होम›अपराध›अनिल तथा गौतम भल्ला को धनशोधन केस में 14‑दिन की न्यायिक हिरासत
अपराध

अनिल तथा गौतम भल्ला को धनशोधन केस में 14‑दिन की न्यायिक हिरासत

गुरुग्राम के वाटिका ग्रुप के निदेशक अनिल भल्ला और गौतम भल्ला को विशेष अदालत ने सबूतों के साथ छेड़छाड़ से रोकने हेतु 14 दिनों के लिए भोंडसी जेल भेजा। अगली सुनवाई 17 अक्टूबर को वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए होगी।

5 अक्टूबर 2026 को 06:06 pm बजे
अनिल तथा गौतम भल्ला को धनशोधन केस में 14‑दिन की न्यायिक हिरासत

सौजन्य से:- Hindustan

अनिल भल्ला और गौतम भल्ला को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

गुरुग्राम में वाटिका ग्रुप के निदेशक अनिल भल्ला और गौतम भल्ला को धनशोधन मामले में विशेष अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरोपियों की हिरासत की मांग की थी, क्योंकि वे सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकते थे। अगली सुनवाई 17 अक्तूबर को होगी।

गुरुग्राम, गौरव चौधरी। वाटिका ग्रुप के निदेशक अनिल भल्ला और गौतम भल्ला का सोमवार को तीन दिन का रिमांड खत्म होने के बाद धनशोधन मामले की विशेष अदालत में ईडी ने दोनों को पेश किया। दोनों कोर्ट के आदेश पर 14 दिनों के लिए न्याययिक हिरासत में भोंडसी जेल में भेज दिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय के माध्यम से अदालत में याचिका दाखिल कर आरोपी अनिल भल्ला और गौतम भल्ला की 14 दिन की न्यायिक हिरासत की मांग की थी। सुनवाई के दौरान ईडी के विशेष लोक अभियोजक ने तर्क दिया कि यदि आरोपी को न्यायिक हिरासत में नहीं भेजा गया, तो वह सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकता है और समन किए गए गवाहों को प्रभावित कर सकता है, जिससे चल रही जांच पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। ईडी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 187(2) के तहत यह अधिकार भी सुरक्षित रखा है कि वह गिरफ्तारी की तारीख से स्वीकार्य 40 दिनों की अवधि के भीतर आवश्यकता पड़ने पर अदालत की अनुमति से आरोपी की दोबारा हिरासत मांग सकती है।

अदालत का निर्णय

अदालत ने दोनों पक्षों के तर्कों को सुनने और जांच को लंबित पाते हुए ईडी की अर्जी को स्वीकार कर लिया। अदालत के आदेशानुसार, आरोपी अनिल भल्ला और गौतम भल्ला को जिला जेल भोंडसी में रखा जाएगा और अगली सुनवाई 17 अक्तूबर को उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किया जाएगा।

आवेदन और अनुमति

सुनवाई के दौरान आरोपी के वकील ने अदालत के समक्ष दो आवेदन दायर किए। पहले आवेदन में आरोपी को अपनी दवाएं, चश्मा, अतिरिक्त चश्मा और परिवार द्वारा उपलब्ध कराया गया गद्दा व तकिया ले जाने की अनुमति मांगी गई थी। दूसरे आवेदन में सप्ताह में तीन बार परिजनों से मिलने की अनुमति का अनुरोध किया गया था। अदालत ने इन अर्जियों का निपटारा करते हुए जिला जेल भोंडसी के अधीक्षक को निर्देश दिया कि वे आरोपी को पर्चे के अनुसार दवाएं ले जाने दें या नियमों के अनुसार तुरंत दवाएं उपलब्ध कराएं। साथ ही, जेल नियमों के अनुसार आरोपी को परिजनों से मिलने और परिवार से लाया गया बिस्तर व गद्दा प्राप्त करने की अनुमति भी दी गई।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सेबी की दो जांचों में ‘कोई हेरफेर नहीं’ का निष्कर्ष, फिर भी जेन स्ट्रिट को 567 मिलियन डॉलर का जुर्माना
अपराध

सेबी की दो जांचों में ‘कोई हेरफेर नहीं’ का निष्कर्ष, फिर भी जेन स्ट्रिट को 567 मिलियन डॉलर का जुर्माना

सुप्रीम कोर्ट का विस्तार: क्या मिलेगा सच्चा न्याय?
अपराध

सुप्रीम कोर्ट का विस्तार: क्या मिलेगा सच्चा न्याय?

सुप्रीम कोर्ट ने CEC के फॉर्म‑6 बदलाव को अस्वीकृत, फैसलों पर रोक की संभावना
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने CEC के फॉर्म‑6 बदलाव को अस्वीकृत, फैसलों पर रोक की संभावना

बेटे की जमानत लेने के बाद कोर्ट में गैरहाज़िर रहने वाले पिता को चार साल बाद फ़रीदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया
अपराध

बेटे की जमानत लेने के बाद कोर्ट में गैरहाज़िर रहने वाले पिता को चार साल बाद फ़रीदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया

सुप्रीम कोर्ट ने दिया कड़ा संदेश: यौन अपराध रोकना, पकड़ना नहीं समाधान
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने दिया कड़ा संदेश: यौन अपराध रोकना, पकड़ना नहीं समाधान

सीजेआई सूर्यकांत ने न्याय में करुणा को अनिवार्य बताया
अपराध

सीजेआई सूर्यकांत ने न्याय में करुणा को अनिवार्य बताया

मतदाता सूची से नाम हटाने के लिये नोटिस अनिवार्य, केवल मृत वोटर को छोड़कर: न्यायमूर्ति उज्जल भुयन
अपराध

मतदाता सूची से नाम हटाने के लिये नोटिस अनिवार्य, केवल मृत वोटर को छोड़कर: न्यायमूर्ति उज्जल भुयन

अदालत के आदेश पर पाँच महीने बाद दुष्कर्म मामला दर्ज
अपराध

अदालत के आदेश पर पाँच महीने बाद दुष्कर्म मामला दर्ज

ताज़ा ख़बरें