पूर्णिया में 18 जुलाई को विशेष लोक अदालत का आयोजन, एनआई एक्ट के लंबित मामले निपटेंगे
पूर्णिया में 18 जुलाई को एक विशेष लोक अदालत आयोजित की जाएगी, जहां एनआई एक्ट के लंबित मामलों का आपसी सुलह के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Bihar
- Purnia
- Special Lok Adalat To Be Organised On 18th To Settle Pending Cases Under NI Act
18 को विशेष लोक अदालत का आयोजन एनआई एक्ट के लंबित मामले निपटेंगे
- कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | पूर्णिया
राष्ट्रीय एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 18 जुलाई को व्यवहार न्यायालय, पूर्णिया परिसर में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष लोक अदालत में एनआई एक्ट की धारा 138 से संबंधित लंबित मामलों का आपसी सुलह के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।
विशेष लोक अदालत की तैयारियों को लेकर गुरुवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कन्हैया जी चौधरी के निर्देश पर प्राधिकार के सचिव सुनील कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रोमी कुमारी अवर न्यायाधीश द्वितीय रंजन कुमार, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम रंजना दुबे, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी राजू कुमार शाह, पीयूष चावला, अक्षय नारंग, कमलेश कुमार, शिवांग श्रीवास्तव, मोहम्मद कामरान, पंकज कुमार तथा न्यायिक दंडाधिकारी द्वितीय श्रेणी गुफरान, रुचि द्विवेदी और आशीष देव मौजूद रहे।
बैठक में सचिव सुनील कुमार एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रोमी कुमारी ने सभी न्यायिक पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने न्यायालयों में लंबित एनआई एक्ट के अधिकाधिक मामलों में पक्षकारों के बीच प्री-सिटिंग आयोजित करें।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
मानगो चौक में राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूकता रथ अभियान

हरियाणा में 12 सितंबर को ट्रैफिक ई‑चालान निपटाने लोक अदालत, कार‑बाइक मालिकों के लिए अवसर

महराजगंज में अवकाशकालीन सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए डीएम‑एसपी ने अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश

लोक अदालत में अधिक मामलों का निपटारा बढ़ाने पर जोर

सत्य निकेतन हादसे के बाद अतिरिक्त मंजिलों को सील करने में सरकारी नियमों की अड़चन

हमारी नदियों की ज़िन्दगी के लिए एक नया दृष्टिकोण

नदियों की संकट स्थिति: जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या दबाव से बढ़ रही चुनौतियाँ

वाराणसी में पेंशनधारकों के लिए 15 दिसंबर को पेंशन अदालत का संचालन
ताज़ा ख़बरें
- जलवायु परिवर्तन और जनसंख्या दबाव से नदियों की बिगड़ती स्थिति—इन्हें इंसान मानना बदल सकता है?
- नदियों को मानवीय दृष्टिकोण से देखें: जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या का बढ़ता दबाव
- नदियाँ भी मनुष्य हैं: उनके संकट पर नया दृष्टिकोण
- कुशीनगर में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बैंक‑ऋण व पारिवारिक विवाद सुलह‑समझौते से सुलझेंगे
- रक्तरंजित धारा: जलवायु‑परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या दबाव से नदियों की संकटग्रस्त स्थिति
- विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता रैली निकाली
- नदियों को मानवीकृत करें? क्या इससे जल संकट में बदलाव आ सकता है?
- नदियों की दुविधा: जलवायु, प्रदूषण और जनसंख्या के साथ संघर्ष

