होम›हाई कोर्ट›सुप्रीम कोर्ट में तीन जजों का शपथग्रहण, कुल न्यायाधीश 37 पर पहुँचे
हाई कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट में तीन जजों का शपथग्रहण, कुल न्यायाधीश 37 पर पहुँचे

प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत के नेतृत्व में सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह को शपथ दिलाई, जिससे न्यायाधीशों की संख्या 37 हो गई। महिला जजों की संख्या तीन हो गई, जिससे कोर्ट में लैंगिक प्रतिनिधित्व में वृद्धि हुई।

6 अक्टूबर 2026 को 06:04 pm बजे
सुप्रीम कोर्ट में तीन जजों का शपथग्रहण, कुल न्यायाधीश 37 पर पहुँचे

सौजन्य से:- Jagran

सुप्रीम कोर्ट में तीन नए जजों ने ली शपथ, न्यायाधीशों की संख्या 37 हुई

सुप्रीम कोर्ट में तीन नए न्यायाधीशों ने शपथ ली, जिससे जजों की कुल संख्या 37 हो गई है। इनमें जस्टिस ...और पढ़ें

HighLights

- तीन नए न्यायाधीशों ने सुप्रीम कोर्ट में ली शपथ।

- सर्वोच्च न्यायालय में जजों की संख्या 37 तक पहुंची।

- जस्टिस सुनीता अग्रवाल के आने से महिला जजों की संख्या तीन।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट को तीन नए जज मिल गए हैं। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने तीनों जजों को मंगलवार को शपथ दिलाई। शपथग्रहण समारोह दोपहर 3:30 बजे हुआ, जबकि पारंपरिक तौर पर शपथग्रहण समारोह सुबह 10:30 बजे होता रहा है।

जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह ने सुप्रीम कोर्ट के आडिटोरियम में शपथ ली। इस मौके पर उनके स्वजन और सुप्रीम कोर्ट के जज मौजूद थे। इसके साथ ही शीर्ष अदालत में जजों की संख्या 37 हो गई है। शीर्ष कोर्ट में जजों के 38 पद हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 28 सितंबर को इन जजों को सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत करने की सिफारिश की थी।

जस्टिस सुनीता अग्रवाल के पदभार संभालने के बाद सुप्रीम कोर्ट में महिला जजों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। अन्य दो महिला जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस वी. मोहना शामिल हैं।

जस्टिस सुनीता मूल रूप से इलाहाबाद हाई कोर्ट से हैं, जबकि अपरेश झारखंड हाई कोर्ट से हैं। जस्टिस सुनीता गुजरात हाई कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश थी, जस्टिस उपाध्याय दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश थे, जबकि जस्टिस अपारेश तेलंगाना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश थे।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सीजेआई सूर्यकांत ने तीन हाई कोर्ट मुख्य न्यायाधीशों को सुप्रीम कोर्ट में शपथ दी, कुल जजों की संख्या 37
हाई कोर्ट

सीजेआई सूर्यकांत ने तीन हाई कोर्ट मुख्य न्यायाधीशों को सुप्रीम कोर्ट में शपथ दी, कुल जजों की संख्या 37

सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 37, तीन नई शपथें और महिला जजों की बढ़ती हिस्सेदारी
हाई कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 37, तीन नई शपथें और महिला जजों की बढ़ती हिस्सेदारी

सुप्रीम कोर्ट में तीन नए जस्टिस शामिल, कार्यशील न्यायाधीशों की गिनती 37 हुई
हाई कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट में तीन नए जस्टिस शामिल, कार्यशील न्यायाधीशों की गिनती 37 हुई

तीन नए जजों की नियुक्ति से सुप्रीम कोर्ट की संख्या 37 हुई
हाई कोर्ट

तीन नए जजों की नियुक्ति से सुप्रीम कोर्ट की संख्या 37 हुई

पश्चिम बंगाल में छह महीनों में समान नागरिक संहिता, जबरन धर्मांतरण पर कड़ी कार्रवाई
हाई कोर्ट

पश्चिम बंगाल में छह महीनों में समान नागरिक संहिता, जबरन धर्मांतरण पर कड़ी कार्रवाई

सुप्रीम कोर्ट ने रिटायर्ड हाईकोर्ट जज को सौंपा नोएडा फ्लैट विवाद की जांच, असली मालिकों की पहचान होगी
हाई कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने रिटायर्ड हाईकोर्ट जज को सौंपा नोएडा फ्लैट विवाद की जांच, असली मालिकों की पहचान होगी

कोलेजियम की सिफ़ारिश पर अगले हफ़्ते संभावित तीन हाई कोर्ट मुख्य न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट में
हाई कोर्ट

कोलेजियम की सिफ़ारिश पर अगले हफ़्ते संभावित तीन हाई कोर्ट मुख्य न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट में

राजस्थान उच्च न्यायालय ने चेतावनी: जयपुर के ऐतिहासिक वॉल्ड सिटी में अवैध निर्माण से यूनेस्को दर्जा खतरे में
हाई कोर्ट

राजस्थान उच्च न्यायालय ने चेतावनी: जयपुर के ऐतिहासिक वॉल्ड सिटी में अवैध निर्माण से यूनेस्को दर्जा खतरे में

ताज़ा ख़बरें