सिंगापुर से लौटते ही नायब सैनी ने ली दो प्रमुख बैठकों की जिम्मेदारी, कानून व्यवस्था समीक्षा और निवेश पर कैबिनेट चर्चा
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सिंगापुर यात्रा के बाद 9 अक्टूबर को कानून व्यवस्था की समीक्षा और 10 अक्टूबर को निवेश‑संबंधी मुद्दों पर कैबिनेट बैठक करेंगे। दोनों सभाओं में गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे, जहाँ सुरक्षा स्थिति एवं भविष्य के कदमों पर चर्चा होगी।

सौजन्य से:- Jagran
सिंगापुर से लौटते ही एक्शन में CM नायब सैनी, कानून व्यवस्था पर मंथन के बाद कैबिनेट की बैठक; DGP व गृह सचिव रहेंगे मौजूद
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सिंगापुर से लौटने के बाद कानून व्यवस्था और कैबिनेट की अहम बैठकों में व्यस्त रहेंगे। 9 अक्टूबर को कानून व्यवस्था की समीक्षा होगी।
HighLights
- मुख्यमंत्री नायब सैनी सिंगापुर दौरे के बाद बैठकों में व्यस्त।
- 9 अक्टूबर को कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित होगी।
- 10 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक में निवेश पर चर्चा संभव।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। सिंगापुर दौरे से लौटने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार दो दिन अहम बैठकों में व्यस्त रहेंगे। मुख्यमंत्री ने नौ अक्टूबर को दोपहर तीन बजे कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक बुलाई है, जबकि इसके अगले दिन 10 अक्टूबर को सुबह 11 बजे राज्य मंत्रिमंडल की बैठक होगी। दोनों बैठकें हरियाणा सिविल सचिवालय में आयोजित की जाएंगी।
कानून व्यवस्था की बैठक में गृह विभाग और पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहेंगे। गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मुख्यमंत्री के सामने प्रदेश की मौजूदा सुरक्षा स्थिति, अपराध की रोकथाम और पुलिस की कार्रवाई का ब्योरा रखेंगे।
बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष सरकार पर लगातार निशाना साध रहा है। गैंगस्टरों की सक्रियता और अलग-अलग जिलों में सामने आ रही संगीन वारदातों ने पुलिस के सामने चुनौती बढ़ा रखी है।
पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाने की उम्मीद
मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में संगठित अपराध, गैंगस्टर नेटवर्क, गंभीर आपराधिक घटनाओं और अपराधियों पर हुई कार्रवाई की समीक्षा होने की संभावना है। पुलिस अधिकारियों से संवेदनशील जिलों में अपराध नियंत्रण के लिए उठाए गए कदमों और आगे की रणनीति की जानकारी ली जा सकती है। मुख्यमंत्री स्तर पर जिलावार कानून व्यवस्था की स्थिति का फीडबैक लेकर पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाने की उम्मीद है।
10 अक्टूबर की कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ सिंगापुर दौरे के दौरान हुए निवेश संबंधी एमओयू और संभावित निवेशकों के साथ हुई बातचीत की जानकारी साझा कर सकते हैं। बैठक में सरकार के आगामी फैसलों और विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा संभव है।
इस बीच मुख्यमंत्री कार्यालय में भी महत्वपूर्ण नियुक्ति की तैयारी है। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता के सेवानिवृत्त होने के बाद अब इस पद पर नई नियुक्ति होनी है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के सिंगापुर से लौटने के बाद इस संबंध में फैसला हो सकता है। सरकार की परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री लगभग हर महीने कैबिनेट की बैठक बुलाते हैं।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से माँगी: रात में भी महिलाओं को सुरक्षित महसूस कराने के लिए तेज़ कदम

सुप्रीम कोर्ट ने NDPS मामले में गिरफ्तारी के आधार न बताने पर जमानत के मुद्दे पर फैसला टाला

कोलकाता के बैंकशाल कोर्ट में अंडे फेंकने के विरोध में वकीयों ने मार्च किया, सड़क जाम

सीनियर पुलिस पर आरोपों में कोई ठोस सबूत नहीं – दिल्ली हाई कोर्ट ने दंगों की जाँच जारी रखने का फ़ैसला

सुप्रीम कोर्ट में तीन प्रमुख न्यायमूर्ति पदोन्नत, सुनीता अगारवाल के साथ महिलाओं की संख्या हुई तीन

विदेशियों को भारत में प्रवेश का कोई अनिवार्य अधिकार नहीं, वीज़ा नहीं देता पूर्ण प्रवेश अधिकार: दिल्ली हाईकोर्ट का निर्णय

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली‑एनसीआर में सुरक्षा ऑडिट लागू किया, छात्रों के विरोध अधिकार और अन्य महत्वपूर्ण न्यायिक निर्णयों का सारांश

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा: 2019 में जामिया में पुलिस ने शांति से जमाई सभा को नहीं तोड़ा, हिंसा के बाद ही प्रवेश किया
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने कहा: जांच अधिकारी साक्ष्य नहीं बना सकता, बनावट गवाहों के कारण बरी
- सुप्रीम कोर्ट ने किया निर्देश: हर सड़क पर फुटपाथ अनिवार्य, केंद्र को तय करनी है जिम्मेदार प्राधिकरण
- आदेश पर पंजीकरण: पाँच महीने बाद दुष्कर्म केस को मिला आधिकारिक दर्जा
- 16वीं राष्ट्रीय सभा के दूसरे सत्र में 45 मसौदा कानूनों पर व्यापक बहस
- राउज एवेन्यू कोर्ट ने चंद्रशेखर आजाद के रेप मामले में जांच के लिये 18 दिन की अंतिम तिथि तय की
- एंड्रयू माउंटबैटेन‑विंडसर ने एफ़स्टीन जांच में घर की तलाशी वारंट को चुनौती दी
- सुप्रीम कोर्ट ने सीईसी ग्यानेश कुमार को निलंबित न करने का आदेश देते हुए चुनाव आयोग पर नोटिस जारी किया
- सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्म‑6 के बदलाव को न मानते हुए कहा, अवैध कार्य के परिणाम भुगतने पड़ेंगे

