हाईकोर्ट ने आरपीएफ जवानों की जमानत खारिज, हिरासत में मौत के मामलों पर चेतावनी दी
इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने गोंडा में संजय कुमार सोनकर की हिरासत में हुई मौत के संदर्भ में आरपीएफ के दो जवानों की अग्रिम जमानत याचिकाएँ अस्वीकृत कर दीं। अदालत ने बताया कि कोविड-19 समाप्त होने के बावजूद हिरासत में मौत का मुद्दा अभी भी जारी है और पुलिस को सबूत जुटाने की जिम्मेदारी उठानी चाहिए।

सौजन्य से:- ABP News
इलाहाबाद हाईकोर्ट से दो जवानों की याचिका खारिज, अदालत बोली- महामारी खत्म हो गई लेकिन...
उत्तर प्रदेश स्थ गोंडा के किंकी गांव के रहने वाले संजय कुमार सोनकर की कथित रूप से हिरासत में हुई मौत से जुड़े मामले में हाईकोर्ट ने तीखी टिप्पणी की.
इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने गोंडा में 35 साल के एक व्यक्ति की कथित तौर पर हिरासत में हुई मौत के मामले में आरोपी रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के दो जवानों की अग्रिम जमानत याचिकाएं बुधवार को खारिज कर दीं. अदालत ने कहा कि भले ही कोविड-19 महामारी खत्म हो गई है लेकिन हिरासत में मौत का सिलसिला कम होता नहीं दिख रहा है.
न्यायमूर्ति मनीष माथुर ने आरपीएफ के दारोगा करण सिंह यादव और सिपाही अमित कुमार यादव की अलग-अलग अपीलों को खारिज करते हुए यह टिप्पणी की.
इन दोनों ने गोंडा के विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) के चार अगस्त के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें उनकी अग्रिम जमानत याचिकाएं खारिज कर दी गई थीं.
यह मामला गोंडा के किंकी गांव के रहने वाले संजय कुमार सोनकर की कथित रूप से हिरासत में हुई मौत से जुड़ा है.
अभियोजन पक्ष के अनुसार 28 सितंबर 2025 को गोंडा से गुवाहाटी जा रही एक मालगाड़ी से मोतीगंज रेलवे स्टेशन इलाके में सरसों के तेल के छह डिब्बे चोरी हो गए थे और आरपीएफ द्वारा जांच में सोनकर का नाम सामने आया था.
सीएम योगी ने बनाया ये प्लान, यूपी में नहीं होगा CJP के कैंपेन्स का असर?
आरोप है कि चार नवंबर 2025 को आरपीएफ के जवान सोनकर को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गए थे और शाम करीब साढ़े चार बजे उसे जांच के सिलसिले में उसके गांव लाया गया था और बाद में उसे फिर वापस ले जाया गया था.
हिरासत में सोनकर के साथ मारपीट का आरोप
अगली सुबह सोनकर के भाई को बताया गया कि उसके भाई का शव मुर्दाघर में है. अभियोजन पक्ष ने आरोप लगाया कि हिरासत में सोनकर के साथ मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हो गई.
इसके खिलाफ अपील दायर करते हुए आरपीएफ के दारोगा करण सिंह यादव और सिपाही अमित कुमार यादव ने आरोपों से इनकार किया और दावा किया कि उन्हें इस मामले में गलत फंसाया गया है.
इन आरपीएफ कर्मियों के वकील ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला दिया जिसमें जांघ के ऊपरी हिस्से पर चोट और दोनों घुटनों पर खरोंच का जिक्र था. उन्होंने दलील दी कि इन चोटों की वजह से किसी की मौत नहीं हो सकती.
पीठ ने अपीलों को खारिज करते हुए कहा कि यह सबूतों के आधार पर तय किया जाएगा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के नतीजे आरोपों का समर्थन करते हैं या नहीं.
पीठ ने कहा, 'ऐसा लगता है कि भले ही कोविड-19 महामारी का दौर खत्म हो गया है, लेकिन हिरासत में मौत की समस्या कम होती नहीं दिख रही है.'
अदालत ने कहा कि हिरासत में मौत के मामलों में आम तौर पर सबूत पेश करने की जिम्मेदारी पुलिसकर्मियों की होनी चाहिए ताकि वे अपने गलत व्यवहार के कारण इंसानी जिंदगी को कमतर आंकने के आरोपों को गलत साबित कर सकें.
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
राजनीतिक सत्ता पर व्यंग्य की पाबंदी: भारत में हास्य, अभिव्यक्ति और संविधान का संघर्ष

आलमाबाद उच्च न्यायालय ने आयुष मलिक को स्वतंत्रता दी: धर्म परिवर्तन पर पिता के दमन को नकारा

कॉमेडियन प्राणित मोरे ने '370 रुपये की बिरयानी' विवाद से जुड़े FIR को मिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की

सुप्रीम कोर्ट ने कहा: आयकर सेटलमेंट आयोग के आदेश के बाद अस्सेसिंग ऑफिसर नहीं कर सकता पुनर्मूल्यांकन

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र व रक्षा मंत्रालय की आलोचना की, विकलांग सैनिकों को लाभ न मिलने की बात को उजागर किया

कॉर्पोरेट संस्था पर भी Mens Rea आधारित दलील, सुप्रीम कोर्ट ने Sanofi India केस में दिया फैसला

सुप्रीम कोर्ट में फर्जी दवा मामलों की तेज जांच‑ट्रायल के लिए जनहित याचिका दायर

सुप्रीम कोर्ट ने तय किया कि अपवाद मामलों का निर्णय केवल मध्यस्थीय त्रैब्यूनल का अधिकार है
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने यूनिटेक निदेशकों के खिलाफ ईडी‑दिल्ली पुलिस को मामला विवरण देने का आदेश, विशेष अदालत की स्थापना का संकेत
- सुप्रीम कोर्ट ने तय किया: 'सीनीयर' वकील का मतलब अनुभवी, हारती उम्मीदवार भी को‑ऑप्शन योग्य
- दिल्ली हाई कोर्ट ने अजीत भारती के एंटिसिपेटरी बाइल पर निर्णय रोका, पुलिस से नोटिस न जारी करने पर सवाल
- चलने का अधिकार: फुटपाथों की सुरक्षा के लिए सिर्फ आदेश नहीं, ठोस कार्य चाहिए
- गुजरात विश्वविद्यालय ने केजरीवाल से लागत मांग रखी, मोदी डिग्री के RTI अनुरोध पर
- इलेक्ट्रॉनिक चुनाव आयोग को 130 मिलियन मतदाताओं की हटाव‑स्कैम के लिए जवाबदेह ठहराना चाहिए
- डेल्ही कोर्ट ने स्वातंत्र भर्दवाज को इंटर्मीडिएट जमानत दी, पर सोशल मीडिया पर केस पर चर्चा से रोक लगाई
- सुप्रीम कोर्ट ने एक्टर राजपाल यादव को दी राहत

