बिजनौर के चर्चित प्रबल हत्याकांड में आज अदालत फैसला सुनाएगी
बिजनौर के शहनाई बैंक्वेट हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हुई प्रबल अग्रवाल की हत्या के सात आरोपियों के खिलाफ अदालत में फैसला आ गया है।

सौजन्य से:- Amar Ujala
Bijnor: 14 साल पुराने प्रबल हत्याकांड पर आज आएगा फैसला, अदालत में टिकीं सभी की निगाहें
बिजनौर के चर्चित प्रबल हत्याकांड में आज अदालत फैसला सुनाएगी। वर्ष 2012 में हुई हत्या के मामले में सात आरोपियों के खिलाफ सुनवाई पूरी हो चुकी है। मंगलवार को फैसला टलने के बाद अब सभी की निगाहें बुधवार के निर्णय पर हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर शहर के बहुचर्चित प्रबल अग्रवाल हत्याकांड में बुधवार को अदालत फैसला सुनाएगी। मंगलवार को निर्णय आने की उम्मीद थी, लेकिन अदालत ने किसी कारणवश फैसला सुरक्षित रखते हुए बुधवार की तारीख निर्धारित कर दी।
यह मामला 19 दिसंबर 2012 का है। बिजनौर शहर के शहनाई बैंक्वेट हॉल में आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती कार्यक्रम के दौरान मोहल्ला जाटान निवासी प्रबल अग्रवाल की कथित रूप से पिटाई की गई थी। आरोप है कि इसके बाद आरोपी उन्हें कार में ले गए। चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद शव को गंगा में फेंक दिया गया था।
घटना के करीब छह महीने बाद शोक में प्रबल के पिता आलोक अग्रवाल का भी निधन हो गया। इसके बाद उनकी बहन ने मामले की पैरवी जारी रखी।
पुलिस ने इस मामले में आशीष अग्रवाल, विनय अग्रवाल, अपूर्व अग्रवाल, राहुल गुप्ता, निखिल, संजय गुप्ता और अनुज अग्रवाल के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। सभी पक्षों की बहस पूरी होने के बाद अदालत ने पहले 28 जुलाई को फैसला सुनाने की तारीख तय की थी, लेकिन निर्णय नहीं हो सका। अब बुधवार को अदालत का फैसला आने की उम्मीद है।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
दिल्ली: जमानत मिली कैदीयों को, सुप्रीम कोर्ट में गाली-गलौज करने की घटना से मची थी धूम

सुप्रीम कोर्ट ने जेंजी प्रदर्शनकारियों को दी राहत, FIR मामले में कारवाई पर लगाई रोक!

सीजेपी का मोदी सरकार को चेतावनी, 'आप सुप्रीम कोर्ट का इस्तेमाल राजनीतिक हथियार नहीं बनाएं'

मंदिरों में नकली सोना-चांदी चढ़ाने पर हो सकती है जेल, कानूनी पहलू जानें

मध्य प्रदेश के खरगोन में राम नवमी दंगे के 11 आरोपी बरी, सबूतों का टूटना कारण बताया

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पूर्व डीजीपी ने किया समर्थन, हिंसक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग

ज़ेनजी प्रदर्शनकारियों को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी FIR मामले में रोक

साइबर फ्रॉड पर सरकार का बड़ा कदम, संसद में पेश हो सकता है नया बिल
ताज़ा ख़बरें
- अमदावाद में पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता ने की पहली बैठक, सुरक्षा व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर केंद्रित
- सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों को राहत दी, लगाई एक शर्त
- OYO Rooms में गर्लफ्रेंड के साथ होनी चाहिए जिम्मेदारी, जानें कानूनी नियम
- सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों को दी राहत, लगाई रोक, लेकिन लगाई एक शर्त
- पंचकूला: 11 साल पुराने हनीट्रैप मामले में पूर्व एसीपी जैसे सभी 9 आरोपी बरी, साक्ष्यों के अभाव में मिला लाभ
- सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर CJP भड़का, सरकार को अल्टीमेटम
- सुप्रीम कोर्ट ने दी प्रदर्शनकारियों को राहत, कारवाई के खिलाफ लगाई रोक
- सुप्रीम कोर्ट में धर्म और अभिव्यक्ति की सीमाएं: 'महाप्रभु जगन्नाथ' फिल्म पर विवाद

