की अनुमति भी दी, लेकिन साफ कहा कि फुटेज सोशल मीडिया या सार्वजनिक मंच पर शेयर न किया जाएगा। मामले की अगली सुनवाई 11 जुलाई को है।
लेखक के बारे मेंप्राची यादवलगभग 19 साल से पत्रकारिता में हैं। सात साल तक एक दिल्ली-एनसीआर न्यूज चैनल में विभिन्न क्षेत्रों में काम किया। प्रोग्रामिंग और एंकरिंग भी की। टीवी से ही लीगल रिपोर्टिंग की शुरुआत हुई। उस दौरान, जिला अदालतों और दिल्ली हाई कोर्ट के साथ सुप्रीम कोर्ट तक की रिपोर्टिंग की। 2013 में नवभारत टाइम्स से जुड़ीं। यहां पर शुरुआत जिला अदालतों, नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल और उपभोक्ता अदालतों की रिपोर्टिंग से हुई। वर्तमान में अन्य सभी अदालतों के साथ दिल्ली हाई कोर्ट भी कवर कर रही हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Legalकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के कारण दिल्ली हाई कोर्ट व निचली अदालतें 11‑13 सितंबर को बंद

केन्द्र ने 8 हाई कोर्ट में मुख्य न्यायाधीशों का पुन:स्थापना, महाराष्ट्र से जम्मू‑कश्मीर तक बदलाव

राष्ट्रपति ने 8 हाई कोर्टों में नई मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की पुष्टि, राजस्थान को भी मिला नया सीजे

मुख्य सचिव ने हाईकोर्ट के जर्जर भवन का निरीक्षण किया, नए कोर्टरूम के प्रस्ताव को तैयार किया जाएगा

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की मंजूरी से आठ हाईकोर्टों में नई चीफ जस्टिस का प्रभार

राजस्थानी हाईकोर्ट के कार्यवाहक सीजे ने मेहता के आरोपों को निराधार कहा

अश्विनी कुमार मिश्रा को पंजाब‑हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, साथ ही सात अन्य उच्च न्यायालयों में नई नियुक्तियां

सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को जजों की सेवानिवृत्ति आयु 62 साल करने का आदेश दिया
ताज़ा ख़बरें
- मद्रास उच्च न्यायालय ने वैवाहिक विवाद पर तलाक का आदेश दिया
- बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिशा केस को सीबीआई को सौंपा, पुणे के गणेशोत्सव हमले की निंदा की
- नगरीय निकाय चुनाव के कारण राष्ट्रीय लोक अदालत 10 अक्टूबर को होगी
- बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिशा सालियान की रहस्यमयी मौत की फिर जांच के लिये सीबीआई को निर्देशित किया
- बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिशा सालियान की मौत में पुलिस चूक पर सवाल उठाते हुए सीबीआई जांच का आदेश
- राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद पर संजय के. अग्रवाल की सिफारिश, न्यायिक शिकायतों के बाद
- सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस अल्पेश कोगजे को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में चुना
- हिमाचल हाईकोर्ट में तीन नए जज — चिराग भानु सिंह, भूपेश शर्मा, योगेश जसवाल

