अयोध्या में कोतवाल देवेंद्र पांडेय को अदालत ने दी कड़ी चेतावनी, आदेश की अवहेलना पर अवमानना नोटिस
विशेष न्यायाधीश दीपक यादव ने थाने के प्रभारी देवेंद्र पांडेय को कोर्ट के आदेश का समय पर पालन न करने पर कड़ी चेतावनी जारी की। यह मामला एक दलित पीड़िता के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़छाड़ और गर्भपात के आरोपों से जुड़ा है, जहाँ अदालत ने 2 सितंबर तक रिपोर्ट दर्ज करने का निर्देश दिया था, लेकिन 14 सितंबर तक अनुपालन नहीं हुआ। परिणामस्वरूप पांडेय को अवमानना नोटिस मिला और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को कार्रवाई हेतु सूचना भेजने का आदेश दिया गया।

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6ab6b4eb3c1ff91cfc021699","slug":"contempt-of-court-proves-costly-for-station-house-officer-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-159574-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: कोतवाल देवेंद्र पांडेय को अदालत की अवमानना पड़ी भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: कोतवाल देवेंद्र पांडेय को अदालत की अवमानना पड़ी भारी
Fri, 25 Sep 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट दीपक यादव ने थाना कोतवाली बीकापुर के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडेय को कोर्ट के आदेश का समय से अनुपालन नहीं करने पर सख्त चेतावनी दी है। न्यायालय ने नोटिस का निस्तारण करते हुए भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न होने की चेतावनी दी। आदेश की प्रति वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजने का निर्देश दिया है।
मामला कोतवाली बीकापुर क्षेत्र की एक दलित पीड़िता से जुड़ा है। पीड़िता ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि पंकज गुप्ता ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके साथी पवन कुमार ने छेड़खानी की। आरोप है कि उसे जबरन शराब पिलाकर जलती सिगरेट से शरीर को जलाया गया और गर्भ ठहरने पर दवा खिलाकर गर्भपात कराया गया। अदालत ने दो सितंबर को मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया था, लेकिन 14 सितंबर तक आदेश का अनुपालन नहीं हुआ। इसके बाद पीड़िता ने फिर अदालत में अर्जी दी, तब जाकर रिपोर्ट दर्ज की गई। इस पर अदालत ने थाना प्रभारी को अवमानना की नोटिस जारी की।
नोटिस के जवाब में थाना प्रभारी अदालत में पेश हुए और अपना स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने कृष्ण जन्माष्टमी, जुलूस की देखरेख और प्रशासनिक व्यस्तता के कारण हुई चूक बताते हुए भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति नहीं होने का आश्वासन दिया। अदालत ने चेतावनी के साथ नोटिस का निस्तारण कर दिया।

Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने बिना ठोस सबूत के दुष्कर्म दोषी को बरी किया

सुप्रीम कोर्ट का नया आदेश: भारत में स्ट्रीट डॉग्स के स्पे/न्यूटर कार्यक्रम पर कड़ी निगरानी

सुप्रीम कोर्ट ने पूजा सिंघल की याचिका खारिज, मनी लांड्रिंग केस का मुक़दमा जारी

सुप्रीम कोर्ट ने अनैतिकता को दोषसिद्धि का आधार नहीं माना, दुष्कर्म में 10 साल की सजा रद्द

अभया ब्रिगेड की एंटी रोमियो स्क्वाड ने स्कूलों में महिला सुरक्षा व साइबर सुरक्षा पर किया जागरूकता कार्यक्रम

जहरखंड हाई कोर्ट ने अनुबंध कर्मचारियों को पुनः नियुक्ति का आदेश, अदालत में पहुँचने पर नहीं हो सकता प्रतिशोध

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ग्यानेश कुमार पर विशेष जांच के लिए याचिका

आगरा में अदालत ने पुलिस की अनियमित कार्रवाई पर कड़ी कार्रवाई की, अग्रिम जांच में सुधार की मांग; जेठ धीरेंद्र को भी आरोपी घोषित किया
ताज़ा ख़बरें
- मेड्रेड हाई कोर्ट ने वीरामणि केस में वीडियो प्रसार पर रोक लगाई
- सुप्रीम कोर्ट ने आईएएस पूजा सिंघल के मनी लॉन्ड्रिंग केस पर दायर दख़ल को खारिज कर मुकदमा जारी रखने का फैसला किया
- ब्रीजभूषण शरण सिंह के खिलाफ फिर चार महिला पहलवानों ने दायर की अपील, निचली अदालत के सबूत‑नज़रअंदाज़ी को चुनौती
- दिल्ली हाई कोर्ट ने मेटा को आदेश: महिला की AI‑डिफेक इमेज हटाओ, सीजेपी कार्यकर्ताओं को नोटिस
- बृजभूषण सिंह के बरी होने पर चार कुश्ती धड़कों ने दिल्ली कोर्ट में दायर की चुनौती
- सुप्रीम कोर्ट ने गोवा को नोटिस दिया, तरुण तेजपाल ने यौन अपराध की सजा को चुनौती
- दिल्ली हाई कोर्ट ने गहनफेक चित्रों के मामले की आज तात्कालिक सुनवाई को स्वीकृति दी
- 26 सितंबर 2026 धनु राशिफल: बहस से बचें, नियम-आधारित सफलता