रायपुर में शादीशुदा महिला को जलाने की कोशिश, आरोपी अभी भी फरार; कांग्रेस ने सरकार पर सवाल उठाए
रविवार रात करीब 8:30 बजे माना थाना क्षेत्र में शादीशुदा महिला को उसके प्रेमी ने जिंदा जलाने की कोशिश की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल ले जाई गई। आरोपी वीरेंद्र (वीरू) धीरव अभी तक पकड़े नहीं गये, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। इस घटना को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सरकार की कानून व्यवस्था की नीति पर कड़ी आलोचना की।

सौजन्य से:- ETV Bharat
शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, आरोपी फरार, कांग्रेस ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायपुर में शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश हुई है.दीपक बैज ने घटना पर सरकार पर हमला बोला है.
By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : September 14, 2026 at 5:04 PM IST
रायपुर : रायपुर जिले के माना थाना क्षेत्र में महिला को जिंदा जलाने की कोशिश की गई है. सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया. मेकाहारा के बर्न यूनिट में महिला का इलाज चल रहा है.बताया जा रहा है कि जिसने महिला को जिंदा जलाने की कोशिश की है वो उसका प्रेमी है,जो वारदात के बाद से फरार है.फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है,लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.
कब हुई थी वारदात ?
ग्रामीण एडिशनल एसपी अभिषेक झा ने बताया कि रविवार रात लगभग 8:30 बजे की घटना है. डायल 112 को सूचना मिली थी कि कोई महिला जली हुई हालत में है. इस सूचना के आधार पर डायल 112 वहां पर पहुंची थी. डायल 112 में जली हुई महिला को रायपुर मेकाहारा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. इसकी सूचना माना पुलिस को भी दी गई है.
आरोपी का नाम वीरेंद्र उर्फ वीरू धीवर है. पुलिस की जांच में यह बात सामने आया है कि महिला और आरोपी के बीच साल 2021 के पहले से ही प्रेम प्रसंग था. साल 2021 में आरंग थाने में एक मामला दर्ज हुआ था. पीड़ित महिला समोदा की रहने वाली थी और शादी होकर मोखला आई थी. आरोपी भी आरंग थाना क्षेत्र के मोखला का रहने वाला है- अभिषेक झा,एएसपी ग्रामीण
पुलिस के मुताबिक महिला और आरोपी के बीच प्रेम प्रसंग था. जिसके कारण महिला के पति से उसका झगड़ा होता है.जब महिला की सास ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उस पर फावड़े से हमला कर दिया.जिसकी शिकायत आरंग थाने में दर्ज है.वहीं पति ने मां पर हमले के बाद पत्नी को खुद से अलग कर दिया.जहां पर महिला अलग रहने लगी.इसी दौरान आरोपी और महिला का मिलना जुलना बढ़ गया.घटना वाले दिन भी दोनों साथ में देखे गए थे.आरोपी के नाम का खुलासा होने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है.
जिंदा जलाने के नाम पर राजनीति
महिला को जिंदा जलाने की कोशिश को लेकर अब राजनीति भी होने लगी है. पीसीसी चीफ दीपक बैज ने इस मामले में सरकार पर हमला किया है.पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि सरकार राजधानी में कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने का दावा करती है. सप्ताह में कोई ऐसा एक दिन नहीं है जहां पर किसी भी तरह की घटना ना हो.
महिला ने जब छेड़छाड़ का विरोध करने पर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की गई. प्रदेश सरकार से सबसे बड़ा सवाल हम उत्तर प्रदेश में है या बिहार में हैं या मणिपुर में है. सरकार को इस बात का जवाब देना चाहिए. कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी आखिर किसकी है ?- दीपक बैज, पीसीसी चीफ
दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री कानून व्यवस्था को लेकर एक सवाल का जवाब नहीं बोलते. मुख्यमंत्री राजधानी में रहते हैं और उनके नाक के नीचे घटना हो रही है. कानून व्यवस्था देश के सभी राज्यों की तुलना में छत्तीसगढ़ में बद से बदतर स्थिति में है. यहां कोई सुरक्षित नहीं है.
न संभलने का मौका न भागने की जगह, बेटी और नातिन को जान पर खेलकर बचाया, लेकिन नहीं बचा सका अपनी जान
बलरामपुर में नव विवाहिता की मौत, पति और ससुर गिरफ्तार, पिता ने लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
जब मध्यस्थता अनुबंध उल्टा काम करे: रोगग्रस्त क्लॉज और भारतीय न्यायालयों की सीमा

जंतर‑मंत्र पर मारपीट केस में स्वतंत्र भारद्वाज ने जमानत के लिए पेश कीं राजनीतिक व वीडियो‑आधारित दलीलें

संजू सामसन की असंगतता पर मैनजरेकर की तीखी टिप्पणी

CBI ने दीदिशा सलियान की मौत के मामले में आदित्य ठाकरे, रीहा चक्रवर्ती और कई अन्य व्यक्तियों को जांच के दायरे में रखा

दिल्ली हाई कोर्ट: सड़क विक्रेता जब्ती के 24 घंटे भीतर सूचना दें, वीडियो रिकॉर्ड रखें

केरल हाई कोर्ट: सितंबर 2026 की प्रमुख निर्णयों की समीक्षा

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद गोवा नाइटक्लब के मुख्य आरोपी आत्मसमर्पण कर रहे हैं

सुप्रीम कोर्ट का नया हिंदी ऑडियो‑वीडियो बुलेटिन—निर्णय अब सुनकर समझें
ताज़ा ख़बरें
- पूर्व Tehelka मुख्य संपादक तरुण तेजपाल ने 2013 के बलात्कार मामले में गोवा कोर्ट के समक्ष आत्मसमर्पण किया
- सुप्रीम कोर्ट ने बAIL रद्द, गोवा नाइटक्लब फायर के मुख्य आरोपी आत्मसमर्पित
- तरुण तेजपाल को गोवा की जेल में भेजा, 10 साल की सजा लागू
- तरुण तेजपाल ने गोवा कोर्ट में सरेंडर किया, SC के आदेश के बाद
- तरुण तेजपाल ने मापुसा कोर्ट में आत्मसमर्पण किया, 22 सितंबर को सुनवाई की संभावनाएँ
- तरुण तेजपाल ने गोवा की मापुसा कोर्ट में सरेंडर किया, 10 साल की सजा काटने जेल भेजे गए
- तरुण तेजपाल ने गोवा में सरेंडर किया, सुप्रीम कोर्ट में जारी रहेगी अपील लड़ाई
- हिंदी दिवस पर सुप्रीम कोर्ट ने लॉन्च किया ‘जन सूचना सेवा’, सरल हिंदी में महत्त्वपूर्ण फैसलों का सार प्रस्तुत

