संजय निषाद ने श्रृंग्वेरपुर किले की भूमि सुरक्षा और मस्जिद हटाने का कानूनी समाधान माँगा
राज्य के मत्स्य विभाग के मंत्री डॉ. संजय निषाद ने श्रृंग्वेरपुर धाम में गंगा पूजन और निषादराज मंदिर दर्शन के बाद किले के आस‑पास की भूमि को अतिक्रमण से बचाने की मांग की। उन्होंने मस्जिद को हटाने को लोकतांत्रिक और कानूनी प्रक्रिया के तहत सुलझाने की पुकार की और मार्च में होने वाले मेले से पहले कार्रवाई न होने पर विरोध की चेतावनी भी दी।

सौजन्य से:- Hindustan
निषादराज किले की भूमि संरक्षित हो, मस्जिद का मामला कानून से सुलझे : संजय निषाद
श्रृंग्वेरपुर धाम पहुंचे कैबिनेट मंत्री ने गंगा पूजन कर निषादराज मंदिर में टेका माथा, अधिकारियों से की वार्ता (फोटो) नवाबगंज। श्रृंग्वेरपुर धाम की
श्रृंग्वेरपुर धाम की पावन धरती पर बुधवार को प्रदेश सरकार के मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद पहुंचे। मां गंगा के तट पर पहुंचकर उन्होंने गंगा पूजन किया और निषादराज मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह निषादराज किले पर पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत की। मंत्री ने उप जिलाधिकारी से निषादराज किले के आसपास की भूमि को संरक्षित किए जाने के संबंध में चर्चा की। उन्होंने ऐतिहासिक स्थल की भूमि पर अतिक्रमण और निर्माण से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन से नियमानुसार कार्रवाई की बात कही। मीडिया से बातचीत के दौरान डॉ. संजय निषाद ने निषादराज किले के आसपास स्थित मस्जिद को हटाए जाने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि मामले का समाधान लोकतांत्रिक और कानूनी तरीके से किया जाना चाहिए। उन्होंने अयोध्या में हुए घटनाक्रम का उदाहरण देते हुए कहा कि श्रृंग्वेरपुर में भी विवाद का समाधान कानून के दायरे में होना चाहिए。
मंत्री की चेतावनी
मंत्री ने यह भी कहा कि यदि निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं हुई तो मार्च में होने वाले निषादराज मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। इस दौरान उन्होंने अपने समर्थकों के हथियार लेकर आने और मस्जिद को स्वयं हटाने संबंधी चेतावनी भी दी। मंत्री के इस बयान को लेकर प्रशासन के स्तर पर कानून-व्यवस्था को लेकर सतर्कता महत्वपूर्ण मानी जा रही है। वर्ष 2023 में भी श्रृंग्वेरपुर के निषादराज किले में स्थित मस्जिद को लेकर डॉ. संजय निषाद के बयान सामने आए थे।
प्रतिमा के दर्शन
51 फीट ऊंची प्रतिमा के किए दर्शन
इसके बाद कैबिनेट मंत्री निषादराज उद्यान पार्क पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान श्रीराम और निषादराज की 51 फीट ऊंची प्रतिमा के दर्शन कर नमन किया। उन्होंने श्रृंग्वेरपुर धाम के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए इसके विकास एवं संरक्षण पर भी जोर दिया। गौरतलब है कि मार्च 2026 में भी डॉ. संजय निषाद ने श्रृंग्वेरपुर धाम में निषादराज किले से मस्जिद व अन्य कथित अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर धरना दिया था। उस दौरान हाईवे पर आवागमन भी प्रभावित हुआ था। इस अवसर पर संजीत निषाद, रामायण मेला आयोजन समिति के महामंत्री उमेश चंद्र द्विवेदी, दिलीप निषाद, रविंद्र मणि निषाद, बाबूराम निषाद, डॉ. अमित निषाद, अमित द्विवेदी, संदीप निषाद, गुर्जरन निषाद सहित इंस्पेक्टर नवाबगंज पंकज अवस्थी, चौकी प्रभारी कुंवर भान चन्द और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
ओलंपियन DSP जयभगवान को मारपीट के आरोप पर सिविल नोटिस

डिजिटल युग के युवा: जुड़ाव से अलगाव की ओर बढ़ते कदम

सबसे जुड़े जनरेशन के युवा क्यों चुन रहे हैं डिजिटल ब्रेक?

जुड़ाव से दूर: क्यों चुन रहे हैं आज के युवाओं ने डिजिटल डिस्कनेक्ट

बॉम्बे हाईकोर्ट ने सड़कों पर पटाखा प्रतिबंधित, उत्सव में लाउडस्पीकर‑डिजे‑लेज़र को अनुचित ठहराया

बालोतरा में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए बैठक: न्यायिक अधिकारियों ने प्रकरणों की पहचान पर चर्चा

Lucknow में डाक अदालत 5 अक्टूबर को

गुड़गांव में अदालत में न पेश होने पर व्यक्ति को भगोड़े की सूची में शामिल किया गया
ताज़ा ख़बरें
- कैतल में 3 अक्टूबर से शुरू होने वाली विशेष लोक अदालत
- पुलिस के प्रशिक्षण सत्र में छात्राओं को सुरक्षा एवं कानूनी अधिकारों की शिक्षा
- आज़मगढ़ में पेंशन अदालत, 2014 से टिकी केस पर कमिश्नर ने दिया कड़ा आदेश
- आगरा में राशन दुकान के कब्जे के लिए बनवाया फर्जी गोदनामा, छह व्यक्तियों पर FIR दर्ज
- वन अधिकार कानून पर वन विभाग की अड़चन: 27 हजार गाँवों को क्यों नहीं मिला सामुदायिक वन अधिकार
- गुरुग्राम पुलिस पर उजागर: क्या अब कानून से डर समाप्त?
- गुरुग्राम पुलिस पर कड़ी जांच: क्या शहर में कानून का डर खत्म हो रहा है?
- सुप्रीम कोर्ट ने डीएम मेधा रूपम को अकेले उत्तरदायी नहीं माना, 5 लाख रुपये के जुर्माने पर रोक

