होमवकीलसुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस सुभाष उपाध्याय को उत्तराखंड हाईकोर्ट के स्थायी न्यायाधीश बनायें
वकील

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस सुभाष उपाध्याय को उत्तराखंड हाईकोर्ट के स्थायी न्यायाधीश बनायें

सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने 23 सितंबर 2026 को जस्टिस सुभाष उपाध्याय को उत्तराखंड हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश से स्थायी न्यायाधीश बनाने की मंजूरी दी। यह निर्णय उनके 30 मई 2025 को अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण के बाद का अगला कदम है, जिससे राज्य की न्यायिक व्यवस्था में स्थायित्व आएगा।

23 सितंबर 2026 को 02:05 pm बजे
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस सुभाष उपाध्याय को उत्तराखंड हाईकोर्ट के स्थायी न्यायाधीश बनायें

सौजन्य से:- etvbharat.com

जस्टिस सुभाष उपाध्याय बनेंगे उत्तराखंड हाईकोर्ट के स्थायी न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी

जस्टिस सुभाष उपाध्याय ने 30 मई 2025 को उत्तराखंड हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की थी.

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : September 23, 2026 at 7:09 PM IST

नैनीताल: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 23 सितंबर 2026 को आयोजित अपनी बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए उत्तराखंड हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश जस्टिस सुभाष उपाध्याय को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है.

कॉलेजियम की मंजूरी मिलने के बाद स्थायी न्यायाधीश का रास्ता साफ: वर्तमान में उत्तराखंड हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में सेवा दे रहे जस्टिस सुभाष उपाध्याय को कॉलेजियम की मंजूरी मिलने के बाद अब उनके स्थायी न्यायाधीश बनने की औपचारिक प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. इसे उत्तराखंड के न्यायिक प्रशासन के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है.

मूल रूप से अल्मोड़ा के रहने वाले है जस्टिस सुभाष उपाध्याय: मूल रूप से सल्ट तहसील (जिला अल्मोड़ा) के पैतृक निवासी जस्टिस सुभाष उपाध्याय का जन्म 12 दिसंबर 1972 को हुआ था. लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और एमएसडब्ल्यू की शिक्षा पूर्ण करने के बाद उन्होंने वर्ष 1998 में वकालत की शुरुआत की.

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में लंबे समय तक सेवाएं दी: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ व उत्तराखंड राज्य गठन के बाद नैनीताल हाईकोर्ट में सिविल, संवैधानिक व सेवा मामलों में लंबे समय तक प्रैक्टिस करने के दौरान वे राज्य के मुख्य स्थायी वकील सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे. इसके बाद 30 मई 2025 को उन्होंने उत्तराखंड हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की थी.

बता दें कि जस्टिस सुभाष उपाध्याय को उत्तराखंड हाईकोर्ट को जज बनाए जाने की संस्तुति उत्तराखंड हाईकोर्ट की कॉलिजियम ने सितंबर 2022 में की थी. करीब सात महीने बाद यानी 12 अप्रैल 2023 को सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने सुभाष उपाध्याय को उत्तराखंड हाईकोर्ट का जज बनाये जाने की संस्तुति की थी. सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम की संस्तुति के भी दो साल यानी मई 2025 में सुभाष उपाध्याय का उत्तराखंड हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश बनाया गया था.

पढ़ें--

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
एसएफआई ने इंस्टाग्राम खाता बंद होने पर दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की
वकील

एसएफआई ने इंस्टाग्राम खाता बंद होने पर दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की

सूरतगढ़ में तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत: वकीलों से अपील, लोगों को जोड़कर लंबित मामले सुलझाने की योजना
वकील

सूरतगढ़ में तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत: वकीलों से अपील, लोगों को जोड़कर लंबित मामले सुलझाने की योजना

सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई: क्या बार काउंसिल ऑफ़ इंडिया को मिलेंगे लॉ कॉलेजों पर नियामक अधिकार?
वकील

सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई: क्या बार काउंसिल ऑफ़ इंडिया को मिलेंगे लॉ कॉलेजों पर नियामक अधिकार?

सुप्रीम कोर्ट ने लोकसभा स्पीकर से बागी TMC सांसदों की अयोग्यता पर शीघ्र निर्णय का आग्रह
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने लोकसभा स्पीकर से बागी TMC सांसदों की अयोग्यता पर शीघ्र निर्णय का आग्रह

विदेशी मध्यस्थ न्यायाधिकरण के अंतरिम आदेश की प्रवर्तन शक्ति भारत में सीमित: बॉम्बे हाई कोर्ट
वकील

विदेशी मध्यस्थ न्यायाधिकरण के अंतरिम आदेश की प्रवर्तन शक्ति भारत में सीमित: बॉम्बे हाई कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट में 2023 के चुनाव आयोग नियुक्ति कानून को बड़े बेंच में भेजने को लेकर दो राय
वकील

सुप्रीम कोर्ट में 2023 के चुनाव आयोग नियुक्ति कानून को बड़े बेंच में भेजने को लेकर दो राय

सुप्रीम कोर्ट ने ECI नियुक्ति कानून को संवैधानिक बेंच में भेजा; जस्टिस दत्ता ने प्रक्रिया की स्वतंत्रता पर प्रश्न उठाए
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने ECI नियुक्ति कानून को संवैधानिक बेंच में भेजा; जस्टिस दत्ता ने प्रक्रिया की स्वतंत्रता पर प्रश्न उठाए

सुप्रीम कोर्ट ने जश्री ठाकुर को पंजाब‑हरियाणा बार काउंसिल सदस्य बनाते हुए आपत्ति को खारिज किया
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने जश्री ठाकुर को पंजाब‑हरियाणा बार काउंसिल सदस्य बनाते हुए आपत्ति को खारिज किया

ताज़ा ख़बरें