सीजेआई सूर्यकांत ने तीन हाई कोर्ट मुख्य न्यायाधीशों को सुप्रीम कोर्ट में शपथ दी, कुल जजों की संख्या 37
मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने मंगलवार को जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। यह नियुक्तियां कॉलेजियम की सिफारिश और राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद की गईं, जिससे एक पद खाली रह गया और अब कोर्ट में कुल 37 न्यायाधीश कार्यरत हैं।

सौजन्य से:- Navbharat Times
भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट परिसर में आयोजित समारोह में जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह को पद की शपथ दिलाई। तीन नए न्यायाधीशों के शपथग्रहण के बाद एक सुप्रीम कोर्ट में एक न्यायाधीश का पद खाली रह गया है। इससे पहले सर्वोच्च अदालत में सीजेआई समेत कुल 34 न्यायाधीश कार्यरत थे।
इससे एक दिन पहले केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया था कि राष्ट्रपति ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत से विचार-विमर्श के बाद तीनों मुख्य न्यायाधीशों को सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया है। ये नियुक्तियां सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की ओर से तीनों मुख्य न्यायाधीशों को शीर्ष अदालत में पदोन्नत करने की सिफारिश के कुछ दिनों बाद हुई हैं।
कॉलेजियम ने की थी सिफारिश
कॉलेजियम ने गुजरात हाई कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सुनीता अग्रवाल के नाम की सिफारिश की थी, जिनका मूल हाईकोर्ट इलाहाबाद है। इसके अलावा दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय के नाम की सिफारिश की गई थी, उनका मूल हाईकोर्ट भी इलाहाबाद है। वहीं, तेलंगाना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अपरेश कुमार सिंह का मूल हाईकोर्ट झारखंड है।कौन हैं जस्टिस सुनीता अग्रवाल?
जस्टिस सुनीता अग्रवाल का जन्म 30 अप्रैल 1966 को हुआ था। उन्हें 21 नवंबर 2011 को इलाहाबाद हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। इसके बाद वह 23 जुलाई 2023 को गुजरात हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश बनीं।जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय कौन हैं?
जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय का जन्म 16 जून 1965 को हुआ था। उन्हें 21 नवंबर 2011 को इलाहाबाद हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया और 6 अगस्त 2013 को वह स्थायी न्यायाधीश बने। वह 28 मार्च 2023 को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के वरिष्ठ न्यायाधीश बने।इसके बाद जस्टिस उपाध्याय को बॉम्बे हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया और उन्होंने 29 जुलाई 2023 को शपथ ली। बाद में उनका तबादला दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में किया गया, जहां उन्होंने 21 जनवरी 2025 को पद की शपथ ली।
जस्टिस अपरेश कुमार सिंह कौन हैं?
जस्टिस अपरेश कुमार सिंह का जन्म 7 जुलाई 1965 को हुआ था। उन्हें 24 जनवरी 2012 को झारखंड हाईकोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया और 16 जनवरी 2014 को वह स्थायी न्यायाधीश बने थे।वह 20 दिसंबर 2022 से 19 फरवरी 2023 तक झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रहे। इसके बाद उन्होंने 17 अप्रैल 2023 को त्रिपुरा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। बाद में उनका तबादला तेलंगाना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में किया गया, जहां उन्होंने 19 जुलाई 2025 को शपथ ली।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 37, तीन नई शपथें और महिला जजों की बढ़ती हिस्सेदारी

सुप्रीम कोर्ट में तीन नए जस्टिस शामिल, कार्यशील न्यायाधीशों की गिनती 37 हुई

तीन नए जजों की नियुक्ति से सुप्रीम कोर्ट की संख्या 37 हुई

पश्चिम बंगाल में छह महीनों में समान नागरिक संहिता, जबरन धर्मांतरण पर कड़ी कार्रवाई

सुप्रीम कोर्ट ने रिटायर्ड हाईकोर्ट जज को सौंपा नोएडा फ्लैट विवाद की जांच, असली मालिकों की पहचान होगी

कोलेजियम की सिफ़ारिश पर अगले हफ़्ते संभावित तीन हाई कोर्ट मुख्य न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट में

राजस्थान उच्च न्यायालय ने चेतावनी: जयपुर के ऐतिहासिक वॉल्ड सिटी में अवैध निर्माण से यूनेस्को दर्जा खतरे में

सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता हाई कोर्ट का आदेश मान्य कर टीएमसी को फ्रीज किए गए खातों तक पहुंच से रोका
ताज़ा ख़बरें
- Som Distilleries को MP हाई कोर्ट की बड़ी राहत: भोपाल प्लांट का महत्व और नई उत्पाद रणनीति
- Som Distilleries को MP हाई कोर्ट का बड़ा राहत: भोपाल प्लांट और नए प्रोडक्ट्स की योजना सामने
- सुप्रीम कोर्ट में तीन नए न्यायाधीशों की सिफ़ारिश, दो अल्लाहाबाद के और एक झारखंड के
- Som Distilleries को MP हाई कोर्ट का बड़ा राहत: भोपाल प्लांट की अहमियत और नई उत्पाद योजना
- Som Distilleries को MP हाई कोर्ट के फैसले से मिली बड़ी राहत और नई योजनाओं की झलक
- राज्य सरकार ने उच्च न्यायालय के आदेश पर प्रश्न उठाया: केपीएससी भर्ती में कथित स्कैम पर SIT जाँच
- सुप्रीम कोर्ट में 3 उच्च न्यायालय मुख्य न्यायाधीश नामित, महिला न्यायाधीशों की संख्या तीन हो जाएगी
- सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 37, तीन नए जजों को CJI सूर्यकांत ने शपथ दी

