होम›हाई कोर्ट›तीन नए जजों की नियुक्ति से सुप्रीम कोर्ट की संख्या 37 हुई
हाई कोर्ट

तीन नए जजों की नियुक्ति से सुप्रीम कोर्ट की संख्या 37 हुई

राष्ट्रपति ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह को सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त किया, जिससे कुल जजों की संख्या 37 हो गई। अब कोर्ट में महिला जजों की संख्या तीन तक पहुँच गई। यह नियुक्ति कोर्ट के कोलेजियम की 28 सितंबर की सिफारिश के बाद हुई।

5 अक्टूबर 2026 को 07:04 pm बजे
तीन नए जजों की नियुक्ति से सुप्रीम कोर्ट की संख्या 37 हुई

सौजन्य से:- Jagran

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, कुल संख्या बढ़कर 37 हुई

सुप्रीम कोर्ट में तीन नए जजों जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की नियुक्ति हुई है।

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को तीन नए जजों की नियुक्ति की गई। राष्ट्रपति ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह को शीर्ष अदालत का न्यायाधीश नियुक्त किया है। इन जजों के कार्यभार संभालने के बाद शीर्ष अदालत में जजों की संख्या 37 हो जाएगी।

शीर्ष कोर्ट में प्रधान न्यायाधीश समेत जजों के कुल 38 पद हैं। इन समय शीर्ष अदालत में 34 जज हैं। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इंटरनेट मीडिया के जरिये जानकारी दी कि गुजरात हाई कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सुनीता अग्रवाल, दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय और तेलंगाना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अपरेश कुमार सिंह को शीर्ष अदालत के जजों के रूप में पदोन्नत किया गया है।

सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने 28 सितंबर को इन तीनों जजों को सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त करने की सिफारिश की थी। जस्टिस सुनीता अग्रवाल के पदभार संभालने के बाद सुप्रीम कोर्ट में महिला जजों की संख्या बढ़कर तीन हो जाएगी। इस समय सुप्रीम कोर्ट में दो महिला जज हैं।

इनमें जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस वी. मोहना शामिल हैं। जस्टिस बीवी. नागरत्ना 31 अगस्त, 2021 से शीर्ष कोर्ट में जज हैं। वह 2027 में प्रधान न्यायाधीश भी बन सकती हैं। वहीं जस्टिस मोहना को इस साल जून में सुप्रीम कोर्ट में जज नियुक्त किया गया था।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट में तीन नए जस्टिस शामिल, कार्यशील न्यायाधीशों की गिनती 37 हुई
हाई कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट में तीन नए जस्टिस शामिल, कार्यशील न्यायाधीशों की गिनती 37 हुई

पश्चिम बंगाल में छह महीनों में समान नागरिक संहिता, जबरन धर्मांतरण पर कड़ी कार्रवाई
हाई कोर्ट

पश्चिम बंगाल में छह महीनों में समान नागरिक संहिता, जबरन धर्मांतरण पर कड़ी कार्रवाई

सुप्रीम कोर्ट ने रिटायर्ड हाईकोर्ट जज को सौंपा नोएडा फ्लैट विवाद की जांच, असली मालिकों की पहचान होगी
हाई कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने रिटायर्ड हाईकोर्ट जज को सौंपा नोएडा फ्लैट विवाद की जांच, असली मालिकों की पहचान होगी

कोलेजियम की सिफ़ारिश पर अगले हफ़्ते संभावित तीन हाई कोर्ट मुख्य न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट में
हाई कोर्ट

कोलेजियम की सिफ़ारिश पर अगले हफ़्ते संभावित तीन हाई कोर्ट मुख्य न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट में

राजस्थान उच्च न्यायालय ने चेतावनी: जयपुर के ऐतिहासिक वॉल्ड सिटी में अवैध निर्माण से यूनेस्को दर्जा खतरे में
हाई कोर्ट

राजस्थान उच्च न्यायालय ने चेतावनी: जयपुर के ऐतिहासिक वॉल्ड सिटी में अवैध निर्माण से यूनेस्को दर्जा खतरे में

सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता हाई कोर्ट का आदेश मान्य कर टीएमसी को फ्रीज किए गए खातों तक पहुंच से रोका
हाई कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता हाई कोर्ट का आदेश मान्य कर टीएमसी को फ्रीज किए गए खातों तक पहुंच से रोका

Som Distilleries को MP हाई कोर्ट की बड़ी राहत: भोपाल प्लांट का महत्व और नई उत्पाद रणनीति
हाई कोर्ट

Som Distilleries को MP हाई कोर्ट की बड़ी राहत: भोपाल प्लांट का महत्व और नई उत्पाद रणनीति

Som Distilleries को MP हाई कोर्ट का बड़ा राहत: भोपाल प्लांट और नए प्रोडक्ट्स की योजना सामने
हाई कोर्ट

Som Distilleries को MP हाई कोर्ट का बड़ा राहत: भोपाल प्लांट और नए प्रोडक्ट्स की योजना सामने

ताज़ा ख़बरें