35 साल बाद 80‑वर्षीय माँ की गवाही से हत्यारों को आजीवन जेल
जिला अदालत ने 1991 के हत्या मामले में 80‑साल की शहीद माँ शिवकली की गवाही को मुख्य साक्ष्य मानते हुए रामधारी, मुंदर और फूलचंद्र को दोषी ठहराया और उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई। विवाद के दौरान खेत में लाठी‑डंडे और धारदार हथियारों से मारपीट कर शहीद हरिलाल की मौत हो गई, जिसके बाद दीर्घकालीन सुनवाई के बाद न्याय मिला।

सौजन्य से:- Amar Ujala
अदालत : बुजुर्ग मां की गवाही पर बेटे के तीन हत्यारों को आजीवन कारावास, 35 साल बाद मिला न्याय
जिला अदालत ने 35 साल पुराने हत्या के मामले में 80 वर्षीय बुजुर्ग मां की गवाही पर तीन आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। यह आदेश अपर सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने दिया है।
विस्तार
अभियोजन के अनुसार आठ मार्च 1991 को करछना के महेवा गांव में हरिलाल मां शिवकली के साथ खेत में अरहर काट रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि रामधारी, मुंदर, फूलचंद्र समेत अन्य लोगों ने हरिलाल के साथ लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से मारपीट की। हमले में हरिलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद मामले की विवेचना कर आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया गया। मुकदमे की लंबी सुनवाई के दौरान मृतक की मां शिवकली ने अदालत में गवाही दी। उनकी गवाही के साथ अभियोजन ने अन्य मौखिक और चिकित्सीय साक्ष्य भी प्रस्तुत किए। इसके बाद अदालत ने तीनों आरोपियों को दोषी माना और आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने कहा: बस कंडक्टर से राज्य सचिव तक, हर नागरिक को न्याय की समान पहुंच

सुप्रीम कोर्ट में पवन खेड़ा की FIR रद्द की याचिका पर सोमवार को सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने TMC के चार फ्रीज खातों की वापसी को ठुकराया, ममता बनर्जी को मिला बड़ा झटका

सुप्रीम कोर्ट ने दवा मूल्य में 1,000% अंतर को किया कड़ा सवाल, अस्पताल‑निर्माता मिलीभगत पर रोक की मांग

रजस्थानी हाई कोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश ने एससी जज के भ्रष्टाचार आरोपों को ‘बिना आधार’ और ‘पेशेवर ईर्ष्या’ कहा

सुप्रीम कोर्ट ने दीवाली में पूर्ण पटाखा प्रतिबंध नहीं किया, 'ग्रीन' विकल्पों को दी अनुमति

सुप्रीम कोर्ट की दो ध्वनियों से उभरा नीरज मामला: पूर्वनिर्णय और गिरफ्तारियों की वैधता पर संघर्ष

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी के फ्रीज्ड खातों को चलाने के लिए माँग को खारिज किया
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने बंधक एवं आपराधिक मामलों में न्यायाधीशों को निजी नैतिक विचारों से दूर रहने की सलाह दी
- CAPF केस हटाने में सीजेआई के हस्तक्षेप पर उठे सवाल
- उड़िश मलिक के पिता ने इस्लामिक गुरु पर अपहरण का आरोप, हाई कोर्ट के आदेश के बाद बेटे की गुमशुदगी
- सभी को समान अधिकार: सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व जिला न्यायाधीश की त्वरित सुनवाई की याचिका को खारिज किया
- सुप्रीम कोर्ट ने 2008 अहमदाबाद बम हमले के आरोपी की फांसी को रोका
- सुप्रीम कोर्ट ने तिरणमूल कांग्रेस के 4 इंडियन बैंक खातों को फ्रीज करने के विरोध में दायर याचिका को खारिज किया
- शुभम गिल का दो-शब्दी जवाब: '406? कूल.' ने चौंकाया
- सुप्रीम कोर्ट ने 2008 अहमदाबाद बमकाण्ड के बरेलवी की फांसी को स्थगित किया

