केंद्र के MMDR संशोधन बिल पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री का विरोध, राज्य के हितों की रक्षा की मांग
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार के MMDR संशोधन बिल का विरोध किया और कहा कि यह बिल राज्य के लोगों के हितों के खिलाफ है. उन्होंने चेतावनी दी कि इससे झारखंड को 10,000 करोड़ का नुकसान होगा और राज्य की कई योजनाओं पर बुरा असर पड़ेगा.

सौजन्य से:- ETV Bharat
MMDR संशोधन बिल को लेकर मंत्री इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, झारखंड के हित में की कानून बनाने की मांग
MMDR संशोधन बिल को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा.
Published : August 15, 2026 at 3:50 PM IST
जामताड़ा: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार द्वारा 'माइंस एंड मिनरल्स (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) एक्ट' में किए गए संशोधनों पर कड़ी आपत्ति जताई है. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह बिल झारखंड के लोगों को दबाने के मकसद से लाया गया है और इससे राज्य का कोई भला नहीं होगा. उन्होंने चेतावनी दी कि इससे झारखंड को ₹10,000 करोड़ का नुकसान होगा और कई योजनाओं पर बुरा असर पड़ेगा.
स्वास्थ्य मंत्री ने जोर देकर कहा कि झारखंड में पहले से खनिज संपदा पर रॉयल्टी मिलता है. कोई भीख नहीं मांगा जा रहा है. केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए इरफान अंसारी ने कहा कि सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है और झारखंड के मुख्यमंत्री कड़ा रुख अपनाने के लिए तैयार हैं. उन्होंने मांग की कि केंद्र ऐसे कानून बनाए जो झारखंड के हितों की रक्षा करें.
रांची में JPSC और JSSC परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के मुद्दे पर बात करते हुए, स्वास्थ्य मंत्री ने छात्रों के भविष्य को लेकर चिंता जताई. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार इस मामले को लेकर गंभीर है और मजबूती से उनके साथ खड़ी है. मंत्री अंसारी ने विरोध कर रहे छात्रों से अपना आंदोलन वापस लेने की अपील की और कहा कि जान है तो जहान है.
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य के बाहर के खासकर दिल्ली के असामाजिक तत्व और मीडियाकर्मी विरोध कर रहे छात्रों को गुमराह कर रहे थे. उन्होंने दावा किया कि असामाजिक तत्व माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे थे, जबकि दिल्ली के यूट्यूब-आधारित मीडिया चैनल दिग्भ्रमित कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें:
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने पैकेज्ड खाद्य पदार्थों की लेबलिंग पर सरकार से किया सवाल

न्याय का त्वरित माध्यम: 12 सितंबर को सीवान में राष्ट्रीय लोक अदालत

दिल्ली उच्च न्यायालय सहित पांच स्थानों को हिंसक हमले की धमकी

चेहरे की पहचान को चुनौती देने वाले विरोध प्रदर्शन: भारत का सर्वोच्च न्यायालय सुनेगा मामला

गवर्नर हाउस घेराव के एलान पर हाईकोर्ट का कड़वा जवाब, शांति बनाए रखने का निर्देश

वार्निंग लेबल लागू करने में देरी को लेकर अदालत ने एफएसएसएआई को फटकारा

सुप्रीम कोर्ट ने कोरियन रैना जैसे 5 कॉमेडियन के खिलाफ दर्ज मामले रद्द कर दिए

कर विभाग को झटका: ट्रिब्यूनल ने कर विभाग की अपील खारिज कर दी
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायधीश का शीर्ष अदालत में हलफनामा: ट्रिब्यूनल की गतिविधियों पर हाईकोर्ट के आदेश को खारिज करना है
- सुप्रीम कोर्ट ने तृणमूल बैंक खातों से प्रतिबंध में नहीं किया हस्तक्षेप
- सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगाई, सरकारी नौकरी देने के मामले में
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: करूर भगदड़ पीड़ितों के परिजनों को नौकरी देने के हाई कोर्ट के आदेश पर रोक
- कर्नाटक के नए कानून से RSS पर क्या मकसद?
- सुप्रीम कोर्ट की फटकार: पैकेज्ड खाद्य उत्पादों पर स्वास्थ्य चेतावनी क्यों नहीं?
- पैकेट बंद खाद्य पदार्थों पर चetावनी संबंधी कोर्ट का FSSAI को आदेश
- सुप्रीम कोर्ट की सख्ती: सोशल मीडिया पर बाल यौन शोषण सामग्री को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा

